फोटो: jagran
गर्मियों के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए रोज करें खीरे का सेवन
अगर आप अपना वजन काम करना चाहते हैं तो रोजाना खीरे का सेवन करें। खीरा खाने से पेट भरता है और शरीर को पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। खीरा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। खीरे में 95% पानी मौजूद होता है, जिससे शरीर का मेटाबोलिज्म मजबूत होता है। खीरे में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
Tags: cucumber, Weight Loss, summer
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Bollywood Shaadis
खूबसूरती में निखार लाने के लिए करें करेले का इस्तेमाल
स्किन को हाइट्रेट करने के लिए करेले और खीरे को मिलाकर पीस लें। इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह फेसपैक त्वचा में प्राकृतिक निखार लाने के साथ पिम्पल्स की समस्या को भी दूर करता है। ऑयली स्किन की समस्या के लिए करेले और संतरे के छिलके को पीस लें। इसमें मुलतानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाएं।10 मिनट बाद चेहरे को रगड़कर ठंडे पानी से धो लें।
Tags: bitter gourd, cucumber, pimples
Courtesy: Newstrack
फोटो: Krishi Jagran
गर्मी में सेहत के लिए फायदेमंद है ककड़ी
गर्मी के मौसम में ककड़ी के सेवन से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। ककड़ी में पोटेशियम होता है, जो सोडियम के प्रभाव के साथ साथ ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। पेट के लिए भी ककड़ी का सेवन बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज़ की दिक्कत दूर होती है। ककड़ी का सेवन वजन कम करने में भी मदद करता है। ककड़ी में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से गैस और अपच जैसी परेशानी से भी निजात मिलती है |
Tags: health care, cucumber, health benefits, summer, Seasonal
Courtesy: Patrika News
फोटो: Amarujala News
वजन घटाने के लिए अपनाये Cucumber Diet Plan
बढ़ते वजन को Cucumber Diet Plan से कंट्रोल में किया जा सकता है। ऐसा दावा किया जाता है कि इस डाइट प्लान से महज सात से चौदह दिनों में सात किलो वजन घटाया जा सकता है। इस डाइट में खीरा सबसे जरूरी होता है। इसके साथ अन्य फल, सब्जियां खाने से वजन कम हो सकता है। खीरे में प्रोटीन और कैलोरीज़ बहुत कम होता है। इसीलिए खाने में आप प्रोटीन युक्त चीजें जैसे अंडे, चिकन, मछली खा सकते हैं पर ध्यान रहे इसके साथ खीरा जरुर खाएं।
Tags: Health Tips, cucumber, Weight Loss
Courtesy: India Tv