White-tongue

फोटो: Lokmat News

सफेद जीभ की समस्या को दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

सफ़ेद जीभ की समस्या को दूर करने के लिए अपने खाने में दही को शामिल करें। दही का सेवन करने से मुंह में बैक्टीरियल इंफेक्शन नहीं फैलता हैं। साथ ही दही का सेवन मुंह में पनपने वाले संक्रमण को भी रोकता है। जीभ की सफेदी दूर करने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी में मिलाकर जीभ पर ब्रश की सहायता से लगाएं। थोड़ी देर बाद जीभ को साफ कर लें।

गुरु, 24 अगस्त 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: home remedies, white tongue, Curd, baking soda

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Bone Health

फ़ोटो: HealthShots

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए खाएं ये चीजें, डाइट में रोजना करें शामिल

हड्डियां हमारे शरीर का महत्वपूर्ण भाग होती हैं। यह हमारे शरीर के दिल और फेफड़ों और बाकि हिस्सो की रक्षा करती हैं। इसलिए हमें ऐसा खाना खाना चाहिए जिसमे भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स हो ताकि हम मजबूत और स्वस्थ हड्डियों को मेंटेन करके रख सकें। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए मखाना, खजूर, दूध और दही को अपने खान पान में अवश्य शामिल करना चाहिए

सोम, 27 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bone, Health, Makhana, Milk, Curd

Courtesy: Zee News

Summer Foods

फोटो: Awamdoot

गर्मियों के मौसम में छोटे बच्चों की डाइट में शामिल करें ये बेस्ट समर फूड्स

बेल में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी, और बी कॉम्प्लेक्स, खनिज, पोटेशियम और मैग्नीशियम मौजूद होते हैं। गर्मियों में बच्चों की डाइट में बेल के जूस शामिल करें। दही बच्चों के के लिए प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन होते हैं जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं। नारियल पानी में अधिक मात्रा में इलेक्ट्रोलाइट्स और पोटेशियम पाए जाते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करते हैं। 

शनि, 11 जून 2022 - 05:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: summer foods, kids, coconut water, Curd

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Honey and Curd

फोटो: Bodywise

दही के साथ खाएं शहद, सेहत को होंगे कई लाभ

दही और शहद को साथ मिलाकर खाने से गर्मियों में सेहत को काफी लाभ होता है। ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाता है जिससे डाइजेशन में सुधार होता है। दही में शहद मिलाकर खाना सबसे अधिक लाभकारी है क्योंकि शहद कई पोषक तत्वों से भरपूर है। दही प्रोटीन, कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स, मिनरल, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये हड्डियों और इम्यूनिटी को मजबूती देता है। इसे खाने से ऑस्टियोपोरोसिस, दस्त, मोटापा से राहत मिलती है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Honey, Curd, health care, summer

Courtesy: AajTak News