आज शाम चार बजे 8वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगस्त 9 को बीजेपी से अलग होने के बाद राज्यपाल को अपने सीएम पद का इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के फ़ौरन बाद नीतीश ने महागठबंधन के नेताओं के साथ राजभवन पहुंचकर दोबारा सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब बिहार में महागठबंधन के समर्थन से आज शाम 4 बजे नितीश कुमार 8वीं बार सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके अलावा महागठबंधन में शामिल आरजेडी नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करेंगे।
Tags: Nitish Kumar, take oath, CM, Bihar
Courtesy: Latestly
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- इंसेफेलाइटिस उन्मूलन की तर्ज पर तम्बाकू के विरोध में अभियान चलाने की जरूरत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंसेफेलाइटिस उन्मूलन की तर्ज पर तम्बाकू के विरोध में अभियान चलाने की जरूरत है। इस अभियान की कमान डॉक्टरों को संभालनी चाहिए। लोगों का सबसे ज्यादा भरोसा डॉक्टर पर ही है। इसके नियंत्रण को लेकर एम्स ने जो अभियान शुरू किया है, उसमें राज्य सरकार अपना पूरा सहयोग देगी। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में कुछ न कुछ नया करने का भी प्रयास करें।
Tags: CM, Aditynath, doctor, Tobacco
Courtesy: Hindustan
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में की मुलाकात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एनएच- 109K के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु लो०नि०वि० को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया… read-more
Tags: CM, Pushkar Singh Dhami, Nitin Gadkari, meeting
Courtesy: Amar ujala
सीएम अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने की इजाजत नहीं, एलजी ने बताई वजह
सीएम अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने की इजाजत नहीं मिली है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दौरे के लिए मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। उपराज्यपाल ने सलाह दी है कि प्रथम दृष्टया यह मेयर का सम्मेलन है, जोकि मुख्यमंत्री के शामिल होने के अनुरूप नहीं है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने हमला बोलते हुए कहा कि ओछी राजनीति के तहत अरविंद केजरीवाल को सिंगापुर जाने नहीं दिया जा रहा है।
Tags: CM, Arvind Kejriwal, LG, Delhi, SINGAPORE
Courtesy: Hindustan
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ी, सीएम नीतीश ने जाना हाल
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जुलाई 5 सुबह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालू रविवार को घर में सीढ़ियों पर से गिर गए थे। इसके बाद उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और उनकी पीठ में चोट लगी थी। स्वास्थ्य में आज सुबह गिरावट के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने आज पारस अस्पताल जाकर राजद प्रमुख का हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने राजद प्रमुख के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
Tags: Lalu Yadav, CM, Nitish Kumar, PM, नरेंद्र मोदी
Courtesy: Amar ujala
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर करेंगे शादी, चंडीगढ़ में होगा शादी समारोह
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी गुरुवार को चंडीगढ़ में होगी। भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से शादी करने जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। भगवंत मान का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं। जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दोनों बच्चे, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।
Tags: bhagwant man, CM, Punjab, Marriage, Chandigarh
Courtesy: News18
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे कन्हैया लाल के घर, 51 लाख का दिया चेक
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को टेलर कन्हैया लाल के घर पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और 51 लाख रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अब पूरे मामले की जांच एनआईए कर रही है। हम चाहते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस चलाकर सजा मिले। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। जिस तरीके से हत्या की गई, वो जघन्य अपराध है।
Tags: Ka haiyalal, Udaypur, murder, Terror, CM, Rajasthan
Courtesy: Amar ujala
यूपी में डॉक्टर अब नहीं लिख सकेंगे ब्रांडेड दवाओं के नाम, लिखना होगा साल्ट नेम
यूपी में अब डॉक्टर किसी भी कीमत पर जेनेरिक की जगह ब्रांडेड दवाएं नहीं लिख सकेंगे। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वो दवा के ब्रांड का नाम नहीं, बल्कि उसका सॉल्ट लिखेंगे। अगर कोई डॉक्टर महंगी दवाईयां लिखता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को सख्त हिदायत दी है कि कोई डॉक्टर ब्रांडेड दवाईयां पर्चे पर नहीं लिखेंगे।
Tags: UP, doctor, Deputy, CM, Brajesh Pathak
Courtesy: Hindustan
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीरों को राज्य में नौकरियों के लिए मिलेगा विशेष अवसर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में अग्निपथ योजना के तहत चार साल सेवा करने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने में प्राथमिकता देने की बात प्रेसवार्ता में कही है। उन्होंने कहा अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद राज्य में नौकरियों में उन्हें विशेष अवसर मिलेगा। पुलिस, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन में रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए सेवा नियमावली भी तैयार होगी।
Tags: Uttrakhand, CM, Pushkar Singh Dhami, Employment
Courtesy: Amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में स्थानांतरण नीति 2022 को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2022 को मंजूरी दे दी गई है। इस नीति के तहत 15 से 30 जून तक तबादले किए जाएंगे। यह नीति वर्ष 2022-23 के लिए है। इसके साथ ही बैठक में पुलिस के 40 हजार पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। समूह ख और ग के कार्मिकों के स्थानांतरण मेरिट बेस्ड ऑनलाइन ट्रांसफर सिस्टम के आधार पर किये जाने की व्यवस्था की गई है।
Tags: CM, Yogi Adityanath, transfer, Cabinet
Courtesy: Amar ujala