covid 19 north korea

फोटो: DNA India

कोविड 19 के साए में नॉर्थ कोरिया, 2.3 लाख बुखार के मामले हुए दर्ज

उत्तर कोरिया में कोविड 19 संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। यहां मई 18 को 2,32,880 कोरोना वायरस के मामले दर्ज हुए हैं। तानाशाह किम जोंग उन ने अधिकारियों को लापरवारी करने पर फटकार लगाई है। उन्होंने अधिकारियों के काम करने के तरीके की निंदा की है। जानकारी के मुताबिक इस बुखार से अबतक 62 लोगों की मौत हुई है। एक्सपर्ट्स की मानें तो देश में अधिकतर लोगों को कोविड 19 वैक्सीन नहीं लगी है।
 

बुध, 18 मई 2022 - 04:10 PM / by रितिका

Tags: North Korea, covid 19, Coronavirus

Courtesy: Zee News

north korea covid

फोटो: Sky News

नॉर्थ कोरिया में किम जोंग की सेना कोरोना से निपटेगी

नॉर्थ कोरिया में कोविड 19 संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। इनपर काबू पाने के लिए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन सेना की मदद से कोविड से लड़ने जा रहे हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की बैठक में तय हुआ कि सेना की मेडिकल यूनिट अब समय पर दवाइयों की सप्लाई करेगी। जानकारी है कि उत्तर कोरिया में 5 लाख 64 हजार 860 लोग बुखार से पीड़ित हैं। कोविड 19 संक्रमण वाले आठ लोगों की मौत हुई है।

सोम, 16 मई 2022 - 04:55 PM / by रितिका

Tags: North Korea, covid 19, Corona virus

Courtesy: ABP Live

covid 19

फोटो: CDC

कोरोना वायरस के चार नए लक्षण आए सामने, जानिए यहां

कोविड 19 संक्रमण के मामलों में अब नए लक्षण दिखे हैं। इसमें मरीजों की त्वचा पर घाव होना, नाखूनों से संबंधित लक्षण, बालों का झड़ना और कई मामलों में सुनने की क्षमता का चले जाना भी शामिल है। 560 लोगों पर हुई स्टडी में पता चला कि कोविड 19 होने के पर 3.1% लोगों की सुनने की क्षमता चली गई। वहीं 48% लोगों को बाल झड़ने की समस्या से परेशान होना पड़ा।

रवि, 15 मई 2022 - 04:15 PM / by रितिका

Tags: covid 19, symptoms, covid 19 update

Courtesy: ABP Live

delhi corona update

फोटो: The Economic Times

दिल्ली में कोविड 19 से चार की मौत, सामने आए 673 नए मामले

दिल्ली में मई 14 को कोविड 19 के 673 नए मामले दर्ज हुए हैं। यहां कुल चार लोगों की इस संक्रमण से मौत भी हुई है। हालांकि राहत रही की कुल 1074 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3,936 है। तमाम सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यहां पॉजिटिविटी रेट 2.77% हो गई है। इस दौरान 24,317 लोगों की जांच करवाई गई है।

रवि, 15 मई 2022 - 11:20 AM / by रितिका

Tags: covid 19, Corona virus, Delhi Corona, delhi corona update

Courtesy: AajTak News

spring booster dose

फोटो: The Independent

कोविड 19 वैक्सीन की स्प्रिंग बूस्टर डोज है फायदेमंद: सर्वे

फाइजर या मॉडर्ना कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज यानी ‘स्प्रिंग बूस्टर’ तीसरी डोज की अपेक्षा अधिक सुरक्षित है। ये जानकारी ब्रिटेन में हुए एक सर्वे में आई है। सर्वे में पता चला कि चौथी डोज लेने से एंटीबॉडी का स्तर काफी अधिक होता है। सर्वे में सामने आया कि ‘स्प्रिंग बूस्टर’ के कोई गंभीर साइडइफैक्ट देखने को नहीं मिले। लोगों को चौथी डोज सुरक्षित तरीके से लगी। अधिकतम लोगों को चौथी डोज तीसरी डोज के सात महीने बाद दी गई।

