GURMEET RAM RAHEEM

फोटोः Punjab kesari

गुरमीत राम रहीम समेत पांचों अपराधियों की सजा की तारीख बढ़ी आगे

रंजीत सिंह हत्या मामले में दोषी पाए गए गुरमीत राम रहीम सिंह, कृष्ण लाल, अवतार, जसवीर और सबदिल की सजा की घोषणा अक्टूबर 18 को होगी। सीबीआई की विशेष अदालत ने अक्टूबर 12 को सजा की तारीख आगे बढ़ा दी है। ऐहतियातन पुलिस ने शहर में धारा 144 लागू की  है। साथ ही पूरे शहर में 17 पुलिस नाके भी लगाए गए हैं। पंचकूला में 700 जवानों को तैनात किया गया है।

मंगल, 12 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: gurmeet ram raheem, Murder Case, panchkula security, crime news

Courtesy: AajTak

gurmeet ram rahim

फोटोः Hindustan

रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में गुरमीत राम रहीम दोषी करार, जल्द मिलेगी सजा

बलात्कार और हत्या मामले में जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम और कृष्ण कुमार को रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा पेश किया गया। इसके साथ ही बाकि के आरोपियों अवतार, जसवीर और सबदिल को सीधे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांचों अपराधियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाने के लिए अक्टूबर 12 की तारीख तय की है। रणजीत सिंह की हत्या जुलाई 10, 2002 को की गई थी।

शुक्र, 08 अक्टूबर 2021 - 07:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: special cbi court, Gurmeet Ram Rahim, Ranjeet Singh Murder Case, crime news

Courtesy: ZEE News