PM Modi

फोटो: DNA India

पीएम मोदी ने कोविड -19 स्थिति को लेकर की 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अपने राज्यों में नवीनतम कोविड -19 स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। बैठक में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र और केरल के मुख्यमंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाग लिया। प्रधानमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कहा, ''महामारी की तीसरी लहर से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान को लगातार बढ़ने की जरूरत है।

शुक्र, 16 जुलाई 2021 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, Covid-19 Vaccine, Chief MinisterS

Courtesy: Live Hindustan

India has passed to america for corona vaccine

फ़ोटो: Times of India

वैक्सीनेशन के मामले में भारत ने अमेरिका को पछाड़ा, अब तक लगाईं वैक्सीन की 33.36 करोड़ डोज़

भारत मे अब तक 33.36 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी हैं। इस मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में अब तक 32.33 लोगो की वैक्सीन दी गई हैं। जबकि अमेरिका मे वैक्सीन भारत से एक महीने पहले लगनी शुरू हो गई थी। भारत मे अब तक 5.6% वयस्कों को वैक्सीन की डोज़ दी गई है। जबकि अमेरिका में 40% आबादी को वैक्सीन लग चुकी है।

सोम, 28 जून 2021 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Covid-19 Vaccine, America, India

Courtesy: Dainik Bhaskar

Coronavirus

फोटो: FINANCIAL EXPRESS

देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के मामले

देश में कोरोना के मामले में लगातार कमी आ रही है। इसके साथ ही रिकवरी रेट में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जून 16 को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67 हजार 208 नए मामले मिले हैं। वहीं एक लाख तीन हजार 570 मरीज संक्रमण से ठीक हुए और 2330 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 2,97,00,313 मामले सामने आ चुके हैं और 2,84,91,670 मरीज रिकवर हुए हैं। 

गुरु, 17 जून 2021 - 09:20 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Covid-19, Recovery rate, Health Ministry, Covid-19 Vaccine

Courtesy: Dainik Jagran

Coronavirus

फोटो: UK Research And Innovation

कोरोना टीके की दोनो खुराकों के दौरान अंतराल बढ़ने से हो सकता है संक्रमण का खतरा

डॉ एंथनी फाउची ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकों के बीच की अवधि को बढ़ाता है तो इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। डॉ एंथनी फाउची अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन के चीफ मेडिकल एडवाइजर हैं। डॉ फाउची ने यह भी कहा कि संक्रमण (विशेषकर डेल्टा वेरिएंट) से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवाना आवश्यक है। डॉ फाउची अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जीज एंड इंफेक्शियस डिजीज के निदेशक पद पर भी कार्यरत हैं।

शनि, 12 जून 2021 - 11:25 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19 Vaccine, America, Anthony Fauci

Courtesy: Newstrack Live

vaccination

फोटो: EY

क्यों वैक्सीन लगने के बाद भी कुछ लोगों में नहीं विकसित होती एंटीबॉडी, वैज्ञानिकों ने लगाया पता

यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के एक शोध के अनुसार शरीर में मेटाबॉलिक हार्मोन 'लेप्टिन' की कमी की वजह से वैक्सीन लगने के बाद भी एंटीबॉडी विकसित नहीं होती हैं। यह शोध जर्नल नेचर कम्युनिकेशन्स में प्रकाशित हुआ है। लेप्टिन हार्मोन शरीर में फैट सेल्स से बनता है। यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड के प्रोफेसर डि यू के अनुसार जब हम स्वस्थ होते हैं तो लेप्टिन का स्तर सामान्य रहता है, वहीं कुपोषित और… read-more

मंगल, 25 मई 2021 - 07:13 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Covid-19 Vaccine, vaccine side effects, harmones, research

Courtesy: Down to Earth

covaxin

फोटो: News18

जून महीने से बच्चों पर शुरू होंगे कोवैक्सीन के ट्रायल

कोवैक्सीन बच्चों के लिए वैक्सीन के ट्रायल जून में शुरू करने जा रही है। भारत बायोटेक को डीसीजीआई की तरफ से 2-18 आयु वर्ग के लिए क्लिनिकल ट्रायल्स की मंजूरी हाल ही में मिली थी। भारत बायोटेक के बिजनेस डेवलपमेंट हेड ने कहा है कि, इस साल के तीसरे या चौथे क्वार्टर तक वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) से कोवैक्सीन को मंजूरी मिल जाएगी। भारत सरकार एडवांस में कोवैक्सीन को 1500 करोड़ रुपये का ऑर्डर दे चुकी है।

सोम, 24 मई 2021 - 06:01 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Covaxin, Bharat biotech, Covid-19 Vaccine, Vaccine Trial

Courtesy: Navbharat Times

फोटो: Covid Vaccine

फोटो: E Times

हिमाचल प्रदेश में मई 17 से शुरू होगा 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण

हिमाचल प्रदेश सरकार मई 17 से 18 से 44 वर्ष की आयु के लोगों के लिए COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने वाली है। टीकाकरण अभियान के अंतर्गत सोमवार और गुरुवार को लोगों को टीके लगाए जायेंगे।  एक बार में केवल 100 लोगों को पूर्व ऑनलाइन बुकिंग के साथ टीका लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के अलावा अन्य स्रोतों से भी COVID-19 वैक्सीन की लगभग 1,07,620 खुराकें खरीदी हैं।

शनि, 15 मई 2021 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Covid-19 Vaccine, himanchal pradesh

Courtesy: The Tribune

coronavirus vaccine

फोटो: The Hindu

उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्लोबल टेंडर की ओर बढाए अपने कदम

यूपी सरकार ने ग्लोबल टेंडर की ओर अपने कदम बढ़ा दिएं हैं। फिलहाल 4 करोड़ वैक्सीन के लिए टैंडर निकाला गया है। इस टेंडर में कई कंपनियों ने अपनी रूचि दिखाई है। टेंडर की प्री-बिड चर्चा में कुल 5 कंपनियों, रूस की स्पुतनिक, फाइज़र की पार्टनर, डॉ रेड्डी लैब्स, भारत बॉयोटेक ओर सीरम  इंस्टीट्यूट ने हिस्सा लिया। इससे पहले भी 50-50 लाख का ऑडर UP सरकार दे चुकी है। अब 4 करोड़ वैक्सीन का ऑडर अलग से जारी किया गया है।

शुक्र, 14 मई 2021 - 01:45 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: covidvacine, Covid-19, CM Yogi Adityanath, Covid-19 Vaccine

Courtesy: Aajtak News

vaccination

फोटो: The Official Microsoft Blog

अक्टूबर-नवंबर तक आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

मई के मध्य तक कोरोना की दूसरी लहर के शीर्ष तक पहुंचने की संभावना के बाद सीएसआइआर के महानिदेशक डॉक्टर शेखर मांडे ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को सही ठहराया है। वे कहते हैं कि दुनियाभर के वैज्ञानिक इसको लेकर काफी चिंतित हैं और रोकने के लिए उपाय ढूंढ रहे हैं। एसबीआई की ताजा इकोरैप रिपोर्ट के अनुसार किसी भी देश में 15-20 फीसद जनसंख्या को दोनों डोज लग जाने से संक्रमण की रफ्तार स्थिर हो जाती है।

रवि, 02 मई 2021 - 11:07 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Coronavirus, SECOND WAVE, Covid-19 Vaccine, Third wave

Courtesy: Jagran

vaccine registration file image

फोटो: The Indian Express

Covid-19: 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए अप्रैल 28 से होगा पंजीकरण

18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन अप्रैल 28 से शाम 4 बजे शुरू होगा। इसके लिए सरकार द्वारा अनुमोदित पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन करवाते वक़्त रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी भेजा जायेगा और पुष्टि की जाएगी। इसके बाद अन्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर कॉल भी कर सकते हैं।

बुध, 28 अप्रैल 2021 - 01:46 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: India, Coronavirus Vaccines, Covid-19 Vaccine, Vaccination

Courtesy: Jagran News