फोटो: Latestly
किराड़ी इलाके में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से चार मजदूर घायल: दिल्ली
दिल्ली के किरारी सुलेमान नगर के इंदर एन्क्लेव फेज 2 में जून दो को एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से छह मजदूर घायल हो गए। इमारत के मलबे में 6 कामगार दबकर घायल हो गए। लोगों ने सभी मजदूरों को बिल्डिंग के मलबे से निकालकर इलाज के लिए तोमर अस्पताल में भर्ती कराया। दो लोगों को हलकी फुलकी चोट लगी थी जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। चार लोगों को इलाज अभी भी चल रहा है।
Tags: Delhi, Injured, roof, under construction building, collapses, kirari area
Courtesy: Jagran News
फोटो: The Wire
तीसरे दिन भी चालू है ओपीएस बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल: महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में राज्य सरकार के लाखों कर्मचारियों द्वारा आज तीसरे दिन भी ओपीएस की बहाली की मांग को लेकर हड़ताल जारी रखने के कारण स्वास्थ्य मशीनरी चरमरा गई है। हड़ताल के चलते अस्पतालों में ओपीडी प्रभावित हो रही है। कई अस्पतालों में केवल क्रिटिकल सर्जरी की जा रही है। महाराष्ट्र के हर शहर में सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। विरोध करने वाले कर्मचारियों में चिकित्सा कर्मचारी, वन विभाग के कर्मचारी, स्कूल के शिक्षक और कई अन्य विभागों के अधिकारी शामिल… read-more
Tags: health machinery, collapses, government employees strike, old pension scheme, Maharashtra
Courtesy: India TV
फोटो: India TV News
भांडुप इलाके में मकान का हिस्सा गिरा, दो की मौत: मुंबई
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, आज मुंबई के भांडुप इलाके में एक भूतल और एक मंजिल वाले घर का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, घटना सुबह करीब 9:45 बजे हुई जब खिंडीपाड़ा इलाके में स्थित ढांचे में मरम्मत का काम चल रहा था। अधिकारी ने कहा, राजकुमार धोत्रे (19) और रामानंद यादव (18) के रूप में पहचाने गए दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
Tags: Mumbai, portion of house, collapses, bhandup area, Death
Courtesy: Jagran News
फोटो: Dainik Bhasker
सत्य निकेतन में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, 3 को बचाया गया: दिल्ली
नई दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में अप्रैल 25 को एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से फंसे कम से कम 2 मजदूरों की मौत हो गई, 3 को बचा लिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया, जिस समय मकान गिरा उस समय उसकी मरम्मत चल रही थी। दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, "हमें दोपहर करीब 1:24 बजे यहां सत्य निकेतन बिल्डिंग नंबर 173 में एक घर गिरने की सूचना मिली। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।"
Tags: Delhi, satya niketan, under construction building, collapses
Courtesy: India TV News
फोटो: Navjivan India
कटनी में निर्माणाधीन सुरंग गिरने से फंसे चार मजदूर; बचाव अभियान जारी: मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में फरवरी 12 की रात स्लीमनाबाद में बरगी भूमिगत नहर की निर्माणाधीन सुरंग धंसने से नौ मजदूर फंस गए। पांच मजदूरों को बचा लिया गया है, दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान अभी भी जारी है। स्थानीय अधिकारी राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल की टीम की मदद से फंसे मजदूरों को बचाने के लिए अभियान चला रहे हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि "स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल के अनुसार मजदूरों को… read-more
Tags: Madhya Pradesh, labourers trapped, under construction tunnel, collapses
Courtesy: Enavabharat