फोटो: The Economic TIimes
माणिक साहा बने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, राजभवन में ली शपथ
त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर माणिक साहा अगरतला स्थित राजभवन में मई 15 को शपथ ली। बिप्लव कुमार देब द्वारा मई 14 को इस्तीफा दिए जाने के बाद साहा को सीएम बनाया गया है। त्रिपुरा में वर्ष 2023 में होने वाले चुनावों से पूर्व ये अहम बदलाव है। साहा वर्तमान में राज्यसभा सदस्य होने के साथ पेशे से डेंटल सर्जन है। उन्हें वर्ष 2020 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।
Tags: Manipur, Manipur Government, Manik Saha, CM Biplab deb
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: Scroll.in
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब कुमार देब हुए कोरोना संक्रमित
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब कोरोना के शिकार हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। उन्होंने कहा कि मेरी कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है जिसके बाद मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। बिप्लब ने सबको कोरोना सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। भारत में कोरोना का कहर जारी है और लगातार लोगो को अपनी चपेट में ले रहा है। इससे पहले भाजपा नेता सुनील बंसल और विधायक रविन्द्र जायसवाल भी संक्रमित पाए गए हैं।
Tags: Tripura, CM Biplab deb, corona positive, Covid-19
Courtesy: Jagran News
फोटो: Jagran
त्रिपुरा सीएम बिप्लब कुमार देब के बयान पर नेपाल ने जताई आपत्ति
नेपाल ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बिप्लब कुमार देब के दिए हुए बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उनके द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हवाले से कहा गया था कि पार्टी जल्द ही नेपाल व श्रीलंका में अपनी सरकार बनाएगी। नेपाली मीडिया के अनुसार भारत में नेपाल के राजदूत नीलांबर आचार्य ने सरकार के समक्ष औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है। मीडिया ख़बरों के अनुसार देब ने कहा कि अमित शाह का कहना है कि भाजपा अन्य क्षेत्रीय देशों में ''आत्मनिर्भर… read-more
Tags: Tripura, CM Biplab deb, BJP Leader, Amit Shah, Nepal
Courtesy: BBC News
फोटोः The Scroll
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के खिलाफ पत्रकारों ने किया विरोध प्रदर्शन
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लप देब ने सितम्बर 11 को राज्य की मीडिया को धमकाने वाला बयान दिया था। इस बयान के कारण मीडिया संगठन द्वारा उनके खिलाफ विरोध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। अक्टूबर दो को मीडिया संगठन ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया और मुख्यमंत्री से उनका बयान वापस लेने की मांग की। त्रिपुरा असेंबली ऑफ़ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष सुबल कुमार डे के अनुसार वो पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री, प्रेस… read-more
Tags: Tripura, assembly of journalist, CM Biplab deb
Courtesy: NDTV Hindi