फोटो: India TV News
सरकारी बंगले से बाहर निकले राहुल गांधी, कहा- 'सच बोलने की कीमत चुकाई'
राहुल गांधी ने लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के लगभग एक महीने बाद आज अपना आधिकारिक बंगला खाली कर दिया। उनका सामान पहले ही उनकी मां सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ में स्थानांतरित कर दिया गया है। राहुल ने कहा, "हिंदुस्तान के लोगों ने मुझे 19 साल के लिए यह घर दिया, मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। यह सच बोलने की कीमत है। मैं सच बोलने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।"
Tags: Rahul Gandhi, bungalow eviction, Congress leader, tughlaq lane residence, handover
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Latestly
कांग्रेस नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने दिया पार्टी से इस्तीफा
कांग्रेस नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने मार्च 12 को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। किरण कुमार रेड्डी ने अपने त्याग पत्र में कहा, "कृपया इस पत्र को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मेरे इस्तीफे के रूप में स्वीकार करें।" कयास लगाए जा रहे हैं कि, रेड्डी कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते… read-more
Tags: Andhra Pradesh, kiran kumar reddy, Congress leader, resigned
Courtesy: Live Hindustan
फ़ोटो: Indiatv.in
राजस्थान: गहलोत के मंत्री ने राहुल, प्रियंका के बाद सचिन पायलट को बताया पार्टी का सबसे बड़ा नेता
राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट की तारीफ करने के लिए मशहूर अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार गुढ़ा ने बयान दिया है कि कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बाद देश के सबसे बड़े नेता सचिन पायलट ही है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस में हुई उठापटक को लेकर उन्होंने कहा है की यह सब सचिन पायलट को बदनाम करने की साजिश के तहत किया गया है।
Tags: Sachin Pilot, Rajendra Singh, Congress Party, Congress leader
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Indian express
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता दो महिला नक्सलियों के साथ गिरफ्तार: तेलंगाना
तेलंगाना के भोपालपट्टनम से छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेस नेता केजी सत्यम को दो महिला नक्सलियों के साथ गिफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक सत्यम छत्तीसगढ़ के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव है और उन्हें नक्सलियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने नेता व दोनों नक्सलियों को हनमकोंडा के पास से गिरफ्तार किया है। अब कयास लगाए जा रहे है कि दोनों को पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।
Tags: Congress leader, naksali, Telangana, arrest
Courtesy: Aajtak
फोटो: India.com
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हुई कोरोना वायरस संक्रमित
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दूसरी बार कोविड 19 संक्रमित हो गई है। प्रियंका ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा, आज फिर से कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रही हूं। इससे पहले जून के महीने में प्रियंका कोविड 19 संक्रमित पाई गई थी। बता दें कि इन दिनों देश में कोरोना संक्रमण फिर पैर पसार… read-more
Tags: Coronavirus, priyanka gandhi, Congress leader, Covid-19
Courtesy: ndtv
फोटो: Jagran Images
सोनिया गांधी से जारी है ED की पूछताछ, हिरासत में राहुल गांधी
प्रवर्त्तन निदेशालय आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर पूछताछ कर रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने विजय चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हिरासत में लिया है। राहुल गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस सांसदों द्वारा निकाले गए मार्च में शामिल हुए थे। पुलिस ने मार्च कर रहे कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी को भी हिरासत में लिया है।
Tags: Congress leader, Rahul Gandhi, Delhi Police, Sonia Gandhi, arrested
Courtesy: Latestly News
फोटो: Wikimedia
कोरोना संक्रमित हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के एक वरिष्ठ राजनेता गुलाम नबी आजाद ने COVID-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। इस खबर की पुष्टि करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, "मैंने आज कोविड का परीक्षण किया है और मैं होम क्वारंटाइन में हूं।" इससे पहले आज़ाद साल 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे। बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी… read-more
Tags: Congress leader, Ghulam Nabi Azad, corona positive, self quarantined
Courtesy: Jagran News
फोटो: Network India Crime
राहुल गांधी की ईडी की पूछताछ के विरोध के बीच हिरासत में कांग्रेस नेता सचिन पायलट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने जून 15 को उस समय हिरासत में ले लिया जब वह कांग्रेस मुख्यालय जा रहे थे। नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच गिरफ्तारी हुई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों ने बुधवार को जबरन उसके मुख्यालय में प्रवेश किया और पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं… read-more
Tags: Rahul Gandhi, Congress leader, MONEY LAUNDERING, Sachin Pilot
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फ़ोटो: Amarujala
प्रियंका गांधी ने लगाई कांग्रेस विधायक की बलात्कार संबंधी टिप्पणी पर फटकार
कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के आर रमेश कुमार ने दिसंबर 16 को विधानसभा में अत्यंत विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा था, ‘जब दुष्कर्म होना ही है, तो लेटो और मजे लो’। इसपर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस विधायक रमेश कुमार के विधानसभा में बलात्कार को लेकर की गयी असंवदेनशील और लापरवाहीपूर्ण टिप्पणी की निंदा करते हुए को कहा कि ऐसे… read-more
Tags: Nationalist Congress Party, Congress leader, statement
Courtesy: NEWS 18
फोटो: Pudhari
कोल्हापुर से कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव का निधन
कोल्हापुर विधानसभा सदस्य (विधायक) कांग्रेस के चंद्रकांत जाधव का निधन हो गया। हैदराबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने 2019 में कोल्हापुर से विधायक सीट जीती और क्षेत्र के लोगों की सेवा की। कांग्रेस नेताओं और राजनेताओं ने विधायक को श्रद्धांजलि दी और संवेदना व्यक्त की। इस बीच, चंद्रकांत का अंतिम संस्कार दोपहर 1:00 बजे उनके अंतिम संस्कार के लिए कोल्हापुर लाया जाएगा।
Tags: chandrakant jadhav, Congress leader, passed away
Courtesy: Janta Serishta