covaxin

फोटो: DNA India

भारतीय यात्रियों को ब्रिटेन सरकार ने दी क्वारंटाइन से छूट

यूनाइटेड किंग्डम की सरकार ने कोवैक्सीन लगाने वालों के लिए कोविड नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत आगामी नवंबर 22 से यूके जाने पर कोवैक्सीन लगाने वाले भारतीयों को क्वारंटाइन नहीं रहना होगा। इसकी जानकारी ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने ट्वीट कर दी। दरअसल कुछ समय पूर्व ही भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन से इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद कई… read-more

मंगल, 09 नवंबर 2021 - 01:45 PM / by रितिका

Tags: Covaxin, Coronavirus Vaccine, British High Commission, WHO

Courtesy: News 18 Hindi

Covaxin

फोटो : Punjab Kesari

अमेरिका ने 2 से 18 साल के बच्चों के लिए मांगी 'कोवैक्सिन' की मंजूरी

अमेरिकी फार्मा कंपनी ओक्यूजेन ने नवंबर पांच को अमेरिकी प्राधिकरण के अधिकारियों से 2 से 18 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोवैक्सिन के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी मांगी है। कोवैक्सिन का निर्माण भारत बायोटेक द्वारा किया गया है। भारत बायोटेक द्वारा Ocugen की साझेदार से कोवैक्सिन का निर्माण हुआ है। इसके आपात उपयोग के लिए पहले ही 17 देशों में मंजूरी मिल गई है।

शनि, 06 नवंबर 2021 - 01:45 PM / by Surbhi Shaw

Tags: us company, ocugen, Covid-19, Covaxin

Courtesy: NDTV Hindi

covaxin

फोटो: DNA India

विश्व स्वास्थ्य संगठन के ग्रुप ने कोवैक्सीन को दी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से जल्द ही भारत बायोटेक की कोविड 19 वैक्सीन कोवैक्सीन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी मिल सकती है। संगठन के टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ने कोवैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की सिफारिश की है। संगठन का ये फैसला फाइनल रिस्क बेनिफिट फॉर ग्लोबल यूज के बाद आया है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की शेल्फ लाइफ को 12 महीने तक बढ़ाने की मंजूरी सीडीएससीओ द्वारा दी गई है।

बुध, 03 नवंबर 2021 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: Covaxin, Bharat biotech, World Health Organisation, WHO

Courtesy: Zee News

Covaxin

फोटो: The Indian Express

ऑस्ट्रेलिया ने कोवैक्सीन को औपचारिक रूप से दी मान्यता

भारत की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को ऑस्ट्रेलिया के औषधि और चिकित्सा उपकरणों के नियामक ने अक्टूबर एक को औपचारिक रूप से मान्यता दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी इसकी जानकारी दी और ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले पर अपनी खुशी जाहिर की। ऑस्ट्रेलिया में कोविडशील्ड को पहले ही  मान्यता मिल चुकी है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 20 महीनों से बंद अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को भी खोल दिया है… read-more

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 12:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Covaxin, India, Australia, Coronavirus

Courtesy: PTI

DNA corona vaccine

फोटो: Aaj Tak

बाजार में जल्द आएगी DNA कोरोना वैक्सीन, तैयार हुईं 60लाख डोज

केंद्र सरकार जल्द ही पहली डीएनए आधारित कोरोना वैक्सीन बाजार में उतारने की तैयारी में है। सरकार ने इस वैक्सीन की कुल बनाई गई 60 लाख डोज खरीदने की योजना बनाई है। इसके अतिरिक्त अक्टूबर में सरकार कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 28 करोड़ कोरोना रोधी वैक्सीन खरीदेगी। यह वैक्सीन 12 से 18 वर्ष के बच्चों को लगाई जाएगी, जिसको नुकीली सुई की बजाय अलग तरीके की मशीन से लगाया जाएगा।

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 04:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Zydus Cadila, Coronavirus Vaccines, COVISHIELD, Covaxin

