Srilnka

फ़ोटो: iStock

संकट की घड़ी में श्रीलंका को आई जापान की याद, मदद के लिए उप विदेश मंत्री मियाके शिन्गो से की मुलाकात

संकट की घड़ी में चीन से उम्मीदें पूरी ना होने के कारण अब श्रीलंका सरकार को जापान की याद आई है। एक समय श्रीलंका ने जापान को दी गई दो बिलियन डॉलर की दो परियोजनाओं को एकतरफा ढंग से रद्द कर दिया था। जिसको लेकर जापान तब काफी नाराज हुआ था। श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पीरिस ने जापान के उप विदेश मंत्री मियाके शिन्गो से मुलाकात की है। उन्होंने एक बार फिर जापान के सहयोग बढ़ाने की श्रीलंका सरकार की इच्छा जापानी दल को बताई।

शनि, 18 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, Japan, meeting, crisis

Courtesy: Amar ujala

Auto driver

फ़ोटो: The Hindu

श्रीलंका में पेट्रोल के लिए कतार में लगे ऑटो चालक की हुई मृत्यु

श्रीलंका के पनादुरा शहर में पेट्रोल लेने की कतार में खड़े एक ऑटो चालक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस शहर में ऑटो चालक पेट्रोल लेने के लिए कतार में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। कतार लंबी होने के कारण उसकी अत्यधिक थकान के कारण सुबह मौत हो गई। श्रीलंका प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के लिए लंबी कतारें देखी जा रही है, क्योंकि देश एक अभूतपूर्व वित्तीय संकट से जूझ रहा है। 

गुरु, 16 जून 2022 - 09:13 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, crisis, Petrol, auto driver, dies

Courtesy: Hindustan

Srilanka Agriculture

फ़ोटो: Tamil Gaurdian

श्रीलंका ने अपने सरकारी कर्मचारियों से कहा- एक दिन की छुट्टी लेकर उगाएं फसल

श्रीलंका ने अपने सरकारी कर्मचारियों से कहा है कि वे अपने घर के आसपास में फसलें उगाने के लिए हर हफ्ते एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी लें ताकि भोजन की बढ़ती कमी को रोका जा सके। श्रीलंका के प्रेसीडेंट गोटबाया राजपक्षे ने पिछले साल देश में रासायनिक खादों का आयात बंद कर दिया था। श्रीलंका को ग्रीन इकोनॉमी बनाने के लिए किए गए इस निर्णय से देश में खाद्य संकट आ गया, क्योंकि पैदावार में 50% से ज्यादा की कमी आ गई।

मंगल, 14 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sri Lanka, Agriculture, crisis, Economy

Courtesy: Hindustan

Shahbaz Sharif

फ़ोटो: Zee News

पाक पीएम ने कहा- गेंहू के दाम खुद का कपड़ा बेच कर भी करूँगा कम

पाकिस्तान में इस साल गेहूं का उत्पादन कम होने की आशंका है। इस बीच पाकिस्तान में लगातार गेहूं की कीमत बढ़ती जा रही है। लगातार गेहूं की बढ़ती कीमतों से पाकिस्तान की आम जनता त्रस्त है। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि अगर 24 घंटे की भीतर गेहूं की कीमत कम नहीं होती है तो वे कल से कपड़ा बेचना शुरू कर देंगे और लोगों को सस्ता गेहूं उपलब्ध कराएंगे।

सोम, 30 मई 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pak, Wheat, PM, crisis

Courtesy: Hindustan

Srilanka crisis

फ़ोटो: The Guardian

श्रीलंका में महंगाई दर 30 प्रतिशत के पाया, दिवालिया हो सकता है देश

श्रीलंका एक गहरे वित्तीय और मानवीय संकट का सामना कर रहा है जो 2022 में दिवालिया होने की ओर ले जा सकता है क्योंकि मुद्रास्फीति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इससे पहले, पिछले साल 30 अगस्त को, श्रीलंका सरकार ने देश की मुद्रा के मूल्य में भारी गिरावट के बाद राष्ट्रीय वित्तीय आपातकाल की घोषणा की, जिससे खाद्य कीमतों में वृद्धि हुई। द्विपीय देश में महंगाई दर अप्रैल में उछलकर  29.8 फीसदी के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई है। 

शुक्र, 20 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, crisis, emergency

Courtesy: Amar ujala

Rubal

फ़ोटो: Wsj

आर्थिक प्रतिबंधों के बाद भी रूस की मुद्रा रूबल कर रही है बेहतर प्रदर्शन

रूस की मुद्रा रुबल ने खुद में इतने प्रतिबंधों को झेलते हुए भी डॉलर के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मास्को एक्सचेंज ने खबर दी है कि मई 11 को भी डॉलर के मुकबाले रुबल ज्यादा मजबूती पर रहा। पश्चिमी प्रतिबंधों से बचने के लिए रूस ने रुबल को बचाने के लिए कई तरह के रक्षात्मक उपायों की शुरुआत की थी। अब इसका परिणाम सामने आने लगा है। रूस ने अपनी मुद्रा बचाने के लिए कई तरह के उपाय किये है।

शुक्र, 13 मई 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Rubel, crisis, War

Courtesy: News18

Gotabaya

फ़ोटो: BBC

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने किया एलान, संविधान को किया जाएगा संशोधित

राष्ट्रपति गोटबाया ने श्रीलंका में फैली अशांति को खत्म करने के तरीके सुझाए हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनाने के कदम उठाए जाएंगे, ताकि इस देश को अराजकता की गर्त में जाने बचाया जाए और सरकार के रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाना सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके अलावा संविधान को संशोधित किया जाएगा, ताकि 19वें संशोधन के नियमों को फिर से लागू कर संसद को और मजबूत किया जा सके।

गुरु, 12 मई 2022 - 03:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Srilanka, Constitution, Goverment, crisis

Courtesy: Amar ujala

Srilankai Crisis

फ़ोटो: TOI

भारत, श्रीलंका में नहीं भेजेगा अपने सैनिक, अफवाहों पर उच्चायोग ने लगाया विराम

श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच यह अफवाह उड़ रही थी कि भारत अपने सैनिकों को श्रीलंका भेजेगा जिसपर भारतीय उच्चायोग ने इसे नकारते हुए कहा है कि भारत, श्रीलंका के लोकतंत्र, स्थिरता तथा आर्थिक सुधार का पूरी तरह से समर्थन करता है। भारत द्वारा श्रीलंका में अपने सैनिकों को भेजे जाने के बारे में आ रही खबरें निराधार हैं। ये खबरें और इस तरह के विचार भारत सरकार के रुख से मेल नहीं खाते।’’

बुध, 11 मई 2022 - 03:28 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Srilanka, crisis, Military Action

Courtesy: Navbharat Times

Air India flights

फोटो: Aaj Tak

Air India भारतीयों की स्वदेश वापसी को लेकर कंपनी ने उठाया ये कदम

भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए एयर इंडिया आगे आई है। रूस-यूक्रेन विवाद के बीच एयर इंडिया ने अगले सप्ताह यूक्रेन के लिए तीन फ्लाइट्स की घोषणा की है। एयर इंडिया ने बताया कि वह भारत और यूक्रेन के Boryspil International Airport के बीच फरवरी 22, 24 और 26 को तीन उड़ानें संचालित करेगा। पैंसेजर्स इन फ्लाइट्स को एयर इंडिया के बुकिंग ऑफिस, वेबसाइट, कॉल सेंटर या ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर सकते हैं।
 

शनि, 19 फ़रवरी 2022 - 03:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Air India, operate flights, India-Ukraine flights, Ukraine-Russia, crisis

Courtesy: TV9 Bharatvarsh