फोटो: NDTV
कनाडा को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची
भारतीय महिला हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गयी है। ग्रुप मुकाबले में भारत ने कनाडा को 3-2 से हराया। भारत की ओर से सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी और नवनीत कौर ने एक-एक गोल दागा। कनाडा के लिए ब्रिएन स्टेयर्स और हन्ना ह्यून ने गोल किया। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 (गोल्ड कोस्ट) में भी अंतिम-4 में जगह बनाई थी।
Tags: Hockey, India, commenwealth games, Canada
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Aajtak
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए संकेत सरगर ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के लिए संकेत सरगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल दिलाया। संकेत ने 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इलेवन में यह उपलब्धि हासिल की। संकेत ने स्नैच में 113 किलोग्राम का वजन उठाया। जबकि क्लीन एंड जर्क में 135 किलोग्राम का वजन उठाया। इस इवेंट में मलेशिया के बिन कसदन मोहम्मद पहले स्थान पर रहे। संकेत के सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें देश की तमाम हस्तियां बदाई दे रही हैं।
Tags: commenwealth games, Sanket Mahadev Sargar, weight, Silver
Courtesy: Hindustan
फोटो: Agniban
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को मिली जीत
भारत ने 22वें बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह धो दिया। पाकिस्तान को 5-0 से भारत ने हराया। बी सुमित रेड्डी और माचिमांडा पोनप्पा की जोड़ी में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान सईद भट्टी और गजाला सिद्दीकी पर 21-9, 21-12 से सीधे सेटों में मात दी। जीत के साथ भारत की शुरुआत हुई है। प्रतियोगिता में भारत ने एक की बढ़त बना ली है। मेन्स सिंगल्स में भी भारत को जीत मिली है।
Tags: India, Pakistan, Badminton, commenwealth games
Courtesy: ABP Live