china lock down

फोटोः India Today

चीन में 2 साल बाद फिर से कोरोना की वापसी, 1 दिन में 3400 केस आए सामने

चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक मार्च 13 को चीन में एक दिन में करीब 3400 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले मार्च 12 की तुलना में दोगुने से ज्यादा हैं। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। मामले बढ़ने के बाद चीन के कुछ शहरों के कई हिस्सों को बंद किया जा रहा है।

रवि, 13 मार्च 2022 - 04:05 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Covid-19, China, coronavirus lockdown

Courtesy: Amar Ujala

Satyendra Jain

फोटो: Hindustan Times

कोरोना के मामले बढ़ते ही लगेगा लॉकडाउन: सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने अगस्त पांच को कहा कि दिल्ली में पांच प्रतिशत से ज्यादा कोरोना मामले सामने आने पर लॉकडाउन लगा दिया जाएगा।। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए तैयारियां की जा रही है। अस्पतालों में 37 हजार बेडों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने जनता से कोरोना नियमों का पालन करने की भी अपील की ताकि कोरोना को रोका जा सके।

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Delhi Government, Satyender Jain, coronavirus lockdown, Third wave

Courtesy: Hindustan News

Maharashtra lockdown

फोटो: Jagran

कोरोना से बिगड़ते हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लगाया लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल 22 को रात आठ बजे से 1 मई तक लॉकडाउन लागू कर दिया है। लॉकडाउन की खबर सुनते ही मुम्बई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ उमड़ गयी। बता दें, लॉकडाउन में शादी में 25 लोग शामिल हो सकते हैं और सरकारी ऑफिस 15 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करेगा। यात्रा करने के लोकल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी से अनुमति लेना होगा।

गुरु, 22 अप्रैल 2021 - 09:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: coronavirus lockdown, Maharashtra, Coronavirus, Covid-19

Courtesy: Zeenews

Covaxin

फोटो: IndiaTv

अगले महीने 3 करोड़ वैक्सीन तैयार करेगा भारत बायोटेक

भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला के मुताबिक कंपनी अगले महीने कोरोना टीके कोवैक्सीन की तीन करोड़ खुराक तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि कोवैक्सीन की सालाना उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 70 करोड़ खुराक कर दिया गया है। यह फैसला सरकार द्वारा वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए 4,500 करोड़ रुपये के अग्रिम भुगतान की अनुमति के बाद सामने आया है। एल्ला ने बताया कि उत्पादन को आगे चलकर सात से साढ़े सात करोड़ किया जाएगा।

बुध, 21 अप्रैल 2021 - 12:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Bharat biotech, coronavirus lockdown, Coronavirus, Covaxin

Courtesy: Amarujala

Star bharat telecasting ramayan

फोटो: Patrika

टीवी पर एक बार फिर परिवार के साथ देख सकेंगे रामकथा

रामानंद सागर की 'रामायण' ने बीते साल कोरोना लॉकडाउन के दौरान TRP के रिकॉर्ड तोड़े थे, अब दर्शकों की मांग पर यह शो एक बार फिर प्रसारित होने जा रहा है। इसे स्टार भारत पर शाम 7:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पौराणिक धारावाहिक में राम, लक्ष्मण, और सीता की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को देखा गया है जो भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रतिष्ठित शो में से एक है।

बुध, 14 अप्रैल 2021 - 05:02 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Ramayana, Arun Govil, star bharat, Telecast, coronavirus lockdown

Courtesy: Amar Ujala

Raipur Lockdown

फोटो: The Bharat Express

कोरोना की दूसरी लहर में रायपुर में लगा 10 दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते नए मामलों के कारण छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अप्रैल 9 की शाम 6 बजे से अप्रैल 19 की सुबह 6 बजे तक के लिए 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया हैं। इस बीच मेडिकल दुकाने खुली रहेगी और मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी भी जारी रहेगी। जिले में धार्मिक, सांस्कृतिक, शराब की दुकानें और पर्यटन स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे साथ ही सभी प्रकार के सभा,जुलूस और सामाजिक, धार्मिक तथा राजनीतिक आयोजनों पर प्रतिबंध रहेगा। केवल दूध, पेट्रोल… read-more

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 02:14 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Chattisgarh, Raipur, coronavirus lockdown, april, 2021

Courtesy: India Tv

janta_curfew

फोटो: Patrika

जनता कर्फ्यू का पूरा हुआ एक साल, वैक्सीन आने के बाद देश में बढ़ी लापरवाही

जनता कर्फ्यू का मार्च 22 को एक साल पूरा हो गया जिसे कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में लगाया था। कर्फ्यू के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में कैद हो गए थे। इस एक साल में कोरोना के खिलाफ जंग में भारत डटकर खड़ा है, मगर वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना फिर से जोर पकड़ रहा है। लापरवाही न बरतते हुए हम सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए ताकि कोरोना को शक्तिशाली होने से रोका जा सके।

सोम, 22 मार्च 2021 - 01:45 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Covid-19, coronavirus lockdown, curfew, NATIONWIDE LOCKDOWN

Courtesy: Amarujala News

Ashok gehlot

फ़ोटो: Getty images

राजस्थान सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश, 13 जिलों में लगेगा कर्फ्यू

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते राजस्थान की गहलोत सरकार ने राज्य के 13 जिलों में नाईट कर्फ्यू लगाने का एलान किया है, साथ ही कुछ और अन्य दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। नए आदेशानुसार जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भिलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर व गंगानगर जिले की शहरी सीमा में रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। वहीं इन सभी जिलों में बाजार, कार्यस्थल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शाम 7 बजे से बंद रहेंगे।

सोम, 30 नवंबर 2020 - 10:17 AM / by आकाश तिवारी

Tags: coronavirus lockdown, Rajasthan, Covid-19

Courtesy: Aajtak

Emmanuel Macron

फोटो: Google

फ्रांस: कोरोना महामारी के बढ़ते इंफैक्शन को देखते हुए दोबारा लगाया गया लॉकडाऊन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों ने देश में कोरोना महामारी के दोबारा बढ़ने के कारण लॉकडाउन की घोषणा की है। फ़्रांस में अक्टूबर 30 से दिसंबर 1 तक लॉकडाऊन की स्थिति रहेगी। फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 523 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गवां दी। राष्ट्रपति मैंक्रों ने कहा कि कोरोना का दूसरा वार देेश के लिए बेेेहद घातक हो सकता है। अगर अभी कुछ कठोर कदम नही उठाए  गए तो मरने वालों की संख्या 4 लाख तक पहुँच सकती है।

 

गुरु, 29 अक्टूबर 2020 - 09:53 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: France, President, Covid-19, coronavirus lockdown

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Anika Chebralu
भारतीय मूल की 14 वर्षीय अनिका ने खोजा कोरोना का इलाज, जीते 18 लाख

अमेरिका के चेब्रालु मे रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने कोरोना संक्रमण के लिए एक कारगर इलाज की खोज की है। कोरोना का इलाज खोजने मे अनिका का इंफ्लुएंजा से पीड़ित होने का अनुभव काम आया। कोरोना का इलाज खोजने को उत्सुक इस 14 वर्षीय किशोरी ने अमेरिकी कंपनी थ्रियम द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मे दस प्रतिभागियो के बीच प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शोध मे अनिका ने एक मॉलिक्यूल की खोज की जिसके परिणाम स्वरूप अनिका को 25 हजार $ यानी 18 लाख रुपये का ईनाम दिया गया… read-more

मंगल, 20 अक्टूबर 2020 - 08:42 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: Coronavirus, Coronavirus Vaccines, coronavirus lockdown

Courtesy: AMARUJALA NEWS