Manipur

फोटो: India TV News

​बिष्णुपुर में झड़पों में 15 से अधिक घायल, इंफाल घाटी में फिर से लगाया गया दिन का कर्फ्यू: मणिपुर

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में भारतीय सेना और आरएएफ जवानों ने आज कांगवई और फौगाकचाओ इलाकों में आंसू गैस के गोले दागे। इन झड़पों में कम से कम 17 लोग घायल हो गए। इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम के जिला मजिस्ट्रेटों द्वारा पहले घोषित की गई कर्फ्यू में ढील को पूरे इंफाल घाटी में रात के कर्फ्यू के बाद दिन के दौरान फिर से लागू कर दिया गया है। 

गुरु, 03 अगस्त 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: manipur violence, Bishnupur, भारतीय सेना, curfew, imphal valley

Courtesy: Live Hindustan

Manipur Violence

फोटो: One India

मणिपुर हिंसा: सेना ने इंफाल में किया फ्लैग मार्च, कर्फ्यू में दी गई 12 घंटे की ढील

भारतीय सेना ने मणिपुर की इंफाल घाटी में एक हिंसा प्रभावित क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। इंफाल पूर्व के जिला मजिस्ट्रेट, खुमनथेम डायना देवी द्वारा जारी एक परिपत्र के मुताबिक, कर्फ्यू में उन क्षेत्रों में ढील दी जाएगी जहाँ इम्फाल पूर्वी जिले के आम जनता भोजन और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं को खरीद सकें… read-more

रवि, 18 जून 2023 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: manipur violence, curfew, relaxed, Imphal

Courtesy: Weekly Blitz

Odisha

फोटो: India TV News

हनुमान जयंती पर हिंसा में 79 गिरफ्तार, संबलपुर में कर्फ्यू जारी: ओडिशा

हनुमान जयंती समारोह के दौरान संबलपुर शहर में हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस पहले ही 79 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई क्षेत्रों में इंटरनेट पर रोक जारी है। पुलिस ने कहा कि संबलपुर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। संबलपुर के एसपी बी गंगाधर ने कहा कि शनिवार तड़के शहर में कर्फ्यू लागू होने के बाद से किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि कई आरोपी अभी भी फरार हैं।

रवि, 16 अप्रैल 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Odisha, Sambalpur, hanuman jayanti violence, arrested, curfew

Courtesy: Amar Ujala News

curfew

फोटो: Inkhabar

कर्नाटक में वीर सावरकर को लेकर पोस्टर विवाद बढ़ा, लगाया गया कर्फ्यू


कर्नाटक में वीर सावरकर और टीपू सुलतान के पोस्टर को लेकर हुए विवाद के बाद प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर इलाके में धारा 144 लागू की है। प्रशासन ने अगस्त 18 तक कर्फ्यू जारी रखने का आदेश दिया है। अगस्त 16 को शिवमोगा शहर और भद्रावती शहर की सीमा में स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश भी जारी हुए है। कर्फ्यू के बाद इलाके में हालात काबू में है।

मंगल, 16 अगस्त 2022 - 12:25 PM / by रितिका

Tags: Veer Savarkar, Shivamogga, curfew, Karnataka

Courtesy: ABP Live

Jammu And Kashmir

फोटो: India TV News

भद्रवाह शहर में सांप्रदायिक तनाव के बाद लगाया गया कर्फ्यू , सेना बुलाई गई: जम्मू-कश्मीर

एक मस्जिद से कथित भड़काऊ भाषण देने के बाद, जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के भद्रवाह शहर में प्रशासन हरकत में आया। जून 9 की शाम इलाके में तनाव फैलते ही कर्फ्यू लगा दिया गया और सेना से फ्लैग मार्च करने को कहा। पुलिस ने भद्रवाह पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295-ए  और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रशासन ने लोगों को कानून अपने हाथ में लेने के खिलाफ भी चेताया है।

शुक्र, 10 जून 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Jammu and Kashmir, bhaderwah town, curfew, Army

