Manohar Lal Khattar

फोटो: Amarujala News

हिसार में हरियाणा के सीएम के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

हिसार जिले के हांसी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, जिसमें कई किसान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सीएम मनोहर लाल खट्टर हिसार में एक कोविड अस्पताल का उद्घाटन करने पहुँचे थे, लेकिन हांसी  में उपस्थित सैकड़ों किसानों ने सीएम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड भी लगाए थे, लेकिन किसानों के उग्र प्रदर्शन ने सभी बैरिकेड तोड़ दिए।

रवि, 16 मई 2021 - 04:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: CM Haryana, Manohar Lal Khattar, farmer protest, Coronavirus

Courtesy: Aajtak News