Bhupendra Patel

फोटो: CNBC

2030 तक 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा गुजरात: सीएम भूपेन्द्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने 5 अक्टूबर को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा, गुजरात को भारत और दुनिया के विकास इंजन के रूप में पहचाना जाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गुजरात देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और कहा कि राज्य… read-more

शुक्र, 06 अक्टूबर 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, Economy, CM Bhupendra Patel, ficci meeting

Courtesy: India TV News

36th National Games

फोटो: News9live

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में लांच किया 36वें राष्ट्रीय खेलों का लोगो

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जुलाई 22 को 36वें राष्ट्रीय खेलों का लोगो लांच किया। इस साल गुजरात में  36वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जायेगा। इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सितंबर 27 से अक्टूबर 10 तक किया जायेगा। गुजरात के मुख्यमंत्री ने एलान करते हुए कहा कि, इस साल राष्ट्रीय खेल का आयोजन गुजरात के 6 बड़े शहरों गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जायेगा… read-more

शनि, 23 जुलाई 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat, 36th national games, CM Bhupendra Patel, launches, Logo

Courtesy: One India

Amit Shah

फोटो: Twitter

अब स्टेशनों पर प्लास्टिक कप नहीं कुल्हाड़ों में मिलेगी चाय

केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के सभी स्टेशनों पर मिट्टी के कुल्हड़ में चाय बेचने को अनिवार्य करने बात कही है। अमित शाह ने कहा कि जल्द ही प्लास्टिक कप को प्रतिबंधित कर मिट्टी के कुल्हड़ में चाय बेचने की व्यवस्था करेंगे। इससे प्रदूषण घटने के साथ ही कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों को रोजगार मिल‌ सकेगा। अमित शाह ने गांधीनगर स्टेशन पर महिला स्वयं सहायता समूह के उद्घाटन के दौरान यह बात कही है।

शनि, 09 अक्टूबर 2021 - 08:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Amit Shah, CM Bhupendra Patel, Gujrat, Women Empowerment

Courtesy: Nai Dunia News

Oath ceremony

फ़ोटो: the Assam tribune

गुजरात कैबिनेट में 24 मंत्रियों ने ली शपथ

गुजरात को भूपेंद्र पटेल के रूप में नया सीएम मिलने के बाद सितंबर 16 को गुजरात कैबिनेट में 24 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली। इन मंत्रियों को राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा शपथ दिलाई गई। गुजरात की नई कैबिनेट में किसी भी पुराने मंत्री को जगह नहीं दी गई है। कैबिनेट में पुराने मंत्रिमंडल में से किसी को जगह नहीं मिलने पर पार्टी में अंदरूनी कलह के भी आसार हैं। 

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 06:30 PM / by अदनान फैसल

Tags: CM Bhupendra Patel, Oath Ceremony, Gujrat, politics

Courtesy: Samachar plus

The Indian express

फ़ोटो: The Indian Express

भूपेन्द्र सरकार के नए मंत्री मंडल का आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नए मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सितम्बर 16 को आयोजित किया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में 27 विधायक शपथ लेंगे। वहीं मिली जानकारी के अनुसार , भूपेन्द्र सरकार की नई कैबिनेट में सारे नए चेहरे हो सकते है। इस बार गुजरात में भाजपा नो रिपीट थ्योरी पर नए चेहरों को प्राथमिकता देने जा रही है। बताया जा रहा है कि नए मंत्री मण्डल में महिलाओं की भी संख्या बढ़ाई जा सकती है ।

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 01:01 PM / by अदनान फैसल

Tags: CM Bhupendra Patel, Oath Ceremony, Gujarat

Courtesy: Zee news

Gujrat Cabinet

फोटो: TV9 Hindi

आज बनेगा गुजरात का नया कैबिनेट, नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

गुजरात में नए सीएम की नियुक्ति के बाद राज्य मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली सरकार में नए चेहरे शामिल हो सकते है। खबरों के मुताबिक कैबिनेट में 21 से 22 मंत्रियों के मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सभी विधायकों को गांधीनगर बुलाया गया है। नई कैबिनेट नए चेहरों को प्राथमिकता देगी और महिलाओं की संख्या बढ़ाएगी। ऐसे में कुछ पुराने मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है। 

बुध, 15 सितंबर 2021 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: gujarat cabinet, CM Bhupendra Patel, be formed

Courtesy: Newstrack

Cm Bhupendra Patel

फ़ोटो : patrika

अगले दो दिनों में हो सकता है गुजरात मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण के बाद से ही नेताओं में मंत्रिमंडल में जगह पाने को लेकर बेचैनी बढ़ी हुई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यमल व्यास के मुताबिक नए मंत्रियों के मुताबिक अगले दो डॉइनों में मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के नेताओं के नाम पर मंथन जारी है। मंत्रिमंडल में जगह बनाने के लिए कई नेता भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के लगातार संपर्क में हैं।

बुध, 15 सितंबर 2021 - 12:20 PM / by अदनान फैसल

Tags: CM Bhupendra Patel, Gujarat, Oath Ceremony, politics

Courtesy: Amar ujala news

Bhupendra Patel

फोटो: TV9

भूपेंद्र पटेल कल लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने सितंबर 12 को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस कांफ्रेंस में कहा गया कि सितंबर 13 को भूपेंद्र पटेल अकेले मुख्यमंत्री के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि नए मंत्रिमंडल की घोषणा कुछ दिनों में कर दी जाएगी। गौरतलब है कि भूूूपेंद्र पटेल ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के बारेे में उन्हें कुछ मालूम नहीं था।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: CM Bhupendra Patel, Oath Ceremony, Gujrat, politics

Courtesy: UNI

Bhupendra Patel

फोटो: TV9

गुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे भूपेंद्र भाई पटेल

गुजरात विधायक दल के नेता के रूप में सितंबर 12 को भूपेंद्र भाई पटेल के नाम पर मुहर लग गई है। इससे पहले सितंबर 11 को विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद भूपेंद्र भाई पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वर्तमान में भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से विधायक हैं। गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 06:01 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Gujarat Government, CM Bhupendra Patel, BJP, politics

Courtesy: Lokmat news