Courtesy: ABP Live

Kanpur Violence

फोटो: India TV News

कानपुर हिंसा प्रभाव: एहतियात के तौर पर बरेली में कर्फ्यू, धारा 144 लागू

मुस्लिम धर्मगुरु तौकीर रजा द्वारा घोषित जून 10 को होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन से पहले बरेली प्रशासन ने कानपुर हिंसा के बाद और एहतियात के तौर पर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया है। प्रशासन के अनुसार, सार्वजनिक स्थान पर पांच से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान धरना प्रदर्शन पर रोक रहेगी। जून तीन को कानपुर में भड़की जैसी किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए जुलाई 3… read-more

रवि, 05 जून 2022 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Bareilly, Kanpur Violence, curfew

Courtesy: Amar Ujala News

Curfew Is Lifted After 24 days In Khargone

फोटो: ABP live

दंगा प्रभावित खरगोन में 24 दिनों के बाद हटाया गया कर्फ्यू

रामनवमी समारोह के दौरान सांप्रदायिक झड़पों के बाद मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में 24 दिनों से लागू कर्फ्यू को हटा लिया गया है। एसडीएम ने कहा, प्रशासन ने मई चार को शांति समिति की बैठक बुलाई, जिसमें सभी समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के बाद मिलिंद ढोके ने, ‘प्रशासन ने बुधवार को शांति समिति की बैठक बुलाई, सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया है कि 10 अप्रैल से जारी निषेधाज्ञा को तुरंत… read-more

गुरु, 05 मई 2022 - 01:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, curfew, Khargone, ram navami violence

Courtesy: Amar Ujala News

Patiala violence

फोटो: India TV News

पटियाला हिंसा: दो समूहों के बीच झड़प के बाद लगा कर्फ्यू; सीएम मान ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

पटियाला में दो समूहों के बीच झड़प के बाद अप्रैल 29 की शाम 7:00 बजे से आज सुबह 6:00 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया।  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बताया गया, पुलिस इंटेलिजेंस ने जिला पुलिस को जुलूस की जानकारी पहले से ही दे दी थी, पर उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। सूत्रों ने कहा, लापरवाही बरतने के कारण पटियाला के आईजी और अन्य सीनियर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया… read-more

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Chandigarh, Punjab, curfew, Bhagwant Mann, Patiala violence

Courtesy: News 18

Curfew

फ़ोटो: Zeenews.in

जरूरी सामान खरीदने के लिए मिली कर्फ्यू के बीच 2 घंटे की छूट: खरगोन

रामनवमी रैली के दौरान हुई हिंसा में मध्यप्रदेश के खरगोन में कर्फ्यू लगा दिया गया है, लेकिन अब सरकार ने पुरुष और महिलाओं के लिए कर्फ्यू में 2 घंटे की छूट दी है। छूट के दौरान लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकल सकते हैं। यह छूट सुबह 10 से 12 बजे तक रहेगी। पहले बाहर निकलने की इजाजत सिर्फ महिलाओं को दी गई थी। वहीं,मुस्लिम समाज ने कर्फ्यू के दौरान नमाज घर पर ही पढ़ने का फैसला किया है।

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Khargone, curfew, Madhyapradesh, Shivraj Singh Chouhan

Courtesy: Aajtak

karauli danga

फोटो: News Aroma

करौली दंगे के बाद चार घंटे के लिए कर्फ्यू में दी गई ढील

राजस्थान के करौली शहर में दंगे होने के बाद पुलिस प्रशासन ने चार घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी है। इन दो घंटों में छात्र स्कूल जाकर परीक्षा दे पाएंगे। इसी के साथ बाजार भी सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे के लिए खोले जाएंगे, ताकि लोगों को जरुरी सामान खरीदने में परेशानी ना हो। हालांकि इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को तैनात किया गया है।

बुध, 06 अप्रैल 2022 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, curfew

Courtesy: NDTV News