Pooja Bedi

फोटो: Times of India

कोरोना संक्रमित हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी कोविड पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उनके मंगेतर और हाउसहेल्प भी कोरोना संक्रमित हो गए है। पूजा बेदी ने अब तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, कोविड पॉजिटिव। आखिरकार मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई। मैंने बिना वैक्सीन लगवाए ही रहने का फैसला किया था क्योंकि मुझे अपनी इम्युनिटी पर… read-more

सोम, 18 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, covid positive, Pooja Bedi

Courtesy: News 18 Hindi

corona testing

फोटो: Time Magazine

कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों को अगले 10 महीने तक संक्रमण का खतरा कम

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन(यूसीएल) के अनुसार कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों में संक्रमण का खतरा 10 महीने तक कम रहता है। द लैंसेट हेल्दी लॉन्गविटी में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक जो लोग पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे, उनमें संक्रमित होने का खतरा अन्य लोगों की अपेक्षा 85 फीसद तक कम था। प्रमुख शोधकर्ता मारिया क्रिटिकोव ने कहा कि, 'कोरोना से दोबारा संक्रमित होने का खतरा बहुत कम प्रतीत होता है और यह अच्छी खबर है'।

शुक्र, 04 जून 2021 - 09:30 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Coronavirus, coronavirus recovery rate, covid positive, Research Study

Courtesy: Jagran

Milkha Singh

फोटो: SportzCraazy

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मई 19 की देर रात उन्हें 101 डिग्री बुखार था, जिसके बाद जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके दो नौकर भी संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि घर के बाकि सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिलहाल अभी वे अपने घर पर ही क्वारंटीन हैं। पिछले ही साल मिल्खा सिंह ने अपना 91वां जन्मदिन मनाया था। 

गुरु, 20 मई 2021 - 03:50 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: milkha singh, flying sikh, Coronavirus, covid positive

Courtesy: Amarujala News

Aniruddh-Dave1

फोटो: Samacharnama

'पटियाला बेब्स' फेम अनिरुद्ध दवे की कोरोना से बिगड़ी हालत

'पटियाला बेब्स' और 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' जैसे शो का हिस्सा रह चुके अनिरुद्ध दवे पिछले हफ्ते कोविड-19 पॉजिटिव हो गए थे। अब उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इस बात की जानकारी उनकी दोस्त आस्था चौधरी ने देते हुए अनिरुद्ध की सलामती के लिए दुआ मांगने को कहा। टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी उनके लिए दुआ करने की अपील की है। अनिरुद्ध जल्द ही अक्षय कुमार की अपकमिंग 'बेल बॉटम' में नज़र आएंगे।  

शनि, 01 मई 2021 - 06:35 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: TV actor, aniruddh dave, Covid-19, covid positive, ICU beds

Courtesy: India Tv

रणधीर कपूर

फोटो: Amar Ujala

कोरोना पॉजिटिव बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर ICU में हुए श‍िफ्ट

बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर के अप्रैल 29 को कोरोनावायरस संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ से अब उन्हें आईसीयू में कुछ टेस्ट के लिए शिफ्ट किया गया है। ETimes को खुद अपना हेल्थ अपडेट देते हुए रणधीर ने बताया की वह ठीक हैं, वहीं हॉस्पिटल में अच्छी देखभाल के लिए टीना अंबानी को शुक्रिया भी किया। इसके अलावा इनके पांच स्टाफ मेंबर्स का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है।

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 02:20 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: randhir kapoor, covid 19, covid positive, ICU beds

Courtesy: Zee News

Ashok Gehlot

फोटो: The Economic Times

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना संक्रमित

राजस्थान में कोरोना बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इसकी चपेट में आ गए हैं।  इस बात की जानकारी उन्होंने अपने पोस्ट के जरिये दी है। मुख्यमंत्री ने कहा उन्हें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं, वे ठीक महसूस कर रहे हैं और आइसोलेशन में रहकर ही काम जारी रखेंगे। अभी एक दिन पूर्व ही उनकी पत्नी सुनीता गहलोत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। 

गुरु, 29 अप्रैल 2021 - 10:02 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Rajasthan, Chief Minister, Coronavirus, covid positive

Courtesy: Dainik Bhaskar

covid testing file image

फोटो: First Nations Health Authority

भारत की कोरोना टेस्टिंग पर ऑस्ट्रेलिया ने उठाये सवाल

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पश्चिमी राज्य के प्रीमियर मार्क मैकग्राउन का कहना है कि भारत की कोरोना टेस्टिंग भरोसेमंद नहीं है। उन्होंने कहा जब पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में भारत से आये 4 लोगों का टेस्ट कराया गया तो वे पॉजिटिव आये और फिर उन्हें क्वारंटाइन किया गया।  वे जिस फ्लाइट से आये थे उसमें 79 यात्री थे, जिसमें से 78 भारतीय थे। अभी आने वाले यात्रियों में से कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 08:31 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Australia, India, Coronavirus, Covid-19, Coronavirus Pandemic, covid positive, Covid-19 Positive

Courtesy: Jagran News

Corona

फ़ोटो: Business Standards

कोलकाता: टेस्टिंग में हर दूसरा इंसान मिल रहा है कोरोना पॉजिटिव

कोरोना से जूझ रहे पश्चिम बंगाल में हर चौथा व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जा रहा है। बंगाल के कई क्षेत्रों में मरीजों की पॉजिटिव दर 55% तक पहुंच गई है। ऐसे में हर दूसरा इंसान कोरोना की गिरफ्त में आ रहा है। कुछ शहर में यह दर 24% के आसपास है। बता दें कि अप्रैल 24 को राज्य में 55,060 कोरोना टेस्ट हुए, जिसमें से 14,281 पॉजिटिव पाए गए हैं। अब यह संक्रमण दर 25% से ज्यादा हो गई है।

सोम, 26 अप्रैल 2021 - 12:55 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kolkata, corona testing, covid positive

Courtesy: Amarujala News

sharvan_rahtore

फोटो: Patrika

नदीम-श्रवण जोड़ी फेम श्रवण राठौड़ हुए कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी में श्रवण को कोविड-19 पॉज़िटिव होन के बाद रहेजा अस्पताल, माहिम मुंबई में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। उनके बेटे संजीव ने अपने पिता के बारे में बताया और लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की। उनके साथी नदीम ने भी सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया। नदीम-श्रवण की जोड़ी ने नब्बे के दशक में कई यादगार गानों की रचना की हैं।

मंगल, 20 अप्रैल 2021 - 10:30 AM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Bollywood celebrities, Music industry, music composer, Nadeem-Shravan, shravan, covid positive

Courtesy: India Tv

Arjun Rampal

फोटो: Sanjeevni today

बॉलीवुड के मशहूर चेहरे अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश भी आये कोरोना की चपेट में

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश कोरोना महामारी की चपेट में आ गए हैं। दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। अर्जुन रामपाल ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।  नील नितिन मुकेश ने भी अपने और अपने परिवार के सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। नील नितिन और उनका परिवार सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए डॉक्टर के निर्देशानुसार दवाईयां ले रहे हैं। 

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 06:49 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Arjun Rampal, Neil Nitin Mukesh, Family, Covid-19, covid positive

Courtesy: Amarujala News