Free Fire

फोटो: Digit

ऑनलाइन गेम खेलते हुए नाबालिग ने ट्रांसफर किए पांच लाख रुपये, क्राइम ब्रांच में शुरु की जांच

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑनलाइन गेम "फ्री फायर" खेलने की लत में एक लड़के ने पांच लाख रुपये गंवा दिए। गेम की स्टेज अनलॉक करने के लिए लड़के अनजान व्यक्ति के खाते में पांच लाख की रकम ट्रांसफर कर दी। लड़के के पिता चंद्रशेयर को जब ट्रांसफर के बारे में पता चला तो उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करवाई। क्राइम ब्रांच ने संबंधित खाते को सीज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 11:35 AM / by रितिका

Tags: Crime Branch, Uttar Pradesh Police, Online Games, Online Fraud

Courtesy: Aajtak news

Delhi Riots

फोटो: The Print

दिल्ली दंगों में अंसार खान को फंसाने के लिए रखे गए थे पाइप बम

दिल्ली दंगों की जांच कर रही स्पेशल सेल ने दंगों में आरोपी अंसार खान को फंसाए जाने की बात कही है। स्पेशल सेल के मुताबिक अंसार के घर की छत पर  उसके दुश्मन मुजम्मिल ने सात पाइप बम रखे थे। दोनों के बीच दुश्मनी पता चलने पर पुलिस ने मुजम्मिल से पूछताछ की। उसने खुलासा किया कि अंसार खान और उसके परिवार से बदला लेने के लिए उसने बम रखे थे।

गुरु, 12 अगस्त 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Delhi Riots, North-east Delhi riots, Crime Branch, Delhi Police

Courtesy: Aaj Tak News

ATM Robbery

फोटो:upcitynews

कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़े तीन एटीएम हैकर, लाखों की ठगी का मामला

कानपुर क्राइम ब्रांच ने जुलाई 31 को नौबस्ता चौराहे से एटीएम हैकर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5,50,000 रुपये नकद, अलग-अलग बैंकों के 206 एटीम कार्ड, जिनके खातों में 3-4 लाख रुपये बैलेंस है, बरामद किये गए। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि वह सभी इंटर पास हैं, और ये काम वो पिछले छह माह से कर रहे थे। जांच में करीब 30-40 लाख रुपये बैंकों से ठगी का मामला सामने आया है।

रवि, 01 अगस्त 2021 - 05:35 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Crime, ATM Robbery, Kanpur, Crime Branch

Courtesy: News Junction24

Raj kundra

फोटो: The Indian Express

राज कुंद्रा को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके आईटी प्रमुख रयान थोरपे को फिल्में बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। अदालत ने राज कुंद्रा की ज़मानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जुलाई 27 को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनवाई में क्राइम ब्रांच ने कोर्ट को बताया कि राज के घर से कई इलेक्ट्रॉनिक टुकड़े, हार्ड डिस्क और मोबाइल बरामद किये गए है। फिलहाल कुछ फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है। 

बुध, 28 जुलाई 2021 - 06:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raj kundra, Shilpa Shetty, Crime Branch

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Akhilesh Yadav

फोटो: Deccan Herald

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पर था फर्जी ट्विटर अकाउंट, एफआईआर दर्ज

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम पर फर्जी ट्विटर अकाउंट चल रहा था। इस अकाउंट से विवादित ट्वीट हुआ था। अब लखनऊ की गौतमपल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने दर्ज करवाई है। मामला दर्ज होने के बाद क्राइम सेल इसकी जांच में जुट गई है। क्राइम सेल ने अकाउंट बंद करने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है। 

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Crime Branch, Cyber Crime, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party

Courtesy: Aaj Tak News

Sushil Kumar

फोटो: NDTV News

सागर हत्याकांड: जल्द ही सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी दिल्ली क्राइम ब्रांच

पुलिस क्राइम ब्रांच टीम पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में ओलंपियन सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। पुलिस अगस्त 3 को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। क्राइम ब्रांच ने हत्या के मामले में कुल 18 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से 12 को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार्जशीट में क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज को अहम सबूत के तौर पर पेश करेगी ।

बुध, 21 जुलाई 2021 - 02:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sushil Kumar, SAGER DHANKHAD, Crime Branch

Courtesy: Aajtak News

Sushil Kumar Arrested

फोटो: Indian Express

दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी पहलवान सागर धनखड़ की मौत की जांच

पहलवान सागर धनखड़ की मौत की जांच अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी, अब तक मामले की जांच उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस के हाथों में थी। अब तक इस केस में हत्या के आरोपी सुशील कुमार और उनके साथी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार हमें मौखिक रूप से बता दिया गया था कि आगे की जांच क्राइम ब्रांच की टीम करेगी। ये केस आज क्राइम ब्रांच को सौंपा जा सकता है।

सोम, 24 मई 2021 - 03:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sagar Dhankhar, Sushil Kumar, Delhi Police, Crime Branch

Courtesy: zee News

Doctor

फ़ोटो: Unsplash

हिमाचल में रेमडेसिविर के नकली इंजेक्शन बना रहा था इंदौर का डॉक्टर

रेमडेसिविर इंजेक्शन की बढ़ती डिमांड के बीच एक घोटाले का खुलासा हुआ है जिसमें डॉ विनय त्रिपाठी नामक डॉक्टर रेमडेसिविर इंजेक्शन के नकली डोज़ तैयार कर रहा था। एमपी का इंदौर निवासी यह डॉक्टर बीते एक साल से हिमाचल के कांगड़ा में सूरजपुर स्थित फॉर्मुलेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चला रहा था जिसमें यह नकली इंजेक्शन तैयार किये जा रहे थे। क्राइम ब्रांच ने डॉक्टर के पास से 16 बॉक्स 400 नकली वायल जब्त किए है।

शुक्र, 16 अप्रैल 2021 - 09:20 AM / by आकाश तिवारी

Tags: REMDESIVIR, indore, Crime Branch

Courtesy: Amar ujala

Red Sandel Wood

फोटो: Patrika

मुंबई क्राइम ब्रांच ने चंदन की लकड़ी तस्करी करने वालो का किया भंडाफोड़

मुंबई क्राइम ब्रांच ने लाल चंदन की दुर्लभ लकड़ी की तस्करी करने वाले एक रैकेट को लगभग 1.78 करोड़ रुपये के रेड सैंडर्स के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है | दक्षिण भारत के रायलसीमा क्षेत्र के जंगलों में यह दुर्लभ लकड़ी पाई जाती है जिसका उपयोग औषधी, कलाकृतियों व फर्नीचर बनाने के लिए किया जाता है, जो काफी महंगे होते हैं। अंधेरी के सहर रोड पर स्थित गोदाम में मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने छापा मारा और वहां से 1779.585 किलोग्राम रेड सैंडर्स बरामद किया… read-more

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 01:07 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Mumbai, Crime Branch, red sander, wood, Munbai Police, Sandalwood drug racket

Courtesy: Aajtak News

फ्रॉड

फोटोः mumbai mirror, सांकेतिक चित्र

18 साल पुराने धोखाधड़ी मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच ने अक्टूबर 29 को 18 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में आरोपी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी सुकरेती गुप्ता पिछले 18 साल से पुलिस को लगातार चकमा दे रही थी। सुकरेती पर धोखाधड़ी और जालसाजी करके एक व्यक्ति का 1.85 लाख रुपये हड़पने का आरोप था। उसके खिलाफ साल 2002 में लिखित रूप में शिकायत दर्ज हुई थी और सबूत और गवाहों के आधार पर नवंबर 2006 में कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया था ,उसके बाद से वह फरार थी।     

शुक्र, 30 अक्टूबर 2020 - 02:11 PM / by vikas prakash

Tags: Fraud, Crime Branch, J&K Police

Courtesy: Ndtv Hindi