Kharif Crops

फोटो: Indian Express

मॉनसून में देरी से खरीफ की फसलों को हुआ नुकसान

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक मॉनसून आने में देरी और औसत से कम बारिश का असर खरीफ की फसलों पर पड़ा है। मंत्रालय के मुताबिक जून एक से अगस्त 20 के बीच आठ फीसदी कम बारिश हुई। इस कारण खरीफ फसलें जैसे धान, मक्का, ज्वार और बाजरे की फसलों की बुवाई कम मात्रा में हुई है। मूंग, उड़द, तिल, मूंगफली और सोयाबीन की फसल की बुवाई भी कम हुई है। खरीफ फसलों की बुवाई अगस्त अंत तक जारी रहेगी।

मंगल, 24 अगस्त 2021 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: Ministry of Agriculture, Kharif Crops, Indian Monsoon, crops, Agriculture

Courtesy: Aaj Tak news

polluted water

फोटो: Aaj Tak

नीले पानी से किसानों को सता रहा फसल खराब होने का डर

महाराष्ट्र का कल्याण जिला नीले पानी और नीली सड़कों से परेशान है। इस नीले पानी के कारण किसानों को खेतों में खड़ी धान की फसल के बर्बाद होने का डर सता रहा है। ये रसायनिक पानी गोषीया मार्केट से बड़ी मात्रा में सड़क पर छोड़ा जा रहा है। इस पानी से खेतों को नुकसान होगा। किसान प्रदूषण नियंत्रण मंडल से कार्रवाई का इंतजार कर रहे है। कल्याण जिला के विधायक प्रमोद राजू रतन पाटिल ने… read-more

बुध, 11 अगस्त 2021 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Maharashtra, Raju Patil, Farmers, crops

Courtesy: Aaj Tak News

rajasthan

फोटो: Newstrack

राजस्थान: जैसलमेर में देर रात आये आंधी तूफान से मची तबाही

राजस्थान में मार्च 21 को आयी आंधी के कारण भारी नुकसान हुआ। जैसलमेर में भयानक आंधी से लगभग एक हजार करोड़ की फसलें खराब हो गईं, तीन हजार से ज्यादा पेड़ गिर गए जिससे हजारों पक्षियों की जान चली गई। आंधी ने बिजली के पोल और ट्रांसफाॅर्मर तक उखाड़ दिए। डिस्कॉम को करीब दो करोड़ का नुकसान हुआ। आसपास के सभी गाँवों में अंधेरा छा गया। आंधी से जैसलमेर, बाड़मेर, जाेधपुर व जालोर तक रेत ही रेत छा गई। कृषि मंत्री ने कृषि विभाग, राजस्व विभाग व बीमा कंपनी से नुकसान… read-more

मंगल, 23 मार्च 2021 - 07:44 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: rajsthan, Jaisalmer, Thunderstorm, crops, Loss

Courtesy: Dainik Bhaskar