covid guidelines

फोटो: The Economic Times

केंद्र सरकार ने दो वर्ष बाद हटाई कोविड 19 पाबंदियां

केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि वो कोविड 19 नियमों को मार्च 31 के बाद आगे नहीं बढ़ाएगी। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के नियम का पालन लोगों को करना होगा। देश में कोविड 19 के कम होते मामलों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने ये फैसला किया है। सरकार ने मार्च 24, 2020 को पहली बार कोविड 19 गाइडलाइंस जारी की थी, जिनमें हालात के अनुसार बदलाव किए गए है।

बुध, 23 मार्च 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: covid 19, guidelines, Covid-19 guidelines, Coronavirus

Courtesy: Zee News

Supreme Court of India

फोटो: News 18 Hindi

सुप्रीम कोर्ट में अगले हफ्तेे से शुरु होगी फिजिकल सुनवाई

कोरोना वायरस संक्रमण में गिरावट के मद्देनज़र सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की कमेटी ने दोबारा से फिजिकल सुनवाई चालू करने का निर्णय लिया है। कमेटी की बैठक में निर्णय के बाद फरवरी 14 से सुप्रीम कोर्ट में फिजिकल सुनवाई हो सकेगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में जाने की अनुमति सिर्फ वकील और प्रतिपक्ष वकील को मिलेगी। संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया के आधार पर ही सुनवाई होगी।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 04:01 PM / by रितिका

Tags: Supreme Court, Supreme Court of India, Covid-19, Covid-19 guidelines

Courtesy: Asianet News

Rajasthan Lockdown

फोटो: TV9 Bharatvarsh

राजस्थान सरकार ने जारी को कोविड 19 की नई गाइडलाइंस, शादी में जाने की मिली छूट

राजस्थान गृह विभाग ने जनवरी 20 को कोविड 19 की नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। अब शादी में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। वीकेंड कर्फ्यू में ढील देते हुए इसे सिर्फ नगरीय क्षेत्रों में सीमित रखा गया है। वहीं नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से पांच बजे तक पूरे प्रदेश में लगेगा। ऑफिस और दुकानदारों को फरवरी एक से वैक्सीन की दोनों डोज लिए जाने की सूचना देनी होगी। 

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, covid 19, Covid-19 guidelines

Courtesy: News 18 Hindi

Attari-Wagah Border

फोटो: The Express Tribune

वाघा बॉर्डर पर "रिट्रीट सेरेमनी" का हिस्सा नहीं बन सकेगी जनता, कोरोना के कारण लिया फैसला

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भारत-पाकिस्तान की अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का हिस्सा अब आम जनता नहीं बनेगी। बीएसएफ के अधिकारियों ने कोरोना के खतरे के कारण ये फैसला किया है, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से इसमें जनता की एंट्री पर पाबंदी लगाई गई है। अब जनता बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी नहीं देख सकेगी। इससे पहले मार्च सात 2020 से सितंबर 15 2021 तक इस सेरेमनी में जनता के जाने पर रोक लगाई गई थी।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Retreat Ceremony, Attari-Wagh Border, Coronavirus, Covid-19 guidelines

Courtesy: NDTV News

Kartarpur Corridor

फोटो: CNN

सिख श्रद्धालुओं के लिए खुला करतारपुर कॉरिडोर, कोविड नियमों का करना होगा पालन

करतारपुर साहिब गुरुद्वारा भक्तो के दर्शन के लिए नवंबर 17 से खोल दिया गया है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले ही पवित्र दर्शन के लिए जा पाएंगे। उन्हें 72 घंटे तक की RTPCR -ve रिपोर्ट भी ले जानी होगी। पाकिस्तान की सीमा में दाखिल होने पर श्रद्धालुओं का रैपिड एंटीजन टेस्ट हो सकता है। कोरोना महामारी के बाद करतारपुर कॉरिडोर डेढ़ साल बाद खुलने जा रहा है।

बुध, 17 नवंबर 2021 - 04:10 PM / by रितिका

Tags: Kartarpur corridor, Kartarpur Sahib, COVID Guidelines, Covid-19 guidelines

Courtesy: Aajtak News

EID

फोटो: Daily Motion

इस ईद मस्जिदों में भीड़ लगाने की जगह घर में ही पढ़े नमाज

ईद के त्यौहार के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और कुछ मुस्लिम कमेटियों ने इस ईद पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी है। देवबंद के अनुसार मस्जिद में नमाज़ पढ़ने से बेहतर है कि घर में ही नमाज़ अदा करें। इस पर पुलिस प्रशासन भी काफी सख़्ती बरत रही है। साथ ही जामा मस्जिद के पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। हालांकि मस्जिद में कुछ ही लोगो ने नमाज़ की है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 03:10 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: EID, Coronavirus, Covid-19 guidelines, Jama Masjid

Courtesy: Dainik bhaskar

IPL 2021

फोटो: Patrika

IPL 2021: कर्फ्यू के दौरान रात 8 बजे के बाद भी प्रैक्टिस कर पाएंगे खिलाड़ी

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण राज्य सरकार ने अप्रैल 04 को पूरे महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल मैचों के लिए नाइट कर्फ्यू के दौरान आईपीएल टीमों को जैव सुरक्षित वातावरण का कड़ा पालन करते हुए रात 8 बजे के बाद भी प्रैक्टिस करने और टीमों को होटल तक जाने की अनुमति दे दी है। आईपीएल अप्रैल 9 से शुरू होगा जिसका पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 03:10 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Indian Premier League, 2021, team, Night Curfew, Covid-19 guidelines, IPL

Courtesy: India Tv