फोटो: Latestly
स्पुतनिक वी कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने वाले रूसी वैज्ञानिक की गला दबाकर हत्या
रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी बनाने में मदद करने वाले वैज्ञानिकों में से एक एंड्री बोटिकोव की उनके अपार्टमेंट में बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने कहा कि गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले 47 वर्षीय श्री बोटिकोव गुरुवार को अपने… read-more
Tags: russian scientist, developed, Sputnik V, COVID 19 VACCINE, Death
Courtesy: Amrit Vichar
फोटो: Navbharat Times
कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोर्ला हुए कोविड 19 संक्रमित
कोरोना वायरस से लड़ने वाली वैक्सीन की निर्माता कंपनी फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोर्ला कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गए है। उन्हें हल्के लक्षण दिखे है। फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोर्ला के मुताबिक उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि वो फाइजर बायोएनटेक के चार डोज ले चुके है, जिसके बाद उनमें कोरोना के बेहद कम लक्षण दिखे है। वहीं अमेरिकी का फर्स्ट लेडी यानी जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन भी कोरोना वायरस संक्रमित है।
Tags: Corona virus, Pfizer, COVID 19 VACCINE, Covid-19
Courtesy: AajTak
फोटो: PAHO
कोविड 19 के बढ़ते मामलों के बीच बच्चों की वैक्सीन को मिली मंजूरी
भारत में अब 7-11 वर्ष के बच्चों को कोविड 19 वैक्सीन लगाई जाएगी। सरकार के पैनल ने इसकी मंजूरी दे दी है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इसकी शुरुआत हो सकती है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोवोवैक्स वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। इस वैक्सीन को लेकर दो महीनों तक रिसर्च की गई है, जिसके बाद इसे मंजूरी मिली है।
Tags: DGCI, COVID 19 VACCINE, kids health, Covid Vaccine
Courtesy: Zee News
फोटो: Reuters
अमेरिका में 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लग सकेगा टीका
कोविड 19 वैक्सीन अब पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी लगाई जाएगी। अमेरिका के एफडीए के मेडिकल पैनल ने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए वैक्सीन लगाने की सिफारिश की है। बता दें कि दुनिया में अबतक छोटे बच्चों को टीका नहीं लगा है। एफडीए ने फाइजर और मॉडर्ना दोनों द्वारा बच्चों को दी जाने वाली डोज को प्रभावी और सुरक्षित पाया है। ऐसे में दोनों को जल्द ही मंजूरी मिल सकती है।
Tags: covid 19, COVID 19 VACCINE, Moderna, Pfizer
Courtesy: ABP Live
फोटो: The Independent
कोविड 19 वैक्सीन की स्प्रिंग बूस्टर डोज है फायदेमंद: सर्वे
फाइजर या मॉडर्ना कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज यानी ‘स्प्रिंग बूस्टर’ तीसरी डोज की अपेक्षा अधिक सुरक्षित है। ये जानकारी ब्रिटेन में हुए एक सर्वे में आई है। सर्वे में पता चला कि चौथी डोज लेने से एंटीबॉडी का स्तर काफी अधिक होता है। सर्वे में सामने आया कि ‘स्प्रिंग बूस्टर’ के कोई गंभीर साइडइफैक्ट देखने को नहीं मिले। लोगों को चौथी डोज सुरक्षित तरीके से लगी। अधिकतम लोगों को चौथी डोज तीसरी डोज के सात महीने बाद दी गई।
Tags: covid 19, COVID 19 VACCINE, Coronavirus Vaccines, Booster shot
Courtesy: Zee News
फोटो: Reuters
छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लगेगी मॉडर्ना वैक्सीन, जून में किया जाएगा रिव्यू : अमेरिका
मॉडर्ना कंपनी की कोविड 19 वैक्सीन अब अमेरिका में छह वर्ष के कम उम्र के बच्चों को लगाई जाएगी। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पैनल वैक्सीन लगाए जाने के एक महीने बाद यानी जून में इसका रिव्यू भी करेगी। बता दें कि मॉडर्ना ने अप्रैल 28 को इमरजेंसी इस्तेमाल की मांग की थी। मॉडर्ना छोटे बच्चों के लिए वैक्सीन अप्रैूवल लेने वाली पहली कंपनी है। वहीं फाइजर जून तक पांच वर्ष के बच्चों के लिए वैक्सीन तैयार करेगा।
Tags: FDA, Americans, COVID 19 VACCINE
Courtesy: AajTak News
फोटो: Business Standard
भारत में कोविड 19 के 2,067 मामले आए सामने
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 20 को देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,067 नए मामले दर्ज हुए हैं। इस दौरान कोरोना के मामलों में 65.7% उछाल देखने को मिला। बीते 24 घंटों में संक्रमण से 40 लोगों की जान गई। वर्तमान में देश में एक्टिव मामलों की संख्या 12,340 हो गई है। देश में अबतक कुल वैक्सीनेशन की संख्या 1,86,90,56,607 हो गई है। रिकवरी दर वर्तमान में 98.76% है।
Tags: covid 19, Coronavirus, COVID 19 VACCINE
Courtesy: NDTV
फोटो: Deccan Herald
अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
मार्च 16 से देश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड 19 वैक्सीन लगाई जाएगी। मार्च 14 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर इसका ऐलान किया है। देश में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान जारी है। माना जा रहा है कि 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोर्बोवैक्स वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को प्रिकॉशन डोज भी… read-more
Tags: Covid-19, COVID 19 VACCINE, Coronavirus Vaccines, vaccines campaigns
Courtesy: TV9Hindi
फोटो: Houston Methodist
दिल्ली में 90% किशोरों को लगी कोविड 19 की पहली डोज
दिल्ली में 90% किशोरों को कोविड 19 वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। डीडीएमए की बैठक में पेश आंकड़ों के मुताबिक 9.13 लाख किशोरों को पहली और 5.44 लाख किशोरों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। 15-18 वर्ष के किशोरों के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत जनवरी तीन से हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन काफी कारगर है, इस कारण देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है।
Tags: covid 19, COVID 19 VACCINE, First Dose
Courtesy: NDTV News
फोटो: EY
कोविड 19 वैक्सीन की देश में 80% व्यस्क आबादी को लगी दोनों डोज
कोविड 19 वैक्सीनेशन अभियान के तहत देशभर में अबतक 174 करोड़ वैक्सीनेशन डोज लगाई जा चुकी है। फरवरी 18 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में 80% वयस्कों को कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से 100% टीकाकरण अभियान का सपना पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत… read-more
Tags: Corona Vaccine, COVID 19 VACCINE, Covid-19 Vaccine
Courtesy: TV9Hindi