फोटो: Zee News
पीएम मोदी ने की कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे राष्ट्रमंडल खेल में जीतने वाले सभी पदक विजेताओं से मुलाकात की। यह कार्यक्रम पीएम के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर आयोजित किया गया। इस बार भारत ने बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 61 मेडल अपने नाम किये हैं। भारत ने इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किये हैं। इसके अलावा मेडल टैली में भारत इस… read-more
Tags: PM Narendra Modi, host, medal winners, Commonwealth Games
Courtesy: Jagran News
फोटो: The Economic Times
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से मुलाकात
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब पदक विजेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी अगस्त 13 को अपने आवास पर खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन खिलाड़ियों से मुलाकात की थी जिन्होंने राष्ट्रीय मंडल खेलों के सशस्त्र बल की ओर से हिस्सा लिया था। बता दें कि बर्मिंघम में हुए खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 61 पदक हासिल किए है।
Tags: CWG 2022, CWG, Commonwealth Games, PM Modi
Courtesy: TV9Hindi
फोटो: Siasat Daily
CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित योगी सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में पदक जीतकर राज्य और देश को गौरवान्वित करने वाले 8 खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी।" नई नीति के तहत, स्वर्ण पदक विजेता को एक करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 50… read-more
Tags: Yogi Government, honour, Commonwealth Games, medalists
Courtesy: Latestly News
फोटो: Navbharat Times
कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती मैच के दौरान खाली कराया गया स्टेडियम
बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स के एक मैच के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। ये चूक कुश्ती के मैच के दौरान हुई, जिस कारण स्टेडियम को खाली करा लिया गया। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के मुताबिक हम सुरक्षा जांच के लिए कुछ समय के लिए मैच रोक रहे है। अनुमति मिलने के बाद खेल दोबारा शुरू होगा। जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद मुकबाले शुरू किए गए।
Tags: Wrestling, Commonwealth Games, CWG, CWG 2022
Courtesy: ABP Live
फोटो: ABP
कुश्ती में चमके भरतीय पहलवान, बर्मिंघम में बरस रहे हैं मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अगस्त पांच को भारतीय पहलवानों ने शानदार खेल दिखाया। साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया और अंशू मलिक ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। भारत के चार मेडल और पक्के हो गए है। लंबे समय बार वापसी कर रहीं साक्षी से देश को गोल्ड की उम्मीद है। पहलवान दीपक पूनिया फाइनल में पाकिस्तानी खिलाड़ी से भिड़ेंगे। अंशु मलिक ने श्रीलंका के नेथमी पोरुथोटागे को हराया है।
Tags: CWG, Commonwealth Games, Bajrang Punia, Sakshi Malik
Courtesy: Zee News
फोटो: Mathrubhumi English
कॉमनवेल्थ गेम्स में टेबस टेनिस में भारत ने जीता स्वर्ण पदक
कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष टेबल टेनिस की टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। भारत ने सिंगापुर को 3-1 से हराया। भारत की तरफ से हरमीत देसाई और जी साथियान ने डबल्स मैच में जीत दर्ज की। ये दूसरा मौका है जब टेबल टेनिस में भारत ने दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की झोली में 12 मेडल आए है।
Tags: CWG, Commonwealth Games, Table Tennis, Gold Medal
Courtesy: AajTak News
फोटो: Zee News
कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में सुशीला देवी ने जीता सिल्वर मेडल
भारतीय खिलाड़ी सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम फाइनल के मैच में हार का सामना करने के बाद सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। दोनों खिलाड़ियों के बीच दमदार मुकाबला 4.25 मिनट तक चला। सुशीला को दक्षिण अफ्रीका की मिचेला व्हाइटबोई ने हराया। मुकाबला इतना टक्कर का था कि जीत का फैसला गोल्डन अंक से हुआ, जिसे मिचेला ने वजा आरी स्कोरिंग के जरिए जीता। सुशीला इससे पहले भी कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीत चुकी है।
Tags: CWG, Commonwealth Games, Sushila Devi, Silver Medal
Courtesy: AajTak News
फोटो: Jagran
जेरेमी लालरिनुंगा ने 19 वर्ष की उम्र में CWG में गोल्ड जीतकर में रचा इतिहास
बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल भारत के युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने हासिल किया है। जेरेमी को पुरुषों के 61 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल मिला है। जेरेमी ने कुल 300 किलो भारत उठाकर मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत अबतक पांच मेडल जीत चुका है। भारत की झोली में दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है।
Tags: CWG, Commonwealth Games, CWG 2022, Gold Medal, Jeremy Lalrinnunga
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Latestly
राष्ट्रमंडल खेल 2022: सेमीफाइनल में पहुंचे तैराक श्रीहरि नटराज
राष्ट्रमंडल खेलों के सौ मीटर बैकस्ट्रोक आयोजन के सेमीफइनल में भारत के युवा स्टार तैराक श्रीहरि नटराजन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। श्रीहरि ने 54.68 सेकंड के समय में हीट 4 में भाग लेते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी हीट 3 में कुशाग्र रावत असफल रहे। कुशाग्र ने 3.57 35 के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया और रेस से बाहर हो गए।
Tags: Srihari, reached, Semi Finals, Backstroke, Commonwealth Games
Courtesy: Univarta
फोटो: NBC News
राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर पीएम मोदी ने दी भारतीय दल को शुभकामनाएं
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने खिलाडियों को शुभकामना देते हुए ट्वीट किया, "बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत पर भारतीय दल को शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपने शानदार खेल प्रदर्शन के माध्यम से भारत के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी… read-more
Tags: congratulations, Indian contingent, Commonwealth Games, Birmingham, PM Modi
Courtesy: Latestly News