फोटो: News Nation
शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से हुई 243 मौतों पर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज: बिहार
जहरीली शराब त्रासदी में 243 लोगों की मौत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ मुजफ्फरपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मामला दायर किया गया है। मुकदमा अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह ने दायर किया है। नीतीश के अलावा उत्पाद आयुक्त विनोद सिंह गुंजवाल और सभी जिलों के उत्पाद अधीक्षकों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप है। गौरतलब है कि बिहार में 2016 से शराब पर प्रतिबंध लागू है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर 2023 को होनी है।
Tags: Case Filed, CM Nitish Kumar, Deaths, tragedies despite, Liquor ban, Bihar
Courtesy: India TV
फोटो: Getty Images
सीएम नीतीश कुमार का फिसला पैर, बचाव में उतरे सुरक्षाकर्मी: बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान मंच पर फिसलकर गिर पड़े। खबरों के मुताबिक, सीएम शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना यूनिवर्सिटी गए थे। पटना यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वो गिर पड़े। सीएम के गिरने बाद फ़ौरन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ… read-more
Tags: CM Nitish Kumar, slips, security personnel, Rescue, Bihar
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Wikimedia
स्वतंत्रता दिवस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध लगा दी। मुख्यमंत्री जैसा नाम बताने वाले एक व्यक्ति ने हाथ में पोस्टर लेकर उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया। पटना जिला प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये हैं।
Tags: CM Nitish Kumar, security breached, Independence Day, Bihar
Courtesy: News Room Post
फोटो: Latestly
भारत को 'हिंदू-राष्ट्र' बनाने का मतलब है देश को बर्बाद करना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री ने आज भारत को 'हिंदू राष्ट्र' बनाने की मांग करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा, अगर कोई ऐसा करना चाहता है (भारत को 'हिंदू-राष्ट्र' बनाना) तो वह देश को नष्ट करना चाहता है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, "हर धर्म और संप्रदाय के लोग यहां रहते हैं। अगर कोई ऐसा करना चाहता है (भारत को 'हिंदू-राष्ट्र' बनाना) तो कोई देश को नष्ट करना चाहता है। हमें केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी… read-more
Tags: CM Nitish Kumar, making india, Hindu rashtra, Bihar
Courtesy: Lagatar News
फोटो: PardaPhash
बिहार में महागठबंधन सरकार ने जीता विश्वास मत, बीजेपी को लगा बड़ा झटका
बिहार में महागठबंधन की सरकार ने अगस्त 24 को 160 मतों के साथ विश्वास मत में जीत दर्ज की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा ने इस सत्र का बहिष्कार भी किया। विश्वास मत जीतने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 में उनकी इच्छा सीएम बनने की नहीं थी मगर भाजपा ने इसका दबाव बनाया था।
Tags: Nitish Kumar, CM Nitish Kumar, Bihar CM Nitish Kumar, Bihar Government
Courtesy: AajTak News
फोटो: Jagran Images
गया में सीएम नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: बिहार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर जा रहे एक हेलीकॉप्टर की अगस्त 19 को गया जिले में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विनय कुमार ने कहा, "पटना लौटते समय, हेलीकॉप्टर के पायलट ने खराब मौसम के कारण गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक आपातकालीन लैंडिंग की।"
Tags: CM Nitish Kumar, Helicopter, Emergency Landing, Bihar
Courtesy: ABP Live
फोटो: India TV News
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए की 20 लाख नौकरियों की घोषणा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगस्त 15 को अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान राज्य के युवाओं को 20 लाख नौकरियों की घोषणा की। ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद, कुमार ने सभा को संबोधित किया और कहा कि वह 'न केवल 10 लाख नौकरियां देना चाहते हैं बल्कि वह संख्या को दोगुना करना चाहते हैं'। "हमारी महत्वाकांक्षा राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्रों में 20 लाख को रोजगार देना… read-more
Tags: CM Nitish Kumar, announced, additional jobs, Bihar
Courtesy: Lokmat News
फोटो: Onmanorama
बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अगस्त 10 की शाम चार बजे 8वीं बार लेंगे नीतीश कुमार शपथ
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगस्त 9 को बीजेपी से अलग होने के बाद राज्यपाल को अपने सीएम पद का इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के फ़ौरन बाद नीतीश ने महागठबंधन के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचकर दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब बिहार में महागठबंधन के समर्थन से आज शाम 4 बजे नितीश कुमार 8वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके अलावा महागठबंधन में शामिल… read-more
Tags: CM Nitish Kumar, Nitish Kumar, Bihar, Chief Minister
Courtesy: Latestly
फोटो: Jagran Images
बिहार के मुख्यमंत्री ने की पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए मजदूर के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगस्त पांच को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकवादी हमले में मारे गए श्रमिक के लिए संवेदना व्यक्त की और मृतक के परिजनों के लिए दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। नितीश कुमार ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में बिहार के मोहम्मद मुमताज की मौत दुखद है। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के तत्काल… read-more
Tags: CM Nitish Kumar, announces, labourer killed, Terrorist attack, Bihar
Courtesy: ZEE News
फोटो: The Hans India
हीट वेव की चपेट में बिहार के पटना समेत 6 जिले, सीएम नीतीश ने अलर्ट किया जारी
बिहार के पटना समेत 6 जिले हीट वेव की चपेट में हैं जहाँ पारा 44 ड़िग्री के आसपास पहुुँच चुका है। रोहतास के देहरी, शेखपुरा, पश्चिम चंपारण के माधवपुर, औरंगाबाद, पटना, नवादा और नालंदा के हरनौत इलाके इस समय हीट वेव झेल रहे हैं। अधिकतम तापमान अप्रैल 18 को 42.2 ड़िग्री पटना में दर्ज किया गया। गर्मी से अन्य बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
Tags: CM Nitish Kumar, Heatwaves, India, Bihar
Courtesy: Aaj Tak