Covid-19

फोटो: TV9 Bharatvarsh

भारत में दर्ज हुए 16,047 नए कोरोना के मामले, हुई 54 की मौत

भारत ने पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 16,047 नए कोविड -19 मामले दर्ज किये गए। इस दौरान संक्रमण के कारण 54 लोगों ने अपनी जान गँवा दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अगस्त 10 को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 19,539 लोग बीते 24 घंटों में कोरोना से स्वस्थ हुए है। भारत में कोविड ​​​​-19 के कुल सक्रिय मामले घटकर 128,261 हो गए। देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान के दौरान 15,21,429 का वैक्सीनेशन हुआ है।

बुध, 10 अगस्त 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Coronavirus, corona update, India covid 19, Covid-19

Courtesy: ndtv

Corona Virous

फोटो: Navbharat Times

महाराष्ट्र में जुलाई 5 को दर्ज हुई 3,098 नए कोरोना मामले, 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में जुलाई पांच को 3,098 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई। इस दौरान 6 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा दी। नई मौतों के बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,47,949 पहुँच गई। पिछले 24 घंटों में 4,207 लोगों ने संक्रमण को मात दी जिसके बाद ठीक होने वालों की कुल संख्या 78,21,140 हो गई। महाराष्ट में अभी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 20,820 है।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: corona update, Death, Maharashtra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Corona Virous

फोटो: Dainik Bhasker

COVID-19: महाराष्ट्र में जुलाई तीन को मिले 2,962 नए मामले, 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में जुलाई तीन को कोरोना वायरस के 2,962 नए मामलों की पुष्टि हुई। इस दौरान 6 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,85,296 हो गई है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों में से 761 मामले मुंबई से सामने आए हैं। महाराष्ट्र  में Omicron रविवार को सब-वेरिएंट BA.4 संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि हुई… read-more

सोम, 04 जुलाई 2022 - 11:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: corona update, ACTIVE CASES, Death, Maharashtra

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Corona Virous

फोटो: Jagran Images

कोविड 19: पटना के बेउर जेल के 37 कैदियों का कोरोना टेस्ट पॉजटिव

बेउर जेल के अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना के बेउर सेंट्रल जेल के सैंतीस कैदियों ने जून 28 को कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। पिछले सप्ताह एक कैदी द्वारा वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद बड़े पैमाने पर परीक्षण का आदेश दिया गया था। कैदियों की रिपोर्ट पॉजटिव आने के बाद जेल प्रशासन ने उनके इलाज और आइसोलेशन की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है।

बुध, 29 जून 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: corona update, beur jail, Positive, Bihar

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Coronavirus

फोटोः Amar Ujala

देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 11,466 नए मामले

देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के कुल 11,466 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से 460 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11,961 लोग ठीक हुए हैं। देश में अब तक 3,37,87,047 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। फिलहाल देश में 1,39,683 सक्रिय कोरोना मामले हैं, जबकि रिकवरी दर 98.95 फीसदी है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 52,69,137 टीके लगाए गए हैं। 

बुध, 10 नवंबर 2021 - 11:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Coronavirus, Covid-19, corona update, new cases

Courtesy: ndtv news

coronavirus

फोटो : Navbharat Times

देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 10,929 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश में नवंबर 6 को कोरोना के 10,929 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी दौरान कोरोना के कारण 392 लोगों की मृत्यु हो गयी है। वहीं संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 12,509 है। देश में अब तक कुल 3,37,37,468 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं एवं एक्टिव मामलों की संख्या 1,46,950 रह गई है। देश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में कमी देखने को मिल रही है। 

शनि, 06 नवंबर 2021 - 03:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Covid-19, Coronavirus, new cases, corona update

Courtesy: ndtv.in

coronavirus

फोटोः AajTak

भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 14,348 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में अक्टूबर 29 को कोरोना के कुल 14,348 नए मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान संक्रमण के कारण 805 लोगों की मौत हुई है, जबकि 13,198 लोग ठीक भी हुए हैं। अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 3,36,27,632 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 4,57,191 लोगों की संक्रमण के कारण मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल देश मेें कोरोना के कुल 1,61,334 एक्टिव केस हैं।

शुक्र, 29 अक्टूबर 2021 - 04:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Covid-19, new cases, corona update, Coronavirus

Courtesy: NDTV NEWS

covid-19 cases

फोटोः AajTak

भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 14,623 नए मामले

स्वास्थ्य विभाग द्वारा भारत में अक्टूबर 20 को कोरोना वायरस के 14,623 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 197 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 19,446 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक कोरोना वायरस से कुल 3,34,78,247 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि अभी भी देश में 1,78,098 सक्रिय कोरोना मामले हैं। अभी तक देश में कुल 99,12,82,283 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 10:30 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Coronavirus, corona update, Vaccination, Health

Courtesy: ndtv news

Coronavirus

फोटोः BBC

देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 30,256 नए मामले

देश में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सितंबर 20 को कोरोना वायरस के 30,256 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 43,938 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं, जबकि 295 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल पूरे देश में 3,18,181 सक्रिय कोरोना मामले हैं। देश में अब तक कुल 3,27,15,105 लोग कोरोना महामारी से ठीक भी हो चुके हैं। वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा पप्रभावित राज्य केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,653 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

सोम, 20 सितंबर 2021 - 12:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: India, Covid-19, corona new cases, corona update

Courtesy: ndtv news

Covid-19

फोटोः The Indian Express

देश में एक दिन में मिले कोरोना के 27,176 नए मामले

देश में केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सितंबर 15 को कोरोना संक्रमण के 27,176 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना से 38 हजार लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3,51,087 रह गई है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट अब 2% और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.69% तक हो गया है। देश में अब तक 75.89 करोड़ लोगों का टीकाकरण भी हो चुका है।

बुध, 15 सितंबर 2021 - 11:20 AM / by Surbhi Shaw

Tags: India, coronavirus cases, corona update, Vaccination