Nitish Kumar and Tejashwi Yadav

फोटो: Jansatta

बिहार विधानसभा में मिलीं शराब की बोतलें

बिहार विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने अपने अफसरों को शराबबंदी को सही तरीके से लागू करने की शपथ दिलाई थी। बता दें कि बिहार में शराब प्रतिबंधित है। इसके बावजूद विधानसभा परिसर में शराब की बोतलें मिलने पर बिहार सरकार की किरकिरी हो चुकी है। बिहार में विपक्ष भी शराब के मुद्दे पर लगातार नीतीश सरकार को घेरे हुए है। 

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 06:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bihar, Liquor, CM Nitish Kumar, politics

Courtesy: India TV News

Bihar CM Nitish Kumar

फोटो: Hindustan Times

बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामले के बाद राज्य में शराब बंदी की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने बयान देते हुए कहा कि छठ महापर्व के बाद शराबबंदी की समीक्षा होगी। लोगों को शराब का सेवन करने से रोकने के लिए राज्य स्तर पर जबर्दस्त अभियान चलाया जाएगा। अब तक ये सामने नहीं आया है कि सरकार समीक्षा किस स्तर पर करेगी और इसके मुख्य बिंदु क्या होंगे।

शुक्र, 05 नवंबर 2021 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Bihar Government, Nitish Kumar, CM Nitish Kumar, ban alcohol

Courtesy: TV 9 Hindi

Multi indian party leaders

फोटो: Lalluram.com

प्रधानमंत्री से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, जातिगत जनगणना पर हुई चर्चा

जातीय जनगणना की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई मैं सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगस्त 23 को दिल्ली में बैठक हुई। बैठक कर नीतीश कुमार ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से जातीय जनगणना को लेकर अपनी बात रखी है, उन्होंने कहा कि हमने आपकी बात सुनी है इस पर उचित निर्णय लेंगे। इस बैठक में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव सहित अलग-अलग दलों के 11 नेताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।

सोम, 23 अगस्त 2021 - 08:00 PM / by देवजीत सिंह

Tags: caste census, Digital Census, Union government, CM Nitish Kumar, Tejashwi Yadav

Courtesy: Zee News Hindi

CM Nitish Kumar

फोटो: India TV

निजी प्रारंभिक स्कूलों के संचालन के लिए सरकार से लेनी होगी अनुमति: बिहार

बिहार में पहली से आठवीं तक के सभी प्राइवेट स्कूलों के संचालन के लिए सरकार से स्वीकरती लेना आनिवारी है। नीतीश कुमार सरकार के शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने निजी स्कूलों के लिए नए निर्देश जारी किए है। स्वीकृति के बिना प्रदेश में स्कूल संचालित नहीं हो सकेंगे। आदेश के अनुसार पूर्व से संचालित स्कूल, जिन्हें ऑफलाइन माध्यम से मान्यता प्राप्त है उन्हें भी 2 महीने में अपने सभी डॉक्यूमेंट वेबपोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 07:00 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Education, bihar education board, Schools, CM Nitish Kumar

Courtesy: Patrika

CM Nitish Kumar

फोटो: TOI

बिहार में खत्म हुआ लॉकडाउन, जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

बिहार में घटते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन को खत्म करने का ऐलान किया। बिहार में मई 5 से ही लॉकडाउन लागू था। हालांकि नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी रहेगा। इस दौरान 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सभी निजी और सरकारी कार्यालयों को खोल जा सकेगा। लॉकडाउन खत्म होने के बाद दुकानों को भी शाम पाँच बजे तक खोल जा सकेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर लॉकडाउन खत्म… read-more

मंगल, 08 जून 2021 - 04:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bihar Lockdown, CM Nitish Kumar, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: Aajtak News

Jardalu Mango

फोटो: Dainik Jagran

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत विशिष्ट लोगों के लिए भेजे जाएंगे जर्दालू आम

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत विशिष्ट लोगों के लिए जून 6 को बिहार के भागलपुर जिले से दो हजार जर्दालू आम के पैकेट भेजे जाएंगे। वर्ष 2007 से ही ये आम बिहार के मुख्यमंत्री की ओर से भेजे जाते रहे हैं। आम के हर पैकेट में जर्दालू आम की विशेषताओं के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सप्रेम भेंट लिखा जाता है। जर्दालू आम के पैकेट जून 6 को विक्रमशिला एक्स्प्रेस से दिल्ली भेजे जाएंगे।

रवि, 06 जून 2021 - 04:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bhagalpur, CM Nitish Kumar, President Ramnath Kovind, PM Narendra Modi

Courtesy: News18 Hindi

CM Nitish Kumar

फोटो: The Print

सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी करने पर एमएलसी को किया गया निलंबित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयानबाजी करने वाले एमएलसी टुन्ना पांडे पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हे पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके पहले टुन्ना पांडे ने अपने बयान में कहा था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हो सकते हैं, हमारे नेता नहीं, साथ ही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी को सत्ता के बल पर हराया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टुन्ना पांडे राजद में शामिल हो सकते हैं।  

शुक्र, 04 जून 2021 - 07:05 PM / by अमन शुक्ला

Tags: CM Nitish Kumar, BJP, RJD, politics

Courtesy: News 18 Hindi

cyclone

फोटो: NEWS NATION

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने चक्रवात तूफान ‘यास’ पर अधिकारियों को किया अलर्ट

चक्रवात यास पर काबू पाने के लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने विडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिए अधिकारियों के साथ अहम बैठक के बाद अलर्ट जारी किया है। इस बैठक में मुख्‍यमंत्री द्वारा चक्रवात को लेकर सभी डीएम और एसपी को भी निर्देश जारी किये गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात यास मई 26 की दोपहर में ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा, जिसका असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार-झारखंड में देखने को मिल सकता है।

बुध, 26 मई 2021 - 09:50 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: CM Nitish Kumar, High Alert, Special Officers, Cyclone Yaas

Courtesy: News 18

Tejashwi Yadav

फोटो: Jagran News

सरकार नहीं संभल रही है तो कुर्सी छोड़ें नीतीश कुमार: तेजस्वी यादव

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर लाइव आकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर लोग मुझे याद करते हैं। मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने उन्हें काफी थका हुआ और फेल बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में कोई काम नहीं हुआ। अगर मुख्यमंत्री से राज्य नहीं संभल रहा है तो वो इस्तीफा दे सकते हैं।

सोम, 17 मई 2021 - 04:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: RJD, Tejashwi Yadav, CM Nitish Kumar, Bihar Politics

Courtesy: Abp Live

Lockdown extend

फोटो: The Hindu

बिहार में मई 25 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

बिहार में बढ़ते कोरोना के मद्देनज़र मई 15 को खुलने वाले लॉकडाउन को 10 दिन और बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट के जरिये दी है। बिहार के मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ लॉकडाउन के स्थिति की समीक्षा करके यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में लगे लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव की वजह से इसे मई 25 तक बढ़ाने का फैसला… read-more

गुरु, 13 मई 2021 - 04:50 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: locdownextend, Lockdown, Bihar, CM Nitish Kumar

Courtesy: Dailyhunt News