covid 19 cases

फोटो: AajTak

भारत में सामने आए कोरोना के 9,062 नए मामले

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के अगस्त 17 को 9,062 नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान संक्रमण से 15,220 लोग स्वस्थ भी हुए है। कोरोना के मामलों में इसी के साथ गिरावट देखने को मिली है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में  भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। यहां संक्रमण दर 20% तक पहुंच गई है। ये आंकड़ा बीते सात महीनों में सबसे अधिक है।

बुध, 17 अगस्त 2022 - 11:00 AM / by रितिका

Tags: India covid 19, covid 19 cases, Coronavirus, coronavirus cases

Courtesy: ABP Live

coronavirus cases

फोटो: India7

भारत में 16,646 नए मामले हुए दर्ज, 39 की हुई मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में नोवेल कोरोना वायरस के 16,646 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 39 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अगस्त एक को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोरोना की कुल रिकवरी वसूली दर लगभग 98.48 प्रतिशत तक पहुंच गई और कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,33,65,890 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना के कुल सक्रिय मामले घटकर 1,43,989 हो गए हैं।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 01:10 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, coronavirus cases

Courtesy: ndtv

Covid-19

फोटो: Zee News

भारत में दर्ज हुए 21,566 कोविड के ताजा मामले

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के जुलाई 21 को 21,566 नए मामले दर्ज हुए है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 1,48,881 हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान देश भर में 18,294 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए है। इसी के साथ देश में रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत पर पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों में 29,12,855 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। वहीं दिल्ली में इस दौरान कोविड 19 के 686 मामले दर्ज हुए है।

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, coronavirus cases

Courtesy: ndtv

Shanghai covid lockdown

फोटो: Hindustan Times

कोविड 19 के बढ़ते मामलों के कारण भारत का कांसुलेट ऑफिस बंद : शंघाई

चीन के शंघाई में कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बीच भारत ने अपना कांसुलेट ऑफिस बंद कर दिया है। वर्तमान हालात को देखते हुए ये निर्णय लिया है। दूतावास ने शंघाई में रहने वाले भारतीयों के लिए गाइडलाइंस जारी कर बताया कि उन्हें ऐहतियात बरतने के लिए क्या कदम उठाने होंगे। गौरतलब है कि शंघाई में कोविड 19 के मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने भी सख्त कदम उठाए हैं।

बुध, 13 अप्रैल 2022 - 11:35 AM / by रितिका

Tags: covid 19, Coronavirus, coronavirus cases, Shanghai

Courtesy: Zee News

Covid-19

फोटोः Punjab kesari

देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 15,786 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा भारत में अक्टूबर 22 को कोरोना के 15,786 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण से 231 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18,641 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। देश में अब तक कुल 4,53,042 लोगों कोरोना से जान गंवा चुके हैं। देश में अब तक कुल 3,35,14,449 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। देश में फिलहाल 1,75,745 सक्रिय कोरोना मामले हैं। 

शुक्र, 22 अक्टूबर 2021 - 01:55 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Covid-19, coronavirus cases, Active Case, Health

Courtesy: ndtv news

Covid-19

फोटोः The Indian Express

देश में एक दिन में मिले कोरोना के 27,176 नए मामले

देश में केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सितंबर 15 को कोरोना संक्रमण के 27,176 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना से 38 हजार लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3,51,087 रह गई है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट अब 2% और डेली पॉजिटिविटी रेट 1.69% तक हो गया है। देश में अब तक 75.89 करोड़ लोगों का टीकाकरण भी हो चुका है।

बुध, 15 सितंबर 2021 - 11:20 AM / by Surbhi Shaw

Tags: India, coronavirus cases, corona update, Vaccination