Congress

फोटो: Asianage

इस महीने के अंत तक हो सकती है कांग्रेस वर्किंग कमेटी की घोषणा

कांग्रेस पार्टी की बहुप्रतीक्षित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की घोषणा इस महीने के अंत तक होने की संभावना है। कांग्रेस ने इस साल फरवरी में रायपुर सत्र के दौरान अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण के साथ सीडब्ल्यूसी सदस्यों की संख्या 25 से बढ़ाकर 35 करने के लिए अपने संविधान में संशोधन किया। कांग्रेस की कार्य समिति कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है।

गुरु, 22 जून 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Congress Working Committee, CWC, announced, sc-st-obc reservations

Courtesy: India TV

Congress

फोटो: India TV News

कांग्रेस ने किया कांग्रेस कार्यसमिति का चुनाव नहीं कराने का फैसला

कांग्रेस की संचालन समिति ने आज (24 फरवरी) सीडब्ल्यूसी के चुनाव नहीं कराने का फैसला किया और पार्टी अध्यक्ष को इसके गठन के लिए अधिकृत किया गया। कांग्रेस ने कहा है कि करीब 45 नेताओं ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) चुनाव के मुद्दे पर बात की और सहमति बनी। पार्टी के प्रभारी महासचिव संचार जयराम रमेश ने कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष को नए सीडब्ल्यूसी के गठन के लिए अधिकृत करने के लिए सर्वसम्मति से… read-more

शुक्र, 24 फ़रवरी 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: congres, hold, Elections, Congress Working Committee, Jairam ramesh

Courtesy: Jagran News

Rahul Gandhi

फोटो: The Guardian

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में दिसंबर आठ को हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का अहंकार ही सारी समस्याओं की जड़ है। राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सीमा मुद्दे को… read-more

बुध, 08 दिसम्बर 2021 - 06:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Congress Working Committee, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, politics

Courtesy: Amar Ujala News

Rahul Gandhi

फोटो: Hindustan Times

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में उठी राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाने की मांग

राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग तेज़ हो गई है। अक्टूबर 16 को दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने इसकी मांग की है। इसके अलावा सोनिया गांधी ने भी G-23 नेताओ के समक्ष साफ कर दिया है वो ही पार्टी की फुल टाइम अध्यक्ष हैं। उन्होंने लखीमपुर, सीमा विवाद और जम्मू-कश्मीर में लगतर हो रही हत्याओं के मुद्दे पर भी बैठक में चर्चा की। 

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 12:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Indian National Congress, Congress Working Committee, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi

Courtesy: Dainik Bhaskar

Congress

फोटो: Times Now

एक बार फिर स्थगित हुआ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 23 जून को काँग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का प्रस्ताव रखा, जिसे बाकी सदस्यों के विरोध के बाद मई 10 को टाल दिया गया है। लोकसभा चुनाव  2019 में हारने के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, तब सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। कोरोना को लेकर  पिछले साल अगस्त से अध्यक्ष पद के चुनाव 3 बार टल चुके हैं।

सोम, 10 मई 2021 - 04:26 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Congress Working Committee, Congress, Rahul Gandhi, INC

Courtesy: Aajtak News