hockey

फोटो: WION

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने घाना को 11-0 से दी मात

बर्मिंघम में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जुलाई 31 को हुए मैच में घाना की टीम को 11-0 से हरा दिया है। भारत ने मैच की शुरुआत से ही अटैकिंग खेल दिखाया। मैच में भारत के हरमनप्रीत ने हैट्रिक लगाई, जबकि कुल आठ खिलाड़ियों ने गोल दागे। भारत अगस्त एक को इंग्लैंड की टीम से भिडे़गा। इसके बाद कनाडा और वेल्स के साथ भारत का मैच है।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 09:00 AM / by रितिका

Tags: Hockey, Hockey Team, CWG, CWG 2022

Courtesy: ABP Live

Jeremy Lalrinnunga

फोटो: Ambe Bharti

पीएम ने की जेरेमी की तारीफ, कहा युवा शक्ति रच रही इतिहास

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जुलाई 31 को गोल्ड मेडल जीतने वाले वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिननुंगा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छोटी सी उम्र में जेरेमी ने देश का मान बढ़ाया है। जेरेमी ने दो नए रिकॉर्ड बनाते हुए खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि हासिल की है। पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा हमारी युवा शक्ति इतिहास रच रही है। 
 

रवि, 31 जुलाई 2022 - 08:50 PM / by रितिका

Tags: CWG, PM Modi, Jeremy Lalrinnunga, CWG 2022

Courtesy: NDTV

Jeremy Lalrinnunga

फोटो: Jagran

जेरेमी लालरिनुंगा ने 19 वर्ष की उम्र में CWG में गोल्ड जीतकर में रचा इतिहास

बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए दूसरा गोल्ड मेडल भारत के युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा ने हासिल किया है। जेरेमी को पुरुषों के 61 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल मिला है। जेरेमी ने कुल 300 किलो भारत उठाकर मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत अबतक पांच मेडल जीत चुका है। भारत की झोली में दो गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल है।

रवि, 31 जुलाई 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: CWG, Commonwealth Games, CWG 2022, Gold Medal, Jeremy Lalrinnunga

Courtesy: News 18 Hindi

Bindyarani Devi

फोटो: Navbharat Times

CWG में वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने दिलाया चौथा मेडल, सिल्वर पर कब्जा

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को चौथा मेडल मिला है। यहां बिंदियारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। उन्होंने 55 किलो वर्ग में 86 स्कोर किया। उनका कुल स्कोर 202 रहा। बिंदियारानी देवी पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में खेली है। उन्होंने जीत के बाद कहा कि ये मेरे जीवन की शानदार परफॉर्मेंस थी। बता दें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को वेटलिफ्टिंग में अबतक चार पदक मिल चुके है।

रवि, 31 जुलाई 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: CWG, CWG 2022, Weightlifting, Medal

Courtesy: AajTak

Neeraj Chopra

फोटो: Jagran English

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे नीरज चोपड़ा

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 37 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा किए जाने के बाद अब इस टीम की अगुआई की जिम्मेदारी ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को मिली है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने जून 16 को ये फैसला किया है। महासंघ ने इस बार टीम में 18 महिला खिलाड़ियों को चुना है, जिसमें धावक हिमा दास और दुती चंद का नाम भी शामिल है। चुने गए कुछ खिलाड़ियों को अपनी फॉर्म, फिटनेस पर भी अधिक ध्यान… read-more

शुक्र, 17 जून 2022 - 03:55 PM / by रितिका

Tags: sports, CWG, Neeraj Chopra, Common Wealth Games

Courtesy: News 18 Hindi