Covid 19 cases india

फोटो: Business Today

भारत में दर्ज हुए 2,468 नए मामले, 17 की हुई मौत

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,468 नए मामलों की पुष्टि हुई। इस दौरान 17 लोगों ने संक्रमण के कारण अपनी जान गँवा दी। अक्टूबर चार की अपेक्षा आज 500 अधिक मामले दर्ज हुए है। नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,46,01,934 हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 34 हजार से नीचे… read-more

बुध, 05 अक्टूबर 2022 - 03:05 PM / by रितिका

Tags: covid 19, Coronavirus, COVID-19 outbreak, Covid cases

Courtesy: News 18 Hindi

Corona Virous

फोटो: Jagran Images

अमेरिका में बच्चों पर कोरोना का साया, 1.4 करोड़ बच्चे संक्रमित

अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फिर से हंगामा मच गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार यहां 1.45 करोड़ से कहीं ज्यादा बच्चे कोविड-19 संक्रमण की चपेट में है। पिछले एक महीने में कुल 90 हजार बच्चे संक्रमित पाए गए है। मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। बच्चों में मामलों की बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि नए रूपों से संबंधित बीमारी को गंभीरता से लेना जरूरी है। इसका आंकलन करना भी महत्वपूर्ण है।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, COVID-19 outbreak, Coronavirus

Courtesy: Zee News

covid 19

फोटो: World Hepatitis Alliance

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 हजार मामले आए सामने

भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 29 मौतों के साथ कोरोना वायरस के 17,092 नए मामले दर्ज किए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जुलाई 2 को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल  14,684 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए है। नए मामले सामने आने के बाद देश में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 1,09,568 हो गए हैं।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 12:35 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, covid 19, COVID-19 outbreak, Coronavirus

Courtesy: Zee News

covid mumbai

फोटो: The Financial Express

मुंबई में सामने आए 840 नए मामले, तीन की हुई मौत

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के जून 25 को 840 मामले दर्ज किए गए है। इस दौरान संक्रमण से कुल तीन लोगों की मौत हुई है। राहत है कि जून 24 की अपेक्षा ये मामले 1058 कम है। बृहन्मुंबई नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के अबतक मुंबई में 11 लाख चार हजार 600 मामले दर्ज हुए है। आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में यहां स्वस्थ होने वालों की संख्या 2051 पर पहुंच गई है।

रवि, 26 जून 2022 - 02:15 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Mumbai COVID-19, Coronavirus, COVID-19 outbreak

Courtesy: ABP Live

covid 19 cases

फोटो: Jagran English

भारत में बढ़े कोरोना वायरस संक्रमण के मामले, सामने आए 16 हजार मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 20 मौतों के साथ-साथ कोरोना वायरस के 15,940 नए मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जून 25 को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 12,425 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए, जिसके बाद कुल रिकवरी दर लगभग 98.58 प्रतिशत पहुंच गया। नए मामले सामने आने के बाद भारत में COVID-19 के कुल सक्रिय मामले बढ़कर… read-more

शनि, 25 जून 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, Coronavirus Pandemic, COVID-19 outbreak

Courtesy: NDTV News

covid 19 cases

फोटो: NDTV

दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र में कोविड 19 के 50 हजार मामले सामने

देश में कोविड 19 संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल में हालात काफी गंभीर होते जा रहा है। देश में वर्तमान में लगभग 48 हजार मामले हैं जिसमें से 70% मामले महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली में दिखे है। बीते एक सप्ताह में तीनों राज्यों में 48,66 मामले सामने आ चुके हैं। इस दौरान 70 मरीजों की मौत हुई है। इससे पूर्व मई 30 से जून 5 तक 25,586 मामले सामने आए थे।

सोम, 13 जून 2022 - 12:40 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, COVID-19 outbreak, Coronavirus Pandemic

Courtesy: AajTak News

covid masks

फोटो: ANDINA

बेंगलुरु में बढ़े कोविड 19 के मामले, मास्क किया गया अनिवार्य

बेंगलुरु में कोविड 19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्थानीय निकाय ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करने के लिए मार्शलों को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। यहां अब 16 हजार से बढ़ाकर 20 हजार टेस्ट रोज किए जाएंगे। ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका के मुताबिक यहां रोज 200 से अधिक मामले दर्ज हो रहे हैं। 

मंगल, 07 जून 2022 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, COVID-19 outbreak, Fourth Wave, bengaluru

Courtesy: Zee News

covid 19 india

फोटो: Onmanorama

भारत में फिर बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, दर्ज हुए 4,518 नए केस

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में दोबारा बढ़ोतरी दिखने लगी है। जून पांच की अपेक्षा 5.8 प्रतिशत अधिक मामलों के साथ कुल 4,518 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से नौ लोगों की जान गई है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25,782 हो गई है। इस संक्रमण से लड़ने के लिए देश भर में जारी वैक्सीनेशन अभियान में कुल 1,94,12,87,000 वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

सोम, 06 जून 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: Coronavirus, covid 19 update, Coronavirus Pandemic, COVID-19 outbreak

Courtesy: NDTV News

covid 19 india

फोटो: Business Today

भारत में कोरोना के 3,962 नए मामले हुए दर्ज, 26 लोगों की हुई मौत

भारत में कोविड 19 संक्रमण के मामलों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,962 मामले दर्ज हुए है। इस दौरान कुल 26 लोगों ने संक्रमण से अपनी जान गंवाई है। देश में अब कोविड 19 के एक्टिव मामले बढ़कर 22,416 हो गए है। बता दें कि भारत में इतने अधिक मामले लगभग 84 दिनों के बाद दर्ज किए गए हैं। इससे पूर्व जून तीन को भी 4,041 नए मामले दर्ज हुए थे।

शनि, 04 जून 2022 - 01:15 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, COVID-19 outbreak, Coronavirus Pandemic

Courtesy: ABP News

mumbai covid cases

फोटो: Hindustan Times

मुंबई में मॉनसून के दौरान कोरोना के मामले बढ़ने का खतरा

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने संभावना जताई है कि मॉनसून सीजन के दौरान कोविड 19 संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। मुंबई में अबतक 5,980 मामले सामने आए हैं। ऐहतियात के तौर पर कोविड अस्पतालों में कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। मुंबई सबसे अधिक मामले धारावी में मिल रहे हैं। जून एक को यहां 10 नए मामलों के साथ 37 एक्टिव मामले हो गए हैं।

शुक्र, 03 जून 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: Mumbai, Covid-19, COVID-19 outbreak, Coronavirus Update

Courtesy: News 18 Hindi