Courtesy: Jagran News

Covaxin

फोटो: Shortpedia

भारत बायोटेक ने पूरा किया बच्चों के लिए COVAXIN का दूसरा तीसरा चरण

भारत बायोटेक ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए COVID-19 वैक्सीन, COVAXIN के दूसरे तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया है। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने बताया है कि अगले सप्ताह तक भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, DCGI को डेटा जमा कर सकते है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर में COVAXIN का उत्पादन सितंबर में 35 मिलियन के मुकाबले 55 मिलियन खुराक को छू लेगा।

बुध, 22 सितंबर 2021 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Covaxin, Bharat biotech

Courtesy: Live Hindustan

Covaxin

फोटोः Business Standard

भारत बायोटेक कर रही है डब्ल्यूएचओ के मंजूरी का इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए अक्टूबर 5 को स्ट्रैटेजिक एडवाइजरी ग्रुप ऑफ एक्सपर्ट्स बैठक करने जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में डब्ल्यूएचओ कोवैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे देगी। भारत बायोटेक ने सितंबर 17 को बताया कि कोवैक्सीन से जुड़ा सारा डेटा डब्ल्यूएचओ को दे दिया है अब वह बस उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। 

शनि, 18 सितंबर 2021 - 04:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Bharat biotech, Covaxin, emergency use, WHO

Covaxin

फोटो: Bharat biotech

डब्ल्यूएचओ भारत बायोटेक की "कोवैक्सिन" को इस हफ्ते दे सकता है मान्यता

कोवैक्सिन को इस सप्ताह विश्व स्वास्थ्य संगठन की मंजूरी मिल सकती है। भारत बायोटेक ने जुलाई में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के पास जरूरी दस्तावेज कोवैक्सिन के इमरजेंसी यूज लिस्टिंग के लिए जमा कर दिए हैं। इसके बाद से ही संगठन से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। भारत में भी तीन वैक्सीनों का आपातकालीन प्रयोग चल रहा है। इसमें भारत बायोटेक की कोवैक्सिन, सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और रूस की स्पुतनिक V शामिल हैं। 

सोम, 13 सितंबर 2021 - 08:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: WHO, Covaxin, Bharat biotech, Ministry of Health and Family Welfare

Courtesy: India.Com

Health Minister

फोटो: PIB

जारी हुआ कोवैक्सिन का पहला वाणिज्यिक बैच

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुजरात के अंकलेश्वर में बना कोवैक्सिन का पहला कॉमर्शियल बैच जारी कर दिया है। कोवैक्सीन स्वदेश निर्मित पहली वैक्सीन है। बायोटेक के अध्यक्ष डॉ कृष्णा एला ने कहा, अब हम एक अरब खुराक का उत्पादन करने में सक्षम है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि भारत बायोटेक और ज़ायडस कैडिला के टीकों की रिसर्च और उत्पादन भारत में हुआ। इस मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सोम, 30 अगस्त 2021 - 09:20 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: Covaxin, National, Bharat biotech, Mansukh Mandaviya

Courtesy: G Newsportal

Covid Vaccine for Children

फोटो: BBC

भारत में जल्द मिलेगी 2 से 18 साल के बच्चों को कोविड-19 वैक्सीन

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे की निदेशक प्रिया अब्राहम ने ओटीटी प्लेटफॉर्म 'इंडिया साइंस' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि भारत में सितंबर या उसके अंत तक 2 से 18 साल के बच्चों के लिए भी कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है। इसके लिए कोवैक्सिन का ट्रायल तीसरे चरण में चल रहा है और इसके परिणाम जल्दी ही उपलब्ध हो जाएंगे। प्रिया ने यह भी बताया कि जाइडस कैडिला के टीके का भी परीक्षण चल रहा है।

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 07:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Coronavirus Vaccines, Child Vaccination, national institute of virology, ICMR, Covaxin

Courtesy: Hindustan live