Colorado Governor

फोटो: Veg News

कोलोराडो गवर्नर ने अपने मेल गे पार्टनर से की शादी: अमेरिका

अमेरिका के कोलोराडो प्रांत के गवर्नर जेरेड पोलिस ने सितंबर 18 को अपने गे पार्टनर मार्लन रीस से शादी कर सभी को चौंका दिया है। जेरेड के पार्टनर मार्लन एक लेखक और एनिमल वेलफेयर एडवोकेट हैं। कोलोराडो गवर्नर ऑफिस के मुताबिक जेरेड और मार्लन ने पिछले 18 वर्षों से एक साथ होने के बाद अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में यहूदी तरीके से शादी की है। जेरेड ऐसा करने वाले अमेरिका के पहले गवर्नर बन गए है।

रवि, 19 सितंबर 2021 - 08:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Colorado, Same Sex Marriage, America, Human Interest stories

Courtesy: Navbharat Times

Colorado violence

फ़ोटो: Usnetwork

अमेरिका: कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

अमेरिका के कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में 10 लोगों की मौत हो गई है और इसका कारण एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात कारणों से की गई गोलीबारी है। मारे गए 10 लोगों में 1 पुलिसकर्मी भी शामिल है व पुलिस प्रशासन घटना की तफ्तीश में जुट गया है। घटना में प्रशासन के व्यक्ति की मौत की जानकारी देते हुए बोल्डर पुलिस विभाग ने इससे पहले ट्वीट कर लिखा था कि शहर में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें कम से कम एक पुलिस अधिकारी सहित छह लोगों की मौत हो गई है।"

मंगल, 23 मार्च 2021 - 11:16 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Americans, violence, Colorado

Courtesy: Live hindustan