Lumpy skin disease

फ़ोटो: Zeenews.in

हिमाचल प्रदेश में लंपी वायरस से जा रही है पशुओं की जान, अब तक हुई 513 की मौत

हिमाचल प्रदेश में पशुओं पर लम्पी चर्म रोग का खतरा बुरी तरीके से मंडरा रहा है। दरअसल प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में करीब 24000 पशु आ चुके हैं, जिसमें से 513 की मौत भी हो चुकी है। पशुओं के किए गए टीकाकरण की जानकारी देते हुए प्रदेश के पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कुंवर ने बताया कि पशुधन में लम्पी चर्म रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए गए है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 03:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Lumpy Skin Disease, cow protection, Himachal Pradesh, preventive measures

Courtesy: News18hindi

Sanjeev balyan

फ़ोटो: Getty images

संजीव बालयान ने बताए गाय के फ़ायदे, गौ विज्ञान परीक्षा को बताया जागरूकता अभियान

केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री संजीव बालयान ने गौ विज्ञान परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है।  उन्होंने कहा कि जनवरी 25 को होने वाली ये परीक्षा, गाय के प्रति एक जागरूकता अभियान है। बालयान ने कहा- "इस परीक्षा के जरिए लोगों को पता चलेगा कि गाय किस प्रकार से हमारी संस्कृति और पूजा से जुड़ी हुई है। यदि एक आयु के बाद गाय दूध नहीं दे पाती है तो उसे बोझ नहीं मानना चाहिए क्योंकि आज गाय के गोबर और मूत्र से लोग आमदनी कर रहे हैं।"

गुरु, 07 जनवरी 2021 - 10:43 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Sanjeev Balyan, cow protection, Union Minister

Courtesy: Aajtak news

Cow

फ़ोटो: Aajtak

हरियाणा सरकार की 11 सदस्यीय काउ टास्क फोर्स का हिस्सा बनेंगे गौरक्षक

देश के बीजेपी शासित राज्यों में गौ संरक्षण को लेकर कई ठोस कदम उठाए जा रहे है। वहीं हरियाणा सरकार ने भी अब काऊ टास्क फोर्स का गठन करने का एलान किया है, इस फ़ोर्स में जिला स्तर पर 11 लोगों की टीम बनाई जाएगी। सरकारी, गैर-सरकारी, पुलिस, पशुपालन, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी, गौसेवा आयोग, गौरक्षक समितियों के सदस्य और गौसेवक इस टीम का हिस्सा बनेगे। बताया जा रहा है कि इस फ़ोर्स का मुख्य कार्य गौ हत्या, तस्करी व अवैध बूचड़खानों की जानकारी जुटाना… read-more

सोम, 23 नवंबर 2020 - 05:04 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Haryana Government, cow protection, BJP Leader

Courtesy: Aajtak news

Shivraj singh chauhan

फ़ोटो: Getty images

गौ कैबिनेट की पहली बैठक सम्पन्न,राज्य में बनेगी 2 हज़ार नई गौशाला

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा गठित गौ कैबिनेट की पहली बैठक नवम्बर 22 के दिन हुई। बैठक में गौ संरक्षण से जुड़े कई फैसले लिए गए। सीएम ने एलान किया कि राज्य में 2 हज़ार नई गौशालाएं बनायी जाएँगी, और राज्य सरकार गौ टैक्स पर भी विचार कर रही है। शिवराज ने पशुविशेषज्ञ व अधिकारियों से कहा-"जिस तरह पुराने जमाने में लोग घरों में पहली रोटी गाय के लिए निकालते थे,उसी तरह सरकार भी जनता से थोड़ा सा टैक्स गौमाता के लिए लेगी ताकि गौशाला के काम आ जाए''

सोम, 23 नवंबर 2020 - 11:58 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Shivraj Singh Chouhan, cow protection, BJP Leader

Courtesy: Aajtak news

COW DEATH

फोटो: google

राजस्थान- चूरू की गोशाला में हुई एक साथ 78 गायों की मौत

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में नवंबर 21 को एक गोशाला में 78 गायों की एक साथ मौत हो गई। इसके साथ ही बड़ी संख्या में गायों की हालत गंभीर है। बीमार गायों का उपचार चल रहा है। गायों की मौत का कारण पता नहीं चला है। बताया जा रहा है की फूड प्वाइजनिंग के कारण गायों की मौत हो सकती है। सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंच गयी। गायों को नवंबर 20 को शाम के समय बाजरे का चारा खिलाया गया था।

शनि, 21 नवंबर 2020 - 02:10 PM / by सुषमा चौधरी

Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, cow protection, Animal right activist

Courtesy: dainik bhaskar

CT Ravi

फोटो: BANGALORE MIRROR

कर्णाटक के बीजेपी महासचिव ने गौ हत्या को लेकर किया ट्वीट

बीजेपी के महासचिव CT रवि ने गौ हत्या के कानून को लेकर ट्वीट किया। रवि ने ट्वीट में लिखा कि गौ हत्या पर कानूनी प्रतिबंध कर्नाटक में जल्द ही लागू होगा। मैंने कर्नाटक के पशुपालन मंत्री प्रभु चह्वाण से अनुरोध किया है कि वह कैबिनेट से गौ हत्या पर रोक का कानून 'Karnataka Prevention of Slaughter & Preservation of Cattle Bill' पारित कराएं ताकि इसे आगामी विधानसभा में पारित करवाया जा सके। उन्होने लिखा कि शादी के लिए धर्म परवर्तन करने को लेकर भी… read-more

शुक्र, 20 नवंबर 2020 - 07:22 PM / by vikas prakash

Tags: cow protection, BJP, Karnataka

Courtesy: Ndtv Hindi

गाय

फोटोः satyodaya

गौ तस्करी और हत्या पर हरियाणा सरकार ने उठाया एक और नया कदम

हरियाणा सरकार ने गौ संरक्षण के लिए स्पेशल टास्क फ़ोर्स का निर्माण किया है। मुख्यंमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गौ सेवा आयोग की बैठक के दौरान निर्देश देते हुए हर जिले में 11 सदस्यों वाली स्पेशल टास्क फ़ोर्स का गठन किया। फ़ोर्स में पशुपालन विभाग,स्थानीय निकाय विभाग के साथ-साथ पुलिस कर्मी भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यबल का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों से गौ तस्करी और गौ हत्या के संबंध में सूचनाएं एकत्रित करना… read-more

गुरु, 19 नवंबर 2020 - 05:44 PM / by vikas prakash

Tags: cow protection, Haryana, cm khattar

Courtesy: Ndtv Hindi