शुक्र, 13 मई 2022 - 02:40 PM / by रितिका

Tags: covid 19, COVID 19 VACCINE, Coronavirus Vaccines, Booster shot

Courtesy: Zee News

bill gates

फोटो: Global News

बिल गेट्स हुए कोरोना संक्रमित, ले चुके हैं दोनों डोज

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया है। इसकी जानकारी खुद बिल गेट्स ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। उन्हें कोरोना के मामूली लक्षण हैं। वर्तमान में वो विशेषज्ञों की सलाह पर आइसोलेशन में है। दोनों वैक्सीनेशन लेने के बाद भी वो संक्रमित पाए गए हैं। बता दें कि उनकी गेट्स फाउंडेशन की टीम कोविड 19 महामारी के दौरान भी काफी एक्टिव रही है… read-more

बुध, 11 मई 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: Bill Gates, covid 19, bill gates foundation

Courtesy: Financial Express

Covid 19 vaccine

फोटो: PAHO

विदेश यात्रा करने से 9 महीने पहले लेनी होगी प्रीकॉशन डोज

कोरोना वायरस रोधी टीके की प्रीकॉशन डोज अब नौ महीने पहले उन लोगों को लगवानी होगी जिन्हें विदेश यात्रा करनी है। ये कहना है नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन का। ग्रुप ने सिफारिश करते हुए कहा कि यात्री जिस देश की यात्रा करेगा अगर वहां प्रीकॉशनरी वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है तो इसका डोज यात्री को लेना होगा। ग्रुप ने टीके की खुराक को नौ महीनों से घटाकर छह महीने करने की कोई  सलाह अबतक नहीं दी है।

शुक्र, 06 मई 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: covid 19, Coronavirus, Coronavirus Vaccines

Courtesy: NDTV News

covid on brain

फोटो: Medpage Today

दिमाग पर ऐसे असर कर रहा कोरोना वायरस, दिखते हैं ऐसे लक्षण

कोरोना वायरस संक्रमण का असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी होता है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और इंपीरियल कॉलेज के वैज्ञानिकों द्वारा की गई नई स्टडी में सामने आया कि कोविड 19 के कारण सोचने, याद करने और तर्क करने की क्षमता काफी बुरी तरह से प्रभावित होती है। वैज्ञानिकों ने पुष्टि कर बताया कि हर 10 में से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के बाद न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित हो सकता है।

गुरु, 05 मई 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: covid 19, covid 19 update, COVID-19 outbreak, side effects

Courtesy: News 18 Hindi

covid 19 india

फोटो: Everyday Health

सरकार ने दी जानकारी, 2021 में कोरोना से हुई अधिक मौतें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया है कि वर्ष 2021 में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से वर्ष 2020 की अपेक्षा अधिक लोगों की मौत हुई है। वर्ष 2021 में कोरोना से 3 लाख 32 हजार 492 मौतें हुई जबकि वर्ष 2021 में 5 लाख 23 हजार लोगों संक्रमण से मौत हुई। मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2020 में 81 लाख लोगों की मौत हुई, जिसमें से 1 लाख 60 हजार मौतें कोरोना के कारण हुई है।

गुरु, 05 मई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: covid 19, covid 19 update, Covid deaths

Courtesy: Zee News

XE Variant

फोटो: News18 Hindi

भारत में कोरोना के XE वेरिएंट की हुई पुष्टि

जीनोम स्कीवेंसिंग मॉनिटर करने वाली संस्थान INSACOG ने बताया है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का XE वेरिएंट आ चुका है। ये वेरिएंट ओमिक्रॉन का सबलाइनेज है जो BA.1 और BA.2 से मिलकर बना है। माना जा रहा है कि ये मूल वेरिएंट की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक हो सकता है। हालांकि अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि इससे संक्रमित व्यक्ति कितना गंभीर बीमार होता है।

बुध, 04 मई 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: Coronavirus, covid 19, XE Variant

Courtesy: AajTak News