Corona Virous

फोटो: India TV News

केंद्र ने की कोविड पर उच्च स्तरीय बैठक, राज्यों से नए वैश्विक वेरिएंट के बीच परीक्षण बढ़ाने को कहा

केंद्र सरकार ने अगस्त 21 को एक उच्च स्तरीय बैठक करते हुए राज्यों से कोरोना वायरस के नए वेरिएंट में वैश्विक वृद्धि के बीच परीक्षण और जीनोम अनुक्रमण बढ़ाने को कहा। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा ने विचार-विमर्श के बाद इस बात पर प्रकाश डाला कि हालांकि देश में कोविड की स्थिति स्थिर बनी हुई है और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियां तैयार हैं, लेकिन राज्यों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) के रुझानों की निगरानी करने की आवश्यकता है। … read-more

मंगल, 22 अगस्त 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Centre, high level meet, testing, genome sequencing, global variants, Coronavirus

Courtesy: Amar Ujala News

Covid

फोटो: Latestly

जारी हुई नई कोविड गाइडलाइन, इंटरनेशनल ट्रैवलर्स को नहीं करवाना पड़ेगा RT-PCR टेस्ट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जुलाई 19 को कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर आधारित कोरोना वायरस परीक्षण आवश्यकताओं को जल्द ही हटा दिया जाएगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोरोना शमन दिशानिर्देशों में नवीनतम बदलाव 20 जुलाई, 2023 को सुबह 12:00 बजे से प्रभावी होगा। विज्ञप्ति के मुताबिक आरटी-पीसीआर आधारित सीओवीआईडी… read-more

गुरु, 20 जुलाई 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, Union Health Ministry, removes, testing requirements, International Travellers

Courtesy: Business Today

Corona Virous

फोटो: Udaipur Kiran

भारत में बीते 24 घंटों में हुई 50 से भी कम नए कोरोना मामलों की पुष्टि

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घटों में कोरोना के 44 नए मामले दर्ज किये गए। इस दौरान कोरोना के कारण एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,533 हो गई है। बीते 24 घंटों में देश में 60 लोग कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ हो गए।

शुक्र, 30 जून 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, India, Health Ministry

Courtesy: News 24 Online

Corona Virous

फोटो: IBC24

कोविड: भारत में बीते 24 घंटों में मिले नए 237 कोरोना मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में 237 नए कोरोना वायरस मामलों की पुष्टि हुई। नए मामले सामने आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,502 हो गई है। इस दौरान चार लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,878 हो गई है।

शनि, 03 जून 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, India, Health Ministry

Courtesy: Jagran News

Corona Virous

फोटो: unicef

भारत में बीते 24 घंटे में मिले 535 नए कोविड मामले, 5 मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने द्वारा आज सुबह 8 जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों में 535 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। नए मामले सामने आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6,591 से घटकर 6,168 हो गयी है। इस दौरान 5 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी, जिसके बाद देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,854 हो गई है।

गुरु, 25 मई 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, Health Ministry, Death

Courtesy: Down To Earth

Corona Virous

फोटो: India TV News

भारत में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना संक्रमण के 552 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 552 नए मामले दर्ज किए गए। नए मामले सामने आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 7,104 से घटकर 6,591 हो गयी है। इस दौरान 6 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी, जिसके बाद देश में संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,849 हो गई है।

बुध, 24 मई 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, Health Ministry, India, Death

Courtesy: News 18

Corona Virous

फोटो: India TV News

कोविड-19 अपडेट: भारत में बीते 24 घंटों में दर्ज हुए संक्रमण के 756 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने बीते 24 घंटों में 756 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए। नए मामले सामने आने के बाद देश में सक्रिय मामलों की संख्या 8,675 से घटकर 8,115 हो गई है। इस दौरान आठ लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी, जिसके बाद देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,832 हो गई है। 

रवि, 21 मई 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, Health Ministry, Death, India

Courtesy: Jagran News

Corona Virous

फोटो: Down To Earth

Covid-19: भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 865 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Covid-19) के 865 नए केस सामने आए। नए मामले सामने आने के बाद देश में सक्रिय  मामलों की संख्या 9,092 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,948 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 4,44,44,013 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। 

शुक्र, 19 मई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, Health Ministry, India

Courtesy: NDTV Hindi

Corona Virous

फोटो: ETV Bharat

भारत में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 906 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 906 नए मामले दर्ज किये गए। नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10,179 हो गई है। इस दौरान 20 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। जिसके बाद देश में कोरोना के कारण मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 31 हजार 814 हो गई है। 

गुरु, 18 मई 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, Health Ministry, India, Death

Courtesy: News 24 Online

Corona Virous

फोटो: Nai Dunia

बीते 24 घंटों में भारत में दर्ज हुए कोरोना के 1,021 नए मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह 8 बजे जारी किये गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,021 नए मामले दर्ज किये गए। नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 11,393 हो गई है। इस दौरान चार लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी, जिसके बाद देश में कोरोना के कारण मृतकों की कुल संख्या 5 लाख 31 हजार 794 हो गई है। 

बुध, 17 मई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coronavirus, India, Health Ministry, Death

Courtesy: Jagran News