फ़ोटो: Business today
SC:स्वामी ने दायर की याचिका, संविधान प्रस्तावना से 'सेक्युलरिज्म और सोशलिज्म" शब्द हटाने की मांग
भारतीय जनता पार्टी नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता सुब्रमण्यम स्वामी ने सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने मांग की है कि भारत के संविधान की प्रस्तावना से "सेक्युलरिज्म" और "सोशलिज्म" शब्द को हटाया जाना चाहिए, क्योंकि ये शब्द संशोधन के जरिए जोड़े गए थे। वहीं, कोर्ट की ओर से भी जानकारी दी गई है कि इस मामले में सितंबर 23 के दिन सुनवाई की जायेगी।
Tags: Subramanian Swamy, Supreme Court, Constitution, secularism, socialism
Courtesy: News18hindi
फ़ोटो: BBC
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया एलान, संविधान को किया जाएगा संशोधित
राष्ट्रपति गोटबाया ने श्रीलंका में फैली अशांति को खत्म करने के तरीके सुझाए हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनाने के कदम उठाए जाएंगे, ताकि इस देश को अराजकता की गर्त में जाने बचाया जाए और सरकार के रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाना सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके अलावा संविधान को संशोधित किया जाएगा, ताकि 19वें संशोधन के नियमों को फिर से लागू कर संसद को और मजबूत किया जा सके।
Tags: Srilanka, Constitution, Goverment, crisis
Courtesy: Amar ujala
फोटो: The Economic Times
संविधान दिवस आज, जानें इसका महत्व
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में नवंबर 26 को संविधान दिवस मनाया जा रहा है। नवंबर 26,1949 को संविधान सभा और संविधान निर्माताओं ने स्वाधीन भारत के उज्जवल भविष्य के दस्तावेज "भारतीय संविधान" को अंगीकृत किया था। इसके अगले वर्ष यानी 1950 में जनवरी 26 को संविधान लागू किया गया था, जो "गणतंत्र दिवस" कहलाता है। देश के लिखित संविधान का निर्माण करने में संविधान सभा को लगभग तीन वर्षों का समय लगा था। संविधान सभा ने कुल 165 दिनों में 11 सत्र आयोजित… read-more
Tags: National Constitution Day, Indian Constitution Day, Constitution
Courtesy: Brifly News
फोटो: Thinkright.me
संविधान दिवस के मौके पर आयोजित की जाएगी क्विज प्रतियोगिता
भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस वर्ष संविधान दिवस के मौके प "संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज" प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल पर डिजिटल तौर से सवाल पुछे जाएंगे। इसमें मौलिक कर्तव्यों, लोकतंत्र के संबंध में प्रश्न होंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए व्यक्ति को नाम, फोन नंबर, आयु की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Tags: Indian Constitution Day, National Constitution Day, Constitution
Courtesy: Bhasha
फोटो: The New York Times
सऊदी के प्रिंस ने कहा- कुरान ही है हमारा संविधान
सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने नेशनल टेलीविजन पर दिए अपने इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बात की है। उन्होंने यह भी कहा- 'कुरान ही हमारा संविधान है और ये आगे भी रहेगा, हमेशा के लिए'। कोराना महामारी के कारण सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था काफी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। लोग उम्मीद कर रहे थे कि अब इनकम टैक्स लगाया जाएगा लेकिन प्रिंस ने इन अटकलों से इनकार किया है।
Tags: Saudi Prince Mohammed, Saudi Arabia, Holy Quran, Constitution
Courtesy: BBC Hindi
फोटो: Deccan Herald
AAP पार्टी के संविधान में किये गए महत्वपूर्ण बदलाव: मनीष सिसोदिया
आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के संविधान में किये गए सुधारों को लेकर ऐलान किया है। पार्टी के संविधान में संशोधन करते हुए प्राइमरी यूनिट जो बूथ स्तर पर थी, उसे अब जिला स्तर की यूनिट माना जाएगा। जिन भी राज्यों में एमपी और एमएलए जीतेंगे उन्हें नेशनल काउंसिल के साथ-साथ स्टेट कॉउंसिल का भी सदस्य बनाया जाएगा। इन बदलावों को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा की ''संविधान के क्लॉज़ को और भी व्यावहारिक बनाने के लिए कुछ मामूली… read-more
Tags: AAP, Political Party, Constitution, Manish Sisodia
Courtesy: Aaj Tak
फ़ोटो: Getty images
संविधान व लोकतंत्र पर लोकसभा स्पीकर ने जताया भरोसा, कहा- सुरक्षित है लोकतंत्र
कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की ओर से भाजपा की केंद्र सरकार पर लगातार यह आरोप लगाया जाता है कि वह असंवैधानिक तौर पर फैसले लेती है व उनके रहते भारतीय लोकतंत्र भी खतरे में है। अब भाजपा के दिग्गज नेता व लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने विपक्षियों के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि संविधान खतरे में नहीं है। बिड़ला ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- "हमारा संविधान दूरदर्शिता से बना है और खतरे में नहीं है। साथ ही संविधान सबको जीने का अधिकार देता है।"
Tags: Om Birla, Constitution, loksabha
Courtesy: Aajtak news