Malvika Sood

फोटो: Aaj Tak

सोनू सूद की बहन मालविका ने ज्‍वॉइन की कांग्रेस, मोगा से लड़ेंगी चुनाव

सीएम चरणजीत चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने जनवरी 10 को कांग्रेस की ओर से मालविका सूद को मोगा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सीएम चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू मालविका को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए उनके घर पहुंचे थे। इसके बाद मोगा से विधायक डॉ. हरजोत कमल के समर्थकों ने पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया। सीएम चन्नी ने घोषणा की है, विधायक कमल को कांग्रेस पार्टी में अन्य व अच्छा पद दिया जाएगा।

मंगल, 11 जनवरी 2022 - 09:50 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Punjab Congress, cm channi, declared, MLA

Courtesy: Amarujala News

Punjab Government Reduces Vat On Petroleum Products

फोटो: The Siasat Daily

पंजाब सरकार ने की पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 5 रुपये की कटौती

पंजाब सरकार ने नवंबर 7 को पेट्रोल पर 10 रुपये और डीजल पर 5 रुपये मूल्य वर्धित कर घटाकर अपने लोगों को बड़ी राहत दी है। कीमतें आज रात से लागू हो जाएंगी। पंजाब में फिलहाल पेट्रोल और डीजल क्रमश: 106.20 रुपये और 89.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जानकारी देते हुए बताया कि, ''पंजाब में पेट्रोल क्षेत्र में सबसे सस्ता हो गया है।''

रवि, 07 नवंबर 2021 - 05:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Punjab Government, reduces vat on petroleum products, cm channi

Courtesy: Aajtak News