covid 19 vaccine

फोटो: EY

कोविड 19 वैक्सीन की देश में 80% व्यस्क आबादी को लगी दोनों डोज

कोविड 19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत देशभर में अबतक 174 करोड़ वैक्सीनेशन डोज लगाई जा चुकी है। फरवरी 18 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में 80% वयस्कों को कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से 100% टीकाकरण अभियान का सपना पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत… read-more

शुक्र, 18 फ़रवरी 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Corona Vaccine, COVID 19 VACCINE, Covid-19 Vaccine

Courtesy: TV9Hindi

Covid Vaccines

फोटो: Tribune India

देश मे तैयार हुई पशुओं की पहली कोविड वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन इंसानों पर कारगर साबित होने के बाद अब केंद्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान ने जानवरो की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है। इसका ट्रायल सेना के 23 कुत्तों पर सफलतापूर्वक किया गया है। इसके बाद गुजरात सरकार से अनुमति मिलते ही गुजरात के सक्करबाग जूलॉजिकल पार्क के 15 शेरों पर इसके ट्रायल की तैयारी है। कुछ महीने पहले चेन्नई के चिड़ियाघर में एक शेर की कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से मौत हो गई थी। 

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 01:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Covid-19, Delta, Corona Vaccine

Courtesy: Amar Ujala

Covid Vaccines

फोटो: Hindustan Times

कोरोना वैक्सीन की ऐसी दीवानगी, 84 साल के बुजुर्ग ने लगवा डाली 12 डोज़

बिहार के मधेपुरा से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरअसल वहां एक 84 साल के ब्रह्मदेव मण्डल नाम के बुजुर्ग ने कोरोना वैक्सीन की 12 डोज़ ली है। उनका कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उनके घुटनों के दर्द में बहुत आराम मिला है। इसीलिए उन्होंने इतनी डोज़ ली। ब्रह्मदेव वैक्सीन लगवाने के लिए हर बार नए नम्बर का इस्तेमाल करते थे। अब इस मामले की जांच हो रही है, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Bihar, Corona Vaccine, Bizzare

Courtesy: Zee News

Tamil Nadus Madurai Sets New Guidelines

फोटो: Times Now News

ओमिक्रॉन की चिंताओं के बीच, तमिलनाडु के मदुरै ने निर्धारित किए नए दिशानिर्देश

मदुरै के लोगों को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि वे खुद को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लगवाएं या अधिकांश सार्वजनिक स्थानों पर पूर्ण प्रतिबंध का सामना करें। यह दिशानिर्देश भारत में मिले ओमाइक्रोन संस्करण के दो मामलों के बाद आया है। मदुरै जिला कलेक्टर अनीश शेखर के अनुसार, बिना टीकाकरण वाले लोगों को राशन की दुकानों, बाजारों, होटलों, सिनेमाघरों, शॉपिंग मॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

शनि, 04 दिसम्बर 2021 - 12:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Corona Vaccine, Omicron variant, Tamil Nadu

Courtesy: Amar Ujala News

covishield vaccine

फोटो: Business Today

कोविशील्ड को चार देशों में निर्यात की मिली मंजूरी

संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स वैश्विक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत चार देशों को कोविशिल्ड की 50 लाख डोज निर्यात होगी की जाएंगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट को मंजूरी दे दी है। इन देशों में नेपाल, ताजिकिस्तान, मोजांबिक और बांग्लादेश शामिल हैं। इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट को 'वैक्सीन मैत्री' प्रोग्राम के अंतर्गत नेपाल म्यांमार और बांग्लादेश को कोविशील्ड की 10 लाख डोज निर्यात करने की अनुमति दी गई थी।

सोम, 22 नवंबर 2021 - 12:00 PM / by अमित व्यास

Tags: Corona Vaccine, Covidshield, Coronavirus

Courtesy: TV9 bharatvarsh

Corona vaccination

फोटो: Times of India

अमेरिका ने दी बच्चों को फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाने की अनुमति

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी दुनिया मे कोरोना वैक्सीन एक हथियार की तरह कारगर साबित हुई है। अब अमेरिका ने अक्टूबर 29 को 5 से 11 साल तक के बच्चों को फाइजर की कोरोना वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अमेरिका अब चिली, चीन और क्यूबा जैसे देशो की लिस्ट में शामिल हो गया है, जो पहले से ही अपने यहां बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगा रहे हैं।

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 02:25 PM / by अजहर फारूक

Tags: America, Covid-19, Pfizer, Corona Vaccine

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Corona vaccination

फोटो: UNICEF

अब घर घर जाकर लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन सबसे बड़ा हथियार साबित हुआ है। अब इस वैक्सीनेशन अभियान को और तेज़ करने के लिए केंद्र सरकार घर-घर जाकर लोगो को वैक्सीन लगवाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि अगले महीने से ख़राब प्रदर्शन करने वाले जिलों में 'हर घर दस्तक अभियान' शुरू किया जायेगा और लोगों को पूर्ण टीकाकरण के लिए उत्साहित और प्रेरित किया जायेगा। 

गुरु, 28 अक्टूबर 2021 - 12:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Central Government, Corona Vaccine, Mansukh Mandaviya

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

covid-19 russia

फोटोः TV9 Bharat

बढ़ते कोरोना मामलों के कारण रूस में बढ़ाई गई पाबंदी

रूस में अक्टूबर 23 को कोरोना वायरस के 37,678 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी दौरान संक्रमण के कारण 1075 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी के कारण रूस के बड़े शहरों में अगले सप्ताह से पाबंदियां लागू करने की घोषणा की गई है। वहीं राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने लोगों से वैक्सिनेशन करवाने का निवेदन किया है। रूस में अब तक केवल पूरी आबादी के 36 फीसदी लोगों का ही पूर्ण रूप से टीकाकरण हुआ है। 

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 05:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Russia, Lockdown, Covid deaths, Corona Vaccine

Courtesy: ndtv NEWS

Corona vaccination

फोटो: India Today

आज पूरा हो जाएगा देश मे 100 करोड़ वैक्सीन का आंकड़ा

भारत मे कोरोना के खिलाफ टीका अभियान बहुत तेज़ी से जारी है। ऐसे में भारत अक्टूबर 21 को 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज़ लगाने के आंकड़े पर पहुंच जाएगा। इस खास दिन के लिए भारत सरकार ने कई कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। आज सबसे बड़ा खादी का तिरंगा लाल किले पर लहराया जाएगा। इसका वजन लगभग 1400 किलोग्रम है। इसके साथ ही लाल किले से गायक कैलाश खेर द्वारा लिखे एक गाने और एक फिल्म का शुभारंभ भी होगा।

गुरु, 21 अक्टूबर 2021 - 12:25 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Covid-19, Corona Vaccine, Red Fort

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Covid vaccination

फोटो: Money Control

अगले सप्ताह तक 100 करोड़ टीकाकरण आंकड़े को प्राप्त करेगा भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अक्टूबर 16 को कोविड गान जारी करते हुए कहा कि देश में अगले सप्ताह तक कोरोना के 100 करोड़ टीके लगा दिए जाएंगे। अक्टूबर 16 तक भारत में कोरोना की कुल 97.52 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है, जिसमें पहली डोज की 69.50 करोड़ और दूसरी डोज की 28 करोड़ डोज शामिल है। आंकड़ों के आधार पर अब तक 70 प्रतिशत लोगों को पहली और 30 प्रतिशत लोगों को दोनों वैक्सीन लगाई जा… read-more

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 03:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Corona Vaccine, India, Union Health Ministry, Vaccination

Courtesy: Jagran news