Thor

फोटो: CNET

फिल्म थॉर: लव एंड थंडर का ग्लोबल कलेक्शन हुआ 4000 करोड़

7 जुलाई शुक्रवार को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म थॉर: लव एंड थंडर ने रिलीज के चार दिनों के अंदर भारत में 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन सोमवार को 500 मिलियन डॉलर यानी करीब 4000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर गया है। फिल्म की विदेश में कमाई के मामले में ब्रिटेन पहले नंबर पर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 08:06 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hollywood, Thor, Movie, collection, India

Courtesy: Amar ujala

GST

फ़ोटो: Buisness Today

भारत का जून में जीएसटी संग्रह 1.44 लाख करोड़ रुपये हुआ

वर्तमान वर्ष के जून में 1.44 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ है। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी है। यह वार्षिक आधार पर समान माह के मुकाबले 56 फीसदी अधिक है। इससे पिछले महीने मई में जीएसटी कलेक्शन 1,40 लाख करोड़ रहा था। जो वार्षिक आधार पर 44 फीसदी अधिक था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अब जीएसटी कलेक्शन 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक बना रहेगा।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 03:55 PM / by Pranjal Pandey

Tags: GST, foreign Minister, Nirmala Sitharaman, collection

Courtesy: Jagran

Pritbiraj

फ़ोटो: KoiMoi

अक्षय कुमार की फ़िल्म पृथ्वीराज घट रहा है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, पांचवे दिन सिर्फ 4 करोड़ पर सिमटी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज पिछले हफ्ते 03 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत ठीक रही और इसने पहले ही दिन 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म के पांचवे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 4.40 करोड़ ही कमा पाई है। वहीं फिल्म का टोटल कलेक्शन 48.80 करोड़ रुपये पर है। बता दें यह फ़िल्म 100 करोड़ से ऊपर के बजट में बनाई गई है।

बुध, 08 जून 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Akshay Kumar, Manushi Chhillar, Prithviraj, film, collection

Courtesy: NDTV

Bhool Bhulaiyaa 2

फोटो: jagran

भूल भुलैया 2 बनी सबसे बड़ी ओपनर, 55 करोड़ के पार हुआ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भूल भुलैया (2007) की हाल ही में रिलीज़ हुई सीक्वल ने सिनेमाघरों में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया और पहले सप्ताहांत में बॉक्स-ऑफिस पर 55.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अनीस बज्मी की कार्तिक आर्यन अभिनीत "भूल भुलैया 2" एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। 14.11 करोड़ रुपये के पहले दिन के संग्रह के साथ 2022 की सबसे बड़ी ओपनर रही। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में… read-more

सोम, 23 मई 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bhool Bhulaiyaa 2, -box office, collection

Courtesy: ABP Live