फोटो: India TV News
सीएम धामी ने हरिद्वार के जलभराव वाले इलाकों को घोषित किया 'आपदा-ग्रस्त': उत्तराखंड
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई 21 को हरिद्वार जिले के भारी बारिश के कारण जलमग्न या बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को "आपदा-प्रवण" घोषित किया। मुख्यमंत्री ने बिजली और पानी के बिल और अन्य सरकारी बकाया और ऋण का भुगतान भी अगले तीन महीनों के लिए स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वेक्षण कराकर तत्काल राहत राशि का वितरण सुनिश्चित किया जायेगा।
Tags: Uttarakhand, CM Pushkar Singh Dhami, declares, waterlogged areas, haridwar
Courtesy: ABP Live
फोटो: India TV News
भारी मानसूनी बारिश के कारण हुई 2 लोगों की मौत: उत्तराखंड
जून 25 को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश की स्थिति की समीक्षा के लिए देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि अगर मौसम खराब हो तो उन्हें अपनी यात्रा रोक देनी चाहिए और मौसम विभाग के पूर्वानुमान का पालन करना चाहिए।"
Tags: Uttarakhand, 2 dead, heavy monsoon, rain, CM Pushkar Singh Dhami
Courtesy: PTI News
फोटो: Navbharat Times
भक्तों के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट
आज मंगलवार को केदारनाथ के कपाट खुल गए और हजारों तीर्थयात्री बर्फ से ढके मंदिर में शून्य से नीचे के तापमान के बावजूद भगवान् के दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्य मंदिर के पुजारी रावल भीमा शंकर लिंग ने विधि-विधान और श्लोकों के उच्चारण के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खोले। पहले दिन पूजा में श्रद्धालुओं में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हिस्सा लिया। रिपोर्ट के अनुसार, इस शुभ अवसर पर एक हेलीकॉप्टर ने… read-more
Tags: Kedarnath Temple, open for devotees, CM Pushkar Singh Dhami
Courtesy: Janta Se Rishta
फोटो: Dainik Bhasker
मां यमुना की डोली उठाते वक़्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर बरसाई गयी फूलों की पंखुड़ियां
आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। खरसाली से मां यमुना की डोली निकालते समय पुष्कर सिंह धामी व स्थानीय लोगों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। आज अक्षय तृतीया के शुभ दिन से चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। बता दें कि आज से गंगोत्री धाम के कपाट खुल… read-more
Tags: UK, Flower petals, showered, Uttarakhand, CM Pushkar Singh Dhami, maa yamuna doli
Courtesy: The News Ocean
फोटो: Punjab Kesari
राज्यपाल ने दी भर्ती परीक्षाओं में अनुचित तरीकों के इस्तेमाल को रोकने के लिए अध्यादेश को मंजूरी: उत्तराखंड
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने हाल ही में राज्य में भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी थी। उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) नामक अध्यादेश कानून बन गया है। इस कानून के तहत, भर्ती परीक्षाओं में अनुचित साधनों के उपयोग की सुविधा देने वालों को अब आजीवन कारावास की अधिकतम सजा… read-more
Tags: CM Pushkar Singh Dhami, Strict Action, regarding recruitment examinations
Courtesy: Republic World
फोटो: Zee News
उत्तराखण्ड CM पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस के लिए लांच किया ई-FIR ऐप
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई 15 को देहरादून में उत्तराखंड पुलिस के लिए एक ई-FIR ऐप लॉन्च किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि," इस ई-FIR ऐप को लॉन्च करने से पूरे प्रदेश के अंदर वाहन चोरी से संबंधित FIR की जा सकेगी।" धामी ने कहा, यह ऐप लोगों को परेशानी से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा लोगों की सुविधा के लिए इस तरह के और भी ऐप… read-more
Tags: Dehradun, Uttarakhand, CM Pushkar Singh Dhami, launches, e-fir app
Courtesy: Latestly News
फोटो: ABP News
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए बनेगी एक्सपर्ट कमेटी: पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्च 24 को कैबिनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का फैसला किया गया है। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से मंजूरी मिली है। इसे लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज समेत एक कमेटी का निर्माण होगा जो ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को देगी। यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य होगा।
Tags: Uttarakhand, Uttarakhand Government, CM Pushkar Singh Dhami, Pushkar Singh Dhami
Courtesy: AajTak News
फोटो: Twitter
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, दूसरी बार ली शपथ
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी ने मार्च 23 को दूसरी बार राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। धामी को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री मौजूद थे। वहीं सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल,… read-more
Tags: pushkar dhami, CM Pushkar Singh Dhami, Uttarakhand, Uttarakhand Government
Courtesy: Jansatta