फोटो: Hindustan Times
भारत में सामने आए कोविड 19 के 1,421 नए मामले
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मार्च 27 को 1,421 नए मामले दर्ज किए गए है। बीते 24 घंटों में इस घातक वायरस की चपेट में आकर 149 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अबतक कोरोना के 4 करोड़ 30 लाख 19 हजार 453 मामले दर्ज किए जा चुके है। संक्रमण को रोकने के लिए देश में वैक्सीनेशन की 1,83,20,10,030 डोज दी गई है।
Tags: covid 19, Coronavirus, Corona Virus Vaccine
Courtesy: ABP Live
फोटो: The Indian Express
दिल्ली सरकारी स्कूलों में 85 फीसदी बच्चों को लगी कोरोना वैक्सीन
दिल्ली में सभी सरकारी स्कूलों में 15-18 साल के 85 फीसदी बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। दिल्ली सरकार बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान चला रही है। वहीं शिक्षा निदेशालय का लक्ष्य जनवरी 30 तक 100 फीसदी वैक्सीनेशन का है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार दो साल में कोरोना से बच्चों के मानसिक और भावनात्मक व्यवहार में आए परिवर्तन को जानने के लिए सर्वे भी कराएगी।
Tags: Covid-19, Delhi, Corona Virus Vaccine, children
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: DNA
डीएम के सख्त आदेश, वैक्सीन लगवाए बिना सार्वजनिक स्थानों पर जाने से रोक
तमिलनाडु के मदुरै जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के बीच जिला कलेक्टर अनीश शेखर ने वैक्सीन न लगवाने वालों का सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर रोक लगा दी है। वैक्सीनेशन न करवाने वालों के खिलाफ सख्त आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है वो राशन, थिएटर्स, बाजार, शराब की दुकान, शॉपिंग मॉल, मैरिज हॉल आदि स्थानों पर नहीं जा सकेंगे। इस तरह का आदेश सितंबर के महीने में तमिलनाडु के नीलगिरी में जारी हुआ था।
Tags: Tamilnadu, Covid-19, Corona Virus Vaccine
Courtesy: Aajtak
फोटो: The Indian Express
बच्चों की कोरोना वैक्सीन आने में अभी लग सकता है और समय
बच्चों की कोरोना वैक्सीन आने में अभी और समय लग सकता है। DCGI ने अक्टूबर 12 की सुबह बच्चों की कोरोना वैक्सीनेशन के लिए स्वदेशी कोवैक्सीन को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने वैक्सीन की मंजूरी पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि अभी इस पर काम चल रहा है। मुझे लगता है कुछ कन्फ्यूजन सामने आ रहा है। विशेषज्ञ निर्णय लेंगे उसके बाद वैक्सीन आएगी। हम उसमें हस्तक्षेप नहीं करते हैं।
Tags: Covid-19, Corona Virus Vaccine, DCGI, Health Ministry
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: Hindustan Times
भारत ने एक दिन में बनाया सबसे ज़्यादा वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड
भारत हर दिन कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में एक नया आयाम छू रहा है। भारत ने सितंबर 17 को अब तक दिन में सबसे ज़्यादा सवा दो करोड़ से भी ज़्यादा कोरोना वैक्सीन लगाई हैं। भारत मे एक दिन में जितनी वैक्सीन लगी हैं, उतनी आबादी कई देशों की नही है। ऐसे देशों में न्यूजीलैंड, श्रीलंका, सीरिया, कंबोडिया और ज़िम्बाब्वे जैसे देश शामिल हैं। भारत मे अब तक 20% वयस्को को वैक्सीन की दोनो डोज़ लग चुकी हैं।
Tags: Covid-19, Corona Virus Vaccine, Adults, India
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Newstrack
1 करोड़ लोगों को टीका लगाने वाला देश का पहला जिला बना मुंबई
मुंबई अब एक करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन देने वाला देश का पहला जिला बन गया है। हाल ही में CoWIN पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के मुताबिक मुंबई अब तक 1,00,63,497 लोगों को वैक्सीन दे चुका है। इनमें से 72,75,134 को लोगों पहली और 27,88,363 लोगों को दोनों खुराक मिली हैं। पोर्टल के अनुसार मुंबई में 507 स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इनमें से 325 सरकारी केंद्र और 182 निजी अस्पतालों द्वारा चलाए जा रहे हैं।
Tags: Mumbai, Covid-19, Corona Virus Vaccine
Courtesy: News 24
फोटो: Financial Time
कोरोना वैक्सीन की दोनो डोज़ लेने वालों में तीन गुना कम संक्रमण का खतरा
ब्रिटेन की एक कम्युनिटी ट्रांसमिशन की रीयल-टाइम असेसमेंट स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस स्टडी में सामने आया कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाई उनमें संक्रमण का खतरा तीन गुना कम है। इंग्लैंड के स्वास्थ्य सचिव ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अब तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है वो दोनों टीके जरूर लगवाएं। कोरोना टीके पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी हैं।
Tags: Covid-19, Corona Virus Vaccine, Britain, England
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: Hindustan Times
टीकाकरण अभियान के तहत दिल्ली में लगाए गए एक करोड़ टीके
दिल्ली में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में से 50 फीसदी लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। टीकाकरण अभियान के तहत दिल्ली में एक करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीका लगवाने के लिए लोगों के उत्साह की तारीफ़ भी की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण हम टीकाकरण अभियान को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं।
Tags: Covid-19, Corona Virus Vaccine, Delhi, Arvind Kejriwal
Courtesy: NDTV News
फोटो : BBC
कोरोना वैक्सीन के लिए इंजेक्शन की जगह ले सकती है टैबलेट या इनहेलर
कोरोना वायरस की वैक्सीन की जगह अब इनहेलर और टैबलेट भी ले सकते है। स्वीडन का साइंस पार्क और इन्जेमा एंडरसन इस दिशा में काम कर रहे है। इस इनहेलर का साइज माचिस की डिब्बी से भी छोटा होगा। संभावना है कि वैक्सीन को इसमें पाउडर के तौर पर डाला गाए। इसपर लगी प्लास्टिक की स्लिप को हटाना होगा। इसके बाद मुंह से लगाकर सांस लेने पर इन्हेलर काम करेगा। छोटा सा इनहेलर नाक से फेंफड़ों तक दवा पहुंचाएगा।
Tags: Coronavirus, Corona Virus Vaccine, Coronavirus Pandemic, Covid-Pandemic
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: Forbes
टीकाकरण अभियान: देश में 42 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देशभर में अब तक 42 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वैक्सीन लगाने के लिए जनवरी 16 से देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके तहत अलग अलग उम्र के लोगों के लिए विभिन्न चरणों में वैक्सीन लगानी शुरु हुई। केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 43 करोड़ 87 लाख वैक्सीन डोज दे चुकी है।
Tags: Covid-19, Coronavirus, Corona Virus Vaccine
Courtesy: Abp news Hindi