फ़ोटो: The Japan times
जापान में फूटा कोरोना का बम, एक दिन में सामने आए ढाई लाख से ज्यादा केस
कोरोना महामारी अभी तक दुनिया से खत्म नहीं हुई है और अब जापान में अचानक से संक्रमण का बम फूटा है। हैरानी की बात है कि जापान में एक दिन में ढाई लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जापान में संक्रमण अब तक ऊंचे स्तर पर देखा जा रहा है और चेतावनी है कि संक्रमण से मौतों में और वृद्धि हो सकती है।
Tags: Coronavirus, Japan, Covid-19, Coronavirus Pandemic
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Jagran English
भारत में बढ़े कोरोना वायरस संक्रमण के मामले, सामने आए 16 हजार मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 20 मौतों के साथ-साथ कोरोना वायरस के 15,940 नए मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जून 25 को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 12,425 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए, जिसके बाद कुल रिकवरी दर लगभग 98.58 प्रतिशत पहुंच गया। नए मामले सामने आने के बाद भारत में COVID-19 के कुल सक्रिय मामले बढ़कर… read-more
Tags: Covid-19, Coronavirus, Coronavirus Pandemic, COVID-19 outbreak
Courtesy: NDTV News
फोटो: The Financial Express
देश में कोरोना संक्रमण के 8000 से अधिक मामले आए सामने
देश में जून 15 को कोरोना वायरस संक्रमण के आठ हजार नए मामले सामने आए है। इस दौरान 8822 नए मामले देखने को मिले है। देश में बढ़ते मामलों के कारण एक्टिव मामलों की संख्या 53,637 पहुंच चुकी है। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,32,45,517 हो गई है। कोरोना के खिलाफ जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 1,95,50,87,271 कुल वैक्सीनेशन हो चुका है। देश में कोरोना फिर अपने पैर पसारने लगा है।
Tags: Covid-19, Coronavirus, Corona Crisis, Coronavirus Pandemic
Courtesy: ABP News
फोटो: NDTV
दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र में कोविड 19 के 50 हजार मामले सामने
देश में कोविड 19 संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल में हालात काफी गंभीर होते जा रहा है। देश में वर्तमान में लगभग 48 हजार मामले हैं जिसमें से 70% मामले महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली में दिखे है। बीते एक सप्ताह में तीनों राज्यों में 48,66 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान 70 मरीजों की मौत हुई है। इससे पूर्व मई 30 से जून 5 तक 25,586 मामले सामने आए थे।
Tags: Covid-19, Coronavirus, COVID-19 outbreak, Coronavirus Pandemic
Courtesy: AajTak News
फोटो: Onmanorama
भारत में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, दर्ज हुए 4,518 नए केस
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में दोबारा बढ़ोतरी दिखने लगी है। जून पांच की अपेक्षा 5.8 प्रतिशत अधिक मामलों के साथ कुल 4,518 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से नौ लोगों की जान गई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25,782 हो गई है। इस संक्रमण से लड़ने के लिए देश भर में जारी वैक्सीनेशन अभियान में कुल 1,94,12,87,000 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
Tags: Coronavirus, covid 19 update, Coronavirus Pandemic, COVID-19 outbreak
Courtesy: NDTV News
फोटो: Business Today
भारत में कोरोना के 3,962 नए मामले हुए दर्ज, 26 लोगों की हुई मौत
भारत में कोविड 19 संक्रमण के मामलों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,962 मामले दर्ज हुए है। इस दौरान कुल 26 लोगों ने संक्रमण से अपनी जान गंवाई है। देश में अब कोविड 19 के एक्टिव मामले बढ़कर 22,416 हो गए है। बता दें कि भारत में इतने अधिक मामले लगभग 84 दिनों के बाद दर्ज किए गए हैं। इससे पूर्व जून तीन को भी 4,041 नए मामले दर्ज हुए थे।
Tags: Covid-19, Coronavirus, COVID-19 outbreak, Coronavirus Pandemic
Courtesy: ABP News
फोटो: The New Indian Express
कर्नाटक सरकार ने विदेशी यात्रियों के लिए नया फरमान जारी किया
कर्नाटक सरकार ने विदेशी यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए है। कर्नाटक सरकार का कहना है कि राज्य में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति पूर्ण रूप से कंट्रोल में है। कर्नाटक में औसतन रोज रोज 100 मरीज देखने को मिल रहे है। राज्य में सकारात्मक दर 0.9 से 0.11 प्रतिशत हो गई है। अब विदेशी यात्रियों को थर्मल जांच से गुजरना होगा। हवाई अड्डे पर कोविड 19 का आरटीपीसीआर टेस्ट होगा।
Tags: Covid-19, Coronavirus, Coronavirus Pandemic
Courtesy: Zee News
फोटो: TIME
चीन में बढ़े कोरोना वायरस संक्रमण के मामले, बिगड़े हालात
चीन में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच अब चीन सरकार ने लॉकडाउन के साथ तालाबंदी कर दी है। शंघाई में लॉकडाउन के बीच लोगों ने शहर छोड़ना भी शुरू कर दिया है। शंघाई में कई मल्टीनेशनल कंपनियां होने के बावजूद लोगों ने पलायन की शुरुआत कर दी है। इन शहरों में अधिकतक विदेशी रहते हैं। शंघाई में कोरोना के मामले बढ़ने से कई परेशानियां बढ़ गई है।
Tags: covid 19, Coronavirus, Coronavirus Pandemic
Courtesy: AajTak News
फोटो: Science
भारत में सामने आए 1,096 नए कोविड मामले
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामले 13,013 पर पहुंच गए है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में 1,096 नए मामले दर्ज किए गए है। देश भर में कोविड 19 टीका लगवाने वालों का आंकड़ा 184.66 करोड़ पहुंच गया है। देश में रिकवरी दर 98.76% है। मामलों के दैनिक सकारात्मक दर 0.24% हो गई है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मक दर 0.23% हो गई है।
Tags: covid 19, Coronavirus, Coronavirus Pandemic, COVID-19 outbreak
Courtesy: NDTV News
फोटो: The New Indian Express
कोरोना काल में सिखाया हुआ भूले बच्चे: सर्वे
कोविड 19 काल के बच्चों पर प्रभाव को जानने के लिए NCEE के एक सर्वे में सामने आया कि स्कूल बंद रहने से बच्चों के पढ़ने लिखने की क्षमता कमजोर हो गई है। तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में अक्टूबर 2021 से जनवरी 2022 तक हुए इस सर्वे में सामने आया कि महामारी के दौरान उनके बच्चों के पढ़ने लिखने की क्षमता पर असर पड़ा है। कई बच्चे ऑनलाइन कक्षा लेने के बाद परीक्षाएं देने के लिए भी तैयार नहीं है।
Tags: Covid-19, Coronavirus Pandemic, Covid-Pandemic, Education
Courtesy: News 18 Hindi