Ajay-Maken

फोटो: Latestly

पवन बंसल की जगह कांग्रेस पार्टी के नए कोषाध्यक्ष बने अजय माकन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने पवन कुमार बंसल के स्थान पर वरिष्ठ नेता अजय माकन को अपना नया कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। एक आधिकारिक बयान में, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्ति की पुष्टि की, और घोषणा की कि अजय माकन तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के कोषाध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। बयान में निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल के… read-more

सोम, 02 अक्टूबर 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Ajay Maken, Congress Party, new treasurer, replacing pawan bansal

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Arvinder Singh Lovely

फोटो: The Economic Times

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख नियुक्त हुए अरविंदर सिंह लवली

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 31 अगस्त को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष अनिल चौधरी की सराहना की। चौधरी का तीन साल का कार्यकाल इस साल मार्च में खत्म हो गया। शीला दीक्षित सरकार में पूर्व मंत्री लवली 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, कुछ ही महीनों में वह कांग्रेस में लौट… read-more

गुरु, 31 अगस्त 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Arvinder singh lovely, new president of delhi, Congress Party

Courtesy: India TV

Parineet Kaur

फोटो: Latestly

कांग्रेस से ससपेंड हुई लोकसभा सांसद प्रणीत कौर

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर गिल की पत्नी प्रणीत कौर को कांग्रेस ने निलंबित कर दिया है। पार्टी ने फरवरी 3 को कहा, लोकसभा सांसद कौर को अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (DAC) ने भाजपा की मदद करने के लिए पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष को श्री अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, अध्यक्ष, पीसीसी पंजाब की ओर से श्रीमती परनीत कौर पर… read-more

शुक्र, 03 फ़रवरी 2023 - 06:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: congress mp preneet kaur, Suspended, Congress Party

Courtesy: Daink Savera Times

Rajendra singh gudha

फ़ोटो: Indiatv.in

राजस्थान: गहलोत के मंत्री ने राहुल, प्रियंका के बाद सचिन पायलट को बताया पार्टी का सबसे बड़ा नेता

राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट की तारीफ करने के लिए मशहूर अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार गुढ़ा ने बयान दिया है कि कांग्रेस पार्टी में राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बाद देश के सबसे बड़े नेता सचिन पायलट ही है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस में हुई उठापटक को लेकर उन्होंने कहा है की यह सब सचिन पायलट को बदनाम करने की साजिश के तहत किया गया है।

बुध, 12 अक्टूबर 2022 - 09:00 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sachin Pilot, Rajendra Singh, Congress Party, Congress leader

Courtesy: Aajtak

Shashi Tharoor

फ़ोटो: Hindustan times

अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है शशि थरूर

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले शशि थरूर प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे नहीं चाहते कि थरूर अध्यक्ष बने। वहीं, उन्होंने अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के गुट पर भी कई आरोप लगाए। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे नॉमिनेशन पेपर पर सिग्नेचर करने वाले 5-10 लोगों पर दबाव डाला गया है।

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 07:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr Shashi Tharoor, Congress Party, President, Mallikarjun Kharge

Courtesy: Indiatv

Congress mla

फ़ोटो: Aajtak

ट्रेन में दो कांग्रेस विधायकों ने की महिला से छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

मध्यप्रदेश विधानसभा में सतना और कोतमा के कांग्रेस विधायकों पर ट्रेन में छेड़छाड़ करने के आरोप में आरपीएफ द्वारा एफआईआर दर्ज कर नामजद किया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि, वो रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही थी, इस दौरान विधायक सुनील सराफ और सिद्धार्थ कुशवाहा ने नशे की हालत में उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना मैहर और कटनी स्टेशन के बीच की बताई जा रही है और एफआईआर के बाद विधायक कुशवाहा ने कहा है कि आरोप निराधार है।

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 04:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Madhyapradesh, Congress Party, train, Eve teasing

Courtesy: Amar ujala

Ashok gehlot

फ़ोटो: Zeenews.in

"राजनीति गुणा भाग का खेल है,जो दिखता है वो होता नहीं है" - अशोक गहलोत

"इन्वेस्ट राजस्थान" को लेकर बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि, राजनीति 'गुणा-भाग' का खेल है, जिसमें जहां जो दिखता है वो होता नहीं है और जो होता है वो दिखता नहीं है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को भी लेकर बयान दिया और कहा कि कई बार बिना किसी उद्देश्य की खबर चलाकर मीडिया अपनी विश्वसनीयता काम करती है।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 01:41 PM / by आकाश तिवारी

Tags: CM Ashok Gehlot, Rajasthan, politics, Congress Party

Courtesy: Live hindustan

gourav vallabh and deepender hooda

फोटो: The Rural Press

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता पद से तीन नेताओं ने दिया इस्तीफा

पार्टी नेता गौरव वल्लभ, दीपेंदर हुड्डा और सैय्यद नासिर हुसैन ने राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया है। अक्टूबर दो को ये जानकारी खुद पार्टी नेता गौरव वल्लभ ने दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर ये फैसला किया गया है। इसके पीछे मुख्य मकसद है कि पार्टी में अध्यक्ष पद का निष्पक्ष चुनाव किया जाए। वहीं तीनों को अब मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में कैम्पेन करने की जिम्मेदारी मिली है।

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Congress Party, MP Deepender Hooda, Spokesperson, Congress spokesman

Courtesy: News 18 Hindi

Shashi tharoor

फोटो: Hindustan Times

नामांकन करने के बाद बोले शशि थरूर, समर्थन करने वालों के साथ नहीं करूंगा विश्वासघात

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि वो अध्यत्र पद के चुनाव से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनका समर्थन किया है उनके साथ वो विश्वासघात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के कहने पर चुनाव लड़ा हूं। आम कार्यकर्ताओं की इच्छा है पार्टी में बदलाव लाने की और मैं कार्यर्कताओं की आवाज बनकर इसे शुरू करना चाहता हूं।

रवि, 02 अक्टूबर 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Dr Shashi Tharoor, Mallikarjun Kharge, Congress Party, Congress

Courtesy: AajTak News

Mallikarjun kharge

फ़ोटो: Outlook india

राज्यसभा में नेता विपक्ष के पद से खड़गे ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस अध्यक्ष का लड़ रहे है चुनाव

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में नेता विपक्ष के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को सौंपा है और पार्टी के "एक व्यक्ति एक पद" के तौर पर नेता विपक्ष के पद से इस्तीफा दिया है। बता दें कि खड़गे के खिलाफ पार्टी नेता शशि थरूर ने भी नामांकन दाखिल किया है लेकिन खड़गे की जीत तय मानी जा रही है।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 07:46 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Mallikarjun Kharge, Rajyasabha, Opposition leader, Congress Party

Courtesy: News18hindi