mirchi baba

फोटो: Raj Express

मिर्ची बाबा अरेस्ट पर लगा दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया अरेस्ट

भोपाल में मिर्ची बाबा उर्फ़ महंत वैराग्यानंद गिरी पर महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसे बाबा ने भभूति खिलाई जिसे खाकर वो बेहोश हो गई। बाबा ने बेहोशी में महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने होश में आने के बाद महिला अपराध शाखा से संपर्क किया। एफआईआर किए जाने के बाद बाबा ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: Crime, crime against women, Bhopal

Courtesy: ABP Live

Poster for crime against women

फोटो: women laws India

एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान महिलाओं और बच्चियों के लिए है सबसे असुरक्षित राज्य

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार भारत के राजस्थान राज्य में महिलाएं और बच्चियां सर्वाधिक असुरक्षित हैं। राज्य में वर्ष 2020 में 1,279 नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाओं को लागू किया गया था। किंतु रिकॉर्ड अपराधों को देखते हुए एनसीआरबी ने राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों की स्थिति को लेकर चिंता जताई है।

शुक्र, 17 सितंबर 2021 - 07:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: crime against women, Women Safety, NCRB, Rajasthan

Courtesy: Jagran News

Advisor of Jharkhand CM

फोटो: Prabhat Khabar

झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीने में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुनील के खिलाफ नाबालिग घरेलू सहायिका ने अगस्त 16 को दुष्कर्म और छेड़छाड़ सहित एसटी एसई कानून के तहत मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही सुनिल फरार चल रहे थे। खोज में लगी रांची पुलिस की टीम ने उन्हें सितंबर 14 रांची पुलिस ने इटावा से गिरफ्तार किया।

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 06:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Jharkhand, crime against women, rape charges, babulal marandi

Courtesy: NDTV NEWS

Poster for crime against women

फोटो: Deccan Chronicle

यूपी के बिजनौर में खो-खो की राष्ट्रीय खिलाड़ी की रेप के बाद हत्या

यूपी के बिजनौर की रहने वाली 24 वर्षीय खो खो की नेशनल प्लेयर के साथ रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। सितंबर 10 को घर से इंटरव्यू देने निकली पीड़िता जब घर वापस नहीं आयी तो परिजनों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता को देर शाम रेलवे स्टेशन गोदाम में स्लीपर्स पर लहूलुहन स्थिति में मृत पाया गया। फिलहाल पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोम, 13 सितंबर 2021 - 09:40 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: crime against women, rape, Crime, Uttar Pradesh

Courtesy: AajTak News

Crime against women

फोटो: Jagran/Hindustan Times

उत्तराखंड: दिल्ली से पत्नी को नैनीताल लाकर मार डाला, डेढ़ महीने बाद मिला सड़ा-गला शव

दिल्ली से नैनीताल लाकर एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर जान ले ली और शव हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर बेलुवाखान के पास कलमठ में ठिकाने लगा दिया। दिल्ली पुलिस की तहकीकात में मामला डेढ़ महीने बाद खुलासा हुआ तो महिला का सड़ा गला शव बरामद किया गया। दुष्कर्म की सजा से बचने के लिए नौ महीने पहले महिला से शादी की गई थी। बता दें कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 08:15 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, crime against women, Crime, Woman Murdered

Courtesy: Samachar sach

Girl Stalked

फोटो: Shutterstock

दिल्ली में बहन का पीछा करने से रोकने पर 17 वर्षीय युवक पर तीन लोगों ने चाकू से किया हमला

राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। एक 17 साल के लड़के को तीन लोगों ने चाकुओं से गोदकर कर बुरी तरह घायल कर दिया है। फिलहाल उसको एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। घटना दिल्ली के कालकाजी क्षेत्र की बताई गयी है। पुलिस द्वारा दिए गए बयान में कहा गया कि चाकू मारने वाले तीनों लोग घायल लड़के की बहन का पीछा कर रहे थे और अश्लील कमेंट कर रहे थे। जिसके बाद लड़के ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसपर चाकू से हमला कर दिया… read-more

शनि, 27 फ़रवरी 2021 - 07:42 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: Crime, Delhi Crime, crime against women, Delhi Police

Courtesy: Indiatimes

Crime Against Women

फोटो: The Logical India

बहू हुई कोरोना संक्रमित तो ससुराल वालों ने पीटकर घर से बाहर निकाला

उत्तराखंड के लक्सर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवती को उसके ससुराल वालो ने सिर्फ इसलिए घर से बाहर निकाल दिया क्योंकि वह कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गयी थी। लक्सर की विकास कॉलोनी के रहने वाली पूनम ने अपने पति सचिन रस्तोगी, जेठानी और ननद पर आरोप लगाते हुए बताया कि ससुराल वालों ने यह धमकी भी दी है कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसके मायके वालों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पीड़ित पूनम अब न्याय के लिए महिला आयोग के… read-more

गुरु, 25 फ़रवरी 2021 - 01:20 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: Crime, crime against women, India Coronavirus, Uttarakhand

Courtesy: Hindi Khabar

क्राइम

सांकेतिक चित्र

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल से सामने आया दुष्कर्म का मामला

गुरुग्राम के एक निजी हॉस्पिटल में एक महिला मरीज के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मरीज के पिता का कहना है कि यह घटना अक्टूबर 21 से अक्टूबर 27 के बीच हुई है जब मरीज को टीबी की वजह साँस लेने में परेशानी हो रही थी और उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। पुलिस अधिकारी मकसूद अहमद ने बताया कि मामले की जाँच हो रही है और पुलिस आरोपी विकास को तलाश रही है। मरीज का बयान दर्ज होने के बाद मामला साफ हो जायेगा। 

गुरु, 29 अक्टूबर 2020 - 02:00 PM / by vikas prakash

Tags: Private Hospitals, crime against women, Gurugram

Courtesy: NDTV Hindi

crime against women

सांकेतिक चित्र

रांची के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ दर्ज हुए मामले पर तेजी से सुनवाई करेगी कोर्ट

सितम्बर 7 को रांची की एक विशेष अदालत ने झारखंड के जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ दर्ज हुए मामले को आवश्यक समझकर तेज़ी से सुनवाई करने का फैसला लिया है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया। अगस्त 19 को रांची के डोरंडा क्षेत्र की रहने वाली योगा टीचर रफिया नाज़ ने विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ रांची की निचली अदालत में मानहानि, स्त्री सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ साथ और भी कई आरोप लगाएं हैं।

मंगल, 08 सितंबर 2020 - 12:19 PM / by vikas prakash

Tags: Ranchi, Ranchi Court, crime against women

Courtesy: NDTV Hindi