महिला ने चप्पल दिखाकर मगरमच्छ को भगाया, वीडियो वायरल

आजकल सोशल मीडिया पर एक एक बहादुर महिला और मगरमच्छ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नदी के किनारे खड़ी एक महिला चप्पल से मगरमच्छ को भगाते हुये नज़र आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगो ने इस पर खूब मज़ाकिया कमैंट्स भी किये हैं। यह वीडियो यूट्यूब पर euronews नाम के एक चैनल ने शेयर किया है।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 02:35 PM / by अजहर फारूक

Tags: Crocodile, Woman, River, sleeper

Courtesy: Zee News

Crocodile on to the Maharashtra's Street

फ़ोटो: The Indian Express

महाराष्ट्र के सांगली ज़िले में सड़क पर नज़र आया 12 फिट लंबा मगरमच्छ

महाराष्ट्र के सांगली ज़िले में जुलाई 28 को सड़क पर 12 फिट का मगरमच्छ नज़र आया, जिससे हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगो ने उसे रेस्क्यू करने के लिए रस्सी से बांधकर उसे झाड़ियों से बाहर निकाला। लोगो को उसके वज़न की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने पूरी मेहनत और मशक्कत से उसे सुरक्षित निकालकर वन विभाग को सौंप दिया गया। महाराष्ट्र में हो रही बारिश के कारण नदियों का पानी सड़को पर आ गया है।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 09:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: Maharashtra, Sangli, Crocodile, Mansoon season

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Crocodile

फोटो: NDTV

पीलीभीत: मगरमच्छ ने 13 साल के बच्चे को बनाया अपना निवाला

पीलीभीत जिले में मगरमच्छों के खौफ के बीच खाखरा नदी में 13 साल के बच्चे की लाश मिली है। पुलिस की मानें तो मगरमच्छ ने जिस समय लड़के पर हमला किया तब वो भैंसों को नदी में नहला रहा था।  इससे पहले जून 27 को भी एक लड़का मगरमच्छ का शिकार बना था। इलाके के एसपी किरित कुमार राठौड़ की मानें तो जिला मजिस्ट्रेट ने उन जगहों की पहचान करने के निर्देश दिए है जहां मगरमच्छ हो सकते है।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 09:40 AM / by रितिका

Tags: Pilibhit, Pilibhit Tiger Reserve, Crocodile, Crocodile attack

Courtesy: Aajtak News

जिंदा मगरमच्छ को निगल गया अजगर, वायरल हुआ भयानक वीडियो

अजगर और मगरमच्छ के बीच लड़ाई का कुछ साल पुराना वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हैं। इस वीडियो में अजगर और मगरमच्छ के बीच भयानक लड़ाई होती है। करीब 15 मिनट तक चली इस जंग में अजगर मगरमच्छ को जिंदा निगल जाता है, इस दौरान मगरमच्छ द्वारा अपने बचाव के लिए किए गए सभी प्रयास असफल रहते हैं। इस वीडियो पर लोगों की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

शनि, 03 जुलाई 2021 - 08:02 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Crocodile, Python, Viral video, Intresting Video

Courtesy: News 18 Hindi