Shashi Tharoor

फ़ोटो: Ndtv.com

कांग्रेस: अध्यक्ष पद चुनाव के नामांकन में थरूर ने पेश किया भारत का गलत नक्शा, मांगी माफ़ी

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे है, लेकिन नामांकन पत्र में उनसे बड़ी भूल हो गई है। दरअसल थरूर ने दो बार अपने नामांकन पत्र में भारत के नक्शे में जम्मू कश्मीर व लद्दाख के हिस्से को नहीं दर्शाया है। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने सही नक्शा पेश करते हुए बिना शर्त माफी भी मांग ली है। थुरूर ने कहा कि ऐसी गलती कोई जानबूझकर नहीं करता है।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr Shashi Tharoor, Wrong Map, nominations, Congress Party

Courtesy: Aajtak

congress

फोटो: India Today

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जी23 नेताओं की हुई बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सितंबर 30 को अंतिम दिन है। इससे एक दिन पूर्व सितंबर 29 को कांग्रेस के जी23 नेताओं ने भी बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बैठक की गई। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि अबतक किसी ने चुनाव के लिए नामांकन नहीं किया है। जी23 के नेता उम्मीदवार का नाम तय करेंगे।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: President, Congress Party, Congress, G23 congress

Courtesy: AajTak News

Mallikarjun khadge and Digvijay Singh

फ़ोटो: Patrika

कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव, दिग्विजय देंगे समर्थन

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव लडेंगे। खबरों के मुताबिक चुनाव लड़ने का एलान कर चुके दिग्विजय सिंह खड़गे को अपना समर्थन देंगे। अब अगर खड़गे के सामने सिर्फ शशि थरूर बचते है तो ऐसे में खड़गे का पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि सूत्रों की माने तो शशि थरूर के G23 समूह द्वारा भी मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्थन देने की खबरें सामने आ रही है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 05:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Congress Party, Mallikarjun Kharge, Digvijaya Singh, President

Courtesy: News18hindi

Mallikarjun Kharge and Shashi Tharoor

फोटो: ThePrint

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और थरूर ने किया नामांकन

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सितंबर 30 को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा, जिनके समर्थन में अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, ए के एंटनी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक मौजूद रहे। वहीं शशि थरूर ने भी अपना नामांकन भरा है। इनके अलावा झारखंड कांग्रेस के नेता केएन त्रिपाठी ने भी नामांकन भरा है। बता दें कि सितंबर 30 को नामांकन भरने का अंतिम दिन था।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 04:40 PM / by रितिका

Tags: Digvijaya Singh, Congress Party, Mallikarjun Kharge, Dr Shashi Tharoor

Courtesy: News 18 Hindi

Sonia Gandhi

फ़ोटो: Ndtv.com

राजस्थान: पार्टी विधायकों को कांग्रेस आलाकमान की चेतावनी - आंतरिक मामलों में ना दे दखल

कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने राजस्थान में पार्टी विधायकों को कड़ी चेतावनी दी है। पार्टी ने विधायकों को निर्देश दिए है कि पार्टी में अन्य नेताओं के खिलाफ बयान और पार्टी के आंतरिक मामलों में वे टिप्पणी नहीं करेंगे और अगर वे निर्देश का उल्लंघन करते है तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनत्मक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि राजस्थान में अशोक गहलोत के समर्थन और सचिन पायलट के विरोध में कई विधायकों ने पार्टी आलाकमान से बगावत कर दी थी।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 01:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Congress Party, Rajasthan, congress high command, MLAs

Courtesy: Live hindustan

Shashi tharoor

फोटो: Mint

अब शशि थरूर और पवन बंसल भी भरेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर और कोषाध्यक्ष पवन बंसल ने भी फॉर्म लिया है। दोनों नेता जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक शशि थरूर सितंबर 30 की सुबह नामांकन करेंगे। वहीं पवन बंसल ने फॉर्म लिए जाने को लेकर कहा कि उन्होंने फॉर्म लिए है मगर वो पर्चा नहीं भरेंगे। माना जा रहा है कि पवन ने फॉर्म किसी और के लिए लिया है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Shashi Tharoor, Congress Party, Elections

Courtesy: ABP Live

Digvijay Singh

फ़ोटो: Opindia

दिग्विजय सिंह बन सकते हैं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपने ही बयान से दिए संकेत

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल हो सकते है। दरअसल मीडिया के एक सवाल पर दिग्विजय ने कहा की 30 सितंबर तक का इंतजार कीजिए तब तक चीजें स्पष्ट हो जाएंगी और मेरे कई दोस्त मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कह रहे है। दिग्विजय के साथ साथ चुनावी रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक व सोनिया गांधी के करीबी के सी वेणुगोपाल का नाम सामने आ रहा है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Digvijaya Singh, Congress Party, President, Elections

Courtesy: Aajtak

Assam congress fight

फ़ोटो: Latestly

असम:"भारत जोड़ो यात्रा" की मीटिंग में भिड़े कांग्रेस के दो गुट

असम के धुबरी जिले के राजीव भवन में कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर चर्चा के लिए हुई मीटिंग में बवाल हो गया है। यहां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पार्टी के दो गुट के कार्यकर्ता भिड़ गए और मामला देखते ही देखते बड़ा हो गया। पार्टी विधायक वजीद अली चौधरी के मुताबिक एक समूह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाए, जब हमारी पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो यह अप्रिय घटना हो गई।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 12:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Congress Party, Assam, fighting, Bharat Jodo Yatra

Courtesy: Amar ujala

Protest

फोटो: National Herald

केरल में कांग्रेस पार्टी का ने किया प्रदर्शन, सिलेंडर के बढ़ते दाम को लेकर विरोध

केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रसोई गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने इस प्रदर्शन के जरिए भाजपा और आरएसएस पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा कि आज के समय में रसोई गैस की कीमतों से जनका बेहाल है मगर इस संबंध में पीएम मोदी कुछ नहीं बोलते हैं मगर जब किमतें 400 रुपये थी तब शिकायत करते थे। 

सोम, 26 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Congress Party, Congress, LPG cylinders, Protests

Courtesy: ABP Live

Ajay maken

फोटो: Hindustan Times

राजस्थान में राजनीतिक उथल पुथल के बीच अजय माकन ने जताई विधायकों के खिलाफ नाराजगी

राजस्थान में सियासी उठा पटक के बीच पर्यवेक्षक अजय माकन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अशोक गहलोत गुट के विधायकों को फटकारते हुए कहा कि बैठकों में बुलाने के बाद भी विधायक वन टू वन बातचीत करने नहीं आए है। उन्होंने कहा हम नाराज विधायकों को बातचीत के लिए बुला रहे है। राजस्थान में हुए बदलावों के बीच पार्टी के कुछ नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। 

सोम, 26 सितंबर 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Ajay makan, Congress Party, Rajasthan, Rajasthan Government

Courtesy: Zee News