फोटो: The Telegraph India
सेंट स्टीफंस कॉलेज खटखटाएगा सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, सीयूईटी से जुड़ा है मामला
दिल्ली यूनिवर्सिटी और सेंट स्टीफंस कॉलेज के बीच सीयूईटी को लेकर शुरू जंग सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाली है। दरअसल सेंट स्टीफंस सीयूईटी के आधार पर एडमिशन ना देकर 85% सीयूईटी और 15% इंटरव्यू के आधार पर एडमिशन देने पर अड़ा है।हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला दिया है मगर कॉलेज अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करने वाला है। दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि कॉलेज सीयूईटी के आधार पर ही एडमिशन दे।
Tags: St Stephens College, Supreme Court, CUET, cuet exam 2022
Courtesy: NDTV News
फोटो: NDTV News
सीयूईटी 2022 के रिजल्ट डेट की हुई घोषणा, यूजीसी चेयरमैन ने की घोषणा
यूजीसी के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने जानकारी दी है कि सीयूईटी यूजी 2022 का रिजल्ट सितंबर 15 को जारी किया जाएगा। एनटीए इसका रिजल्ट जारी करेगा। सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर ही इस वर्ष सभी विश्वविद्यालयों में एडमिशन दिया जाएगा। इसके लिए खास वेब पोर्टल तैयार किए जाने की जानकारी भी है। जानकारी के अनुसार सीयूईटी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Tags: CUET, cuet ug 2022, cuet exam 2022
Courtesy: NDTV News
फोटो: The Wire
वर्ष में दो बार कराई जा सकती है CUET परीक्षा: जगदीश कुमार
यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के अध्यक्ष जगदीश कुमार CUET परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित करा सकते हैं। इस वर्ष परीक्षा के लिए 11 लाख उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है जिसके बाद यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि इसे दो बार आयोजित करा सकते हैं। CUET के लिए हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं। बता दें कि वर्तमान में पीजी के लिए CUET के जरिए आवेदन का सिलसिला जारी है।
Tags: cuet exam 2022, jagdish kumar, UGC
Courtesy: AmarUjala
फोटो: ThePrint
जेएनयू में CUET के जरिए होगा पीजी कोर्स में एडमिशन
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पीजी करने के इच्छुक छात्रों को 2022 सेशन में एडमिशन लेने के लिए CUET एग्जाम पास करना होगा। एडमिशन लेने के लिए छात्रों को CUET 2022 एग्जाम पास करना होगा। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करेगी। CUET के जरिए यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस और डिप्लोमा इन प्रोफिशियेंसी प्रोग्राम्स में एडमिशन होगा। यूनिवर्सिटी ने बताया कि इससे संबंधित जानकारी… read-more
Tags: JNU, cuet exam 2022, CUET
Courtesy: ABP Live
फोटो: Times Now
CUET रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई
CUET की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अप्रैल छह से शुरू हो गई है जिसके जरिए शैक्षणिक सत्र 2022-23 में दाखिला मिल सकेगा। ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए छात्र मई छह तक अप्लाई सीयूईटी और एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन कुल 13 भाषाओं (हिंदी, मराठी, गुजराती,तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उर्दू, असमिया, बंगाली, पंजाबी, ओडिया और अंग्रेजी) में किया जाना है। परक्षी में MCQ आधारित 50 प्रश्न होंगे जिनमें से 40 का उत्तर देना… read-more
Tags: cuet exam 2022, cuet ug 2022, ENTRANCE EXAM, National Testing Agency
Courtesy: AajTak News
फोटो: Deccan Chronicle
जारी हुई CUET 2022 अधिसूचना, ऐसे करें चेक
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा या सीयूईटी 2022 के संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार 2 अप्रैल, 2022 से सीयूईटी 2022 के लिए खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। नोटिस एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in . पर जारी किया गया था। एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि "अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 02.04.… read-more
Tags: cuet exam 2022, registration, Notification
Courtesy: TV9 Bharatvarsh