Cordelia Cruise

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

मुंबई-गोवा लग्जरी क्रूज जहाज कार्डेलिया में 2000 यात्रियों में से 66 यात्री पाए गए कोरोना संक्रमित

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने जनवरी 3 को कहा कि मुंबई से गोवा जा रहे कार्डेलिया क्रूज शिप के एक क्रू मेंबर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अब सभी यात्रियों का RT-PCR टेस्ट किया गया। परीक्षण किए गए 2000 नमूनों में से 66 यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जहाज को फिलहाल मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल, वास्को के पास रोक दिया गया है। किसी को भी जहाज पर चढ़ने और उतरने की अनुमति नहीं है।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 10:25 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Cordelia Cruises, Passengers, corona positive, RTPCR Test

Courtesy: Jagran News

NCB Drug Raid Aryan Khan

फोटो: The Sentinel Assam

शाहरुख खान के ड्राइवर द्वारा दिए बयान के आधार पर NCB ने एक और शख्स को किया गिरफ्तार

मुंबई एनसीबी ने अक्टूबर नौ को शाहरुख खान के ड्राइवर द्वारा दिए बयान के आधार पर मामले में एक और शख्स को गिरफ्तार किया है। एनसीबी द्वारा मुंबई के गोरेगांव सहित कई उप नगरों में छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान मामले में सांताक्रूज इलाके से शिवराज राम दास नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक एनसीबी द्वारा शाहरुख खान के बेटे सहित 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

सोम, 11 अक्टूबर 2021 - 08:56 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: drug peddlers, NCB, Sharukh khan, Cordelia Cruises

Courtesy: Amar Ujala News

Cordelia cruise

फोटो: India Today

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर NCB ने मारा छापा, हिरासत में सुपरस्टार का बेटा

मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप पर रेव पार्टी के चलते नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो,(एनसीबी) ने छापेमारी की है। हाल ही में कोर्डेलिया क्रूज नाम की शिप की शुरुआत हुई है, जिसपर मुंबई से गोवा जाते वक्त एनसीबी द्वारा छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे सहित दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि एनसीबी द्वारा अभी इस स्टार किड की पहचान को उजागर नहीं किया गया है।

रवि, 03 अक्टूबर 2021 - 01:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: NCB, Narcotics Control Bureau, Cordelia Cruises, Raid

Courtesy: E24 Bollywood