Tata Power

फोटो: India TV News

साइबर हमले की चपेट में आई टाटा पावर, कहा महत्वपूर्ण प्रणालियां सुरक्षित

टाटा पावर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उसका आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर साइबर हमले की चपेट में है। हालाँकि, बिजली कंपनी ने कहा कि उसकी सभी महत्वपूर्ण परिचालन प्रणालियाँ सामान्य रूप से काम कर रही हैं। टाटा पावर ने बीएसई फाइलिंग में कहा, "कंपनी ने सिस्टम को फिर से हासिल करने और बहाल करने के लिए कदम उठाए हैं। सभी महत्वपूर्ण परिचालन प्रणालियां काम कर रही हैं।" टाटा पावर ने कहा, "कंपनी आगे चलकर मामले पर अपडेट करेगी।"

शनि, 15 अक्टूबर 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: TATA power, Cyber Attack, it infrastructure, operational systems

Courtesy: Prabhat Khabar

Cyber

फोटो: TOI

भारत पर पिछले चार साल में 36.29 लाख से अधिक हुए साइबर अटैक

पिछले चार साल में देश के साइबर सुरक्षा में सेंध की 36.29 लाख कोशिशें हो चुकी हैं। जबकि 2021 में साइबर अटैक की सबसे ज्यादा कोशिशें की गईं हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कही हैं। सरकार ने साइबर सुरक्षा को बढ़ाने और साइबर हमलों को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय किए हैं। हमने कंप्यूटर और नेटवर्क सिक्योरिटी के लिए लेटेस्ट साइबर खतरों के बारे में लगातार अलर्ट और एडवाइजