CM Ashok Gehlot

फोटो: OpIndia

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विवादित बयान, कहा निर्भया कांड के बाद फांसी मिलने पर बढ़े हत्या के मामले

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने निर्भया कांड के दोषियों के लिए बने फांसी के कानून पर विवादित बयान देते हुए कहा कि इस कानून के बाद दुष्कर्म पीड़िता की हत्या की घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ये चलन काफी खतरनाक और चिंताजनक है। बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में 2020 में दुष्कर्म के 5310 मामले दर्ज हुए है। दुष्कर्म के मामले पर राजस्थान शीर्ष पर था।

रवि, 07 अगस्त 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, CM Ashok Gehlot, Nirbhaya Case, Crime

Courtesy: AajTak

Vice President

फोटो: News18

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- किसी सांसद को आपराधिक मामलों में छूट नहीं

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि नायडु ने उच्च सदन को बताया "विशेषाधिकारों में से एक यह है कि एक सांसद को सत्र या समिति की बैठक शुरू होने से 40 दिन पहले और उसके 40 दिन बाद सिविल मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, आपराधिक मामलों में, सांसद एक आम नागरिक से अलग पायदान पर नहीं होते हैं। सांसद को सत्र के दौरान या अन्यथा आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने से छूट नहीं मिलता है।

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 07:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: parliament, mp, Vice President, Crime

Courtesy: Jagran

serial killer

फोटो: Quora

नशे की लत में व्यक्ति ने चार लोगों की ली जान

हरियाणा के यमुना नगर की सीआईए ने एक सीरियल किलर आरोपी युद्धवीर को गिरफ्तार किया है। चार लोगों की हत्या के आरोपी को नशे की लत है। नशा खरीदने के लिए वो लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी और आबकारी के तहत केस दर्ज किए गए है। युद्धवीर ने सबसे पहले वर्ष 2016 में एक व्यक्ति का खून किया था जिसकी जानकारी पुलिस ने दी है।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Crime, murder, serial killer, Haryana

Courtesy: AajTak

uma maheshwari

फोटो: Telugu Post

नेता एनटीआर की बेटी ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक नंदमुरी तारक रामा राव (एनटीआर) की सबसे छोटी बेटी उमा माहेश्वरी ने अगस्त एक को आत्महत्या कर ली। उमा का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला। माना जा रहा है कि बीमारी के कारण वो डिप्रेशन में थी। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच भी शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 09:30 AM / by रितिका

Tags: NTR, Suicide, Uma Maheshwari, Crime

Courtesy: AajTak News

Delhi Police

फोटो: Dainik Bhaskar

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो कुख्यात वांटेड गैंगस्टर किए गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दो कुख्यात गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में वांटेड  थे। दोनों वांटेड बदमाशों पर मध्य प्रदेश पुलिस में इनाम भी रखा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि बदमाश साउथ एक्स इलाके में एटीएम में लूट की घटना को अंजाम देने वाले है। जिसके बाद टीम ने ट्रैप बिछाकर बदमाशों को गिरफ्तार किया।

रवि, 31 जुलाई 2022 - 03:40 PM / by रितिका

Tags: Crime, ATM, Delhi Police, special cell

Courtesy: ABP Live

 Jharkhand court

फोटो: Oneindia hindi

जज की हत्या के मामले में अगले हफ्ते आएगा फैसला

झारखंड के धनबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले जज की पिछले साल हत्या कर दी गई थी। मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट अगले हफ्ते फैसला सुनाएगी। सीबीआई कोर्ट ने दोनो आरोपियों को दोषी पाया है। बता दें कि इस हिट एंड रन मामले की जांच की निगरानी झारखंड हाई कोर्ट भी कर रहा था। हत्या के महीने भर बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया था।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 02:20 PM / by रितिका

Tags: murder, Crime, Jharkhand court, hit and run case

Courtesy: ndtv

 Sidhu Moosewala

फोटो: My Sirsa News

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गे पुलिस ने किए गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के चार गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े है। अंबाला पुलिस की सीआईए 2 टीम ने इन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चारों को चार दिन की रिमांड पर भेजा है। पुलिस को इनके पास के 3 पिस्टल और 22 जिंदा कारतूस और 3 खोखे बरामद हुए है। पुलिस अब इनसे कड़ी पूछताछ करेगी।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: sidhu musewala, Sidhu Moosewala, Crime, Police

Courtesy: ABP Live

Ameesha Patel

फोटो: FilmiBeat

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद की एसजेएम 5 कोर्ट ने वारंट जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि अगर अभिनेत्री अगस्त 20 को कोर्ट में पेश नहीं होती है तो उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी हो सकता है। उनपर आरोप है कि उन्होंने 11 लाख रुपये लेकर इवेंट में पहुंचना था मगर वो नहीं पहुंची। बता दें कि ये मामला पांच साल पुराना है, जिसे लेकर अमीषा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

बुध, 20 जुलाई 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Ameesha Patel, Bollywood, Crime, Warrants

Courtesy: News 18 Hindi

Haryana

फोटो: TPV News

अवैध खनन रुकवाने गए डीएसपी पर माफिया ने चलवाया डंपर, हुई मौत

हरियाणा कै नूंह में खनन माफियाओं ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह को मौत के घाट उतार दिया है। डंपर से कुचलकर डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई है। डीएसपी इसी वर्ष रियाटर होने वाले थे। डीएसपी जब पचगांव के पास अवैध खनन की जांच करने पहुंचे तो उन्हें डंपर से कुचल दिया गया। घटना के बाद इलाके में आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 05:35 PM / by रितिका

Tags: Haryana, Crime, Death

Courtesy: Zee News

Border

फ़ोटो: ABP News

नेपाल पुलिस ने लुंबिनी इलाके में हथियारों के साथ तीन भारतीय नागरिकों को किया गिरफ्तार

नेपाल पुलिस ने लुंबिनी इलाके में हथियारों के साथ तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल से संदिग्ध अवस्था में कुछ लोग आ रहे थे। उसका पीछा किए जाने पर लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका वार्ड नंबर छह के बस पार्क के पास मोटरसाइकिल एक बैल से टकरा गई। गिरफ्तार लोगों में से मेंहदी हुसैन उर्फ चिनक की कमर से एक पिस्तौल, केएफ 9 एमएम की दो गोलियां और चाकू भी बरामद हुआ है।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 03:37 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nepal, India, Crime, weapon, Lumbini

Courtesy: Jagran