फोटो: The Wire Science
विदेश जाएगा 192 मीट्रिक टन गोबर, विदेशों में बढ़ी मांग
भारत से पहली बार जून 15 को 192 मीट्रिक टन गाय का गोबर मुस्लिम बाहुल्य देश कुवैत में भेजा जाएगा। भारत से आमतौर पर विदेशों में मांस, पशु खालें, दूध और दूध उत्पाद निर्यात होते हैं। बता दें कि गाय का गोबर सरकारी नहीं बल्कि गोभक्तों के सामूहिक प्रयासों की बदौलत कुवैत भेजा जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में गोबर भेजने के लिए कस्टम विभाग की देखरेख में जयपुर में कंटेनर में गोबर की पैकिंग का काम जारी है।
Tags: cow dung, cow-dung, Jaipur, Rajasthan
Courtesy: TV9 Hindi
फोटो: The Better India Hindi
हरियाणा के ‘शिव दर्शन’ गोबर से करते हैं सीमेंट और ईंट का निर्माण
हरियाणा के शिव दर्शन गाय के गोबर से सीमेंट और ईंट का निर्माण करते हैं। इससे उन्हें 50 लाख का सालाना टर्नओवर प्राप्त होता है। शिव दर्शन ने 100 से भी ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग दी है। शिव दर्शन ने अपने काम की शुरुआत 2015-16 में प्रोफेशनल लेवल पर की थी। वो गाय के गोबर में जिप्सम, ग्वारगम, चिकनी मिट्टी और नींबू पाउडर का प्रयोग करके सीमेंट तैयार करते हैं और यह पूरी तरह से इको फ्रेंडली है।
Tags: eco friendly, cow dung, cow-dung, Haryana
Courtesy: Bhaskar News
फोटो: patrika news
घरों को रोशन करने के लिए जेल के कैदी कर रहे हैं गाय के गोबर से दीयों का निर्माण
मध्य प्रदेश में मौजूद नरसिंहपुर जिले की सेंट्रल जेल में सजा काट रहे सभी कैदी इस बार दीपावली के पावन पर्व पर वातावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए गोबर के दीयों का निर्माण कर रहे हैं। ये सभी कैदी बीते एक साल से जेल में मौजूद गौशाला के गोबर से हैंड मशीन द्वारा नियमित रूप से दीये बनाते हैं। ये सभी दिए इको फ्रेंडली हैं। इनको जलाने से प्रदूषण नहीं फैलता है। जेल सुप्रिडेंट शेफाली तिवारी इन कैदियों से गोबर के दिए बनवाने का काम करती है।
Tags: Diwali, cow-dung, lights, Jail
Courtesy: panjab kesari