Teeth Pain

फोटो: Dental Express

दांत के दर्द और कीड़ों की समस्या दूर करने के लिए अपनाएँ ये घरेलू नुस्खे

दांतों के दर्द और कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मुंह में एक चम्मच नारियल या फिर तिल का तेल डालकर लगभग 20 मिनट तक घुमाएं। ऐसा करने से मुंह में बैक्टीरिया, प्लेक और मसूड़ों की सूजन भी कम हो जाती है। अंडे के छिलकों को पानी में डालकर उबाल लें। अब इन्हें पीसकर इसमें बेकिंग सोडा, नारियल का तेल मिलाकर टूथब्रश की तरह दांतों पर इस्तेमाल करें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से कीड़े दूर होने लगेंगे।

बुध, 23 अगस्त 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: home remedies, cavity in teeth, Pain, coconut oil

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Straight Hairs

फोटो: Bold Sky

बालों को परमानेंट स्ट्रेट करने के लिए नारियल तेल साथ मिलाकर लगाएं ये चीजें

केले और पपीते का पैक बालों को पोषण देने के साथ स्ट्रेट भी बनाता है। इसके लिए केले और पपीते को पीस लें। अब इसमें दो चम्मच शहद मिलाकर बालों पर लगाएं, एक घंटे बाद बालों को धो लें। हफ्ते में दो बार इस पैक को लगाएं। कोकोनट ऑयल और कैस्टर ऑयल को मिलाकर हल्का गर्म करें। अब इससे बालों की मसाज करें। अब बालों में गर्म तौलिया लपेट लें। आधे घंटे के बाद लाइट शेंपू से बालों को धो लें। 

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 09:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: straight hairs, coconut oil, Banana, caster oil

Courtesy: Newstrack

Hair Care In Holi

फोटो: Quick Joins

होली के दिन इन तरीकों से रखें अपने बालों का ध्यान

अगर आप अपने बालों में कलर का इस्तेमाल करते हैं तो होली से पहले अपने बालों में करवा लें। ऐसा करने से रंग आपके बालों को ज़्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। रंग खेलने से पहले नीम्बू पानी से अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से आपके बालों का पीएच बैलेंस मेंटेन रहेगा और बालों को रंगों से नुकसान नहीं पहुंचेगा। होली खेलने से पहले अपने बालों में नारियल का तेल अवश्य लगाएं।

शुक्र, 18 मार्च 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: holi, hairs, coconut oil

Courtesy: ZEE News

Homemade Coffe Hair Mask

फोटो: Health Line

बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए लगाएं कॉफी से बना ये होममेड हेयर मास्क

होममेड हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले पैन में 2 कप नारियल डालकर गरम करें। जब ये अच्छे से गर्म हो जाये तो इसमें 1/4 कप भुनी हुई कॉफी बीन्स डालकर धीमी आंच पर ढक्कन बंद करके पकाएं। थोड़ी देर बाद इसे आंच से उतार कर तेल को छान लें। अब इसे एक कांच की बोतल में भरकर रख लें। जब बालों में शैंपू करें उससे पहले इस तेल को बालों की जड़ों में लगाकर मसाज करें और इसे एक घंटे लिए लगा रहने दें। 

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: homemade coffee hair mask, coconut oil, beautiful hairs

Courtesy: Newstrack

Kalonji Oil For Hair

फोटो: Home

सफ़ेद बालों को काला करता है कलौंजी का तेल, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

सफ़ेद बालों को काला करने के लिए कलौंजी को साफ करके मिक्सी में सूखा पीस लें। अब एक कटोरी में दो चमच्च कलौंजी पाउडर में 2 चम्मच कलौंजी तेल, 1 चम्मच नारियल तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। अब कटोरी को गर्म पानी के ऊपर रखें। आप इसे गैस पर भी गर्म कर सकते हैं। अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाकर हलके हाथों से मसाज करें। 2 घंटे बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह धो लें।

रवि, 13 फ़रवरी 2022 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: kalonji oil, white hairs, coconut oil

Courtesy: Newstrack

Coconut Oil

फोटो: India Mart

त्वचा के रंग को एक समान बनाने के लिए करें नारियल तेल का इस्तेमाल

त्वचा के असमान रंग को समान बनाने के लिए 1-2 चम्मच नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर  3-5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। अब इसे 20-30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें। अब एक गीले तौलिये से अपने चेहरे को साफ़ करें। आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल कर सकती है। रोज़ाना नारियल तेल के इस्तेमाल से आपकी त्वचा का समान होने के साथ निखार भी आएगा। 

रवि, 16 जनवरी 2022 - 08:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: coconut oil, uneven tone of skin, massage

Courtesy: Newstrack