RRB Exam

फोटोः Exam88

जुलाई में आयोजित की जाएगी RRB ग्रुप डी परीक्षा 2022

RRB ग्रुप डी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। रेल मंत्रालय की ओर से पहले जारी नोटिस के मुताबिक रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा 2022 जुलाई में संभावित तारीखों पर आयोजित की जा सकती है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय रेलवे में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर/असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट मैन और लेवल- I के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। वहीं इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 2022 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।

शनि, 12 मार्च 2022 - 05:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: RRB, RAILWAY BOARD, competition

Courtesy: Jagran News

Debut Competition Controversy

फ़ोटो: PiPaNews

गुजरात में 'मेरे आदर्श नाथूराम' विषय पर हुई प्रतियोगिता पर विवाद, जिला खेल अधिकारी को किया निलंबित

गुजरात में वलसाड के कुसुम विद्यालय में फ़रवरी 15 को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में बच्चों के लिए तय किए तीन सब्जेक्ट में से एक 'माई आइडियल नाथूराम गोडसे' रखा गया था। इस विषय पर गांधी की निंदा करने और गोडसे को आदर्श बताने वाले बच्चे को पहला पुरस्कार दिया गया। इसके बाद वहां विवाद शुरु हुआ। विवाद बढ़ता देख इस सब्जेक्ट का चयन करने वाली जिला खेल अधिकारी मीताबेन गवली को सस्पेंड कर दिया है।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 12:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Private Schools, competition, Controversy, subject, Mahatma Gandhi, Nathuram Godse

Courtesy: Navbharat

Election Commission of India

फोटो: Aajtak

चुनाव आयोग ने की चुनाव और लोकतंत्र पर निबंध प्रतियोगिता की शुरुआत

चुनाव आयोग युवाओं को एक लाख जीतने का मौका दे रहा है। दरअसल आयोग ने चुनाव और लोकतंत्र से संबंधित विषय पर निबंध लिखने की प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जो अक्टूबर दो से नवंबर 21 तक चलेगी। ऑनलाइन आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में निबंध लिखा जा सकता है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में विश्लेषणात्मक क्षमता और लिखने की शैली विकसित करना है। प्रतियोगिता से संबंधित पूरा विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 01:50 PM / by रितिका

Tags: Election Commission Of India, ECI, competition

Vice President of India

फोटो: Wikipedia

आज 'खादी भारत क्विज़ प्रतियोगिता' का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू अगस्त 31 को दिल्ली में एक डिजिटल क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इस प्रतियोगिता में स्वतंत्रता संग्राम, स्वदेशी आंदोलन व खादी और उसके योगदान से सम्बन्धित प्रश्न शामिल होंगे। प्रतियोगिता 15 दिन (अगस्त 31 से सितंबर 14) चलेगी। विजेताओं को खादी इंडिया की तरफ से 80 हजार ₹ के कूपन व अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह कार्यक्रम खादी ग्रामोद्योग आयोग के तत्वावधान में सम्पन्न होगा। यह आजादी के अमृत महोत्सव का… read-more

मंगल, 31 अगस्त 2021 - 08:56 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: Vice President, KHADI GRAMODYOG AYOG, khadi India, competition

Courtesy: Gnews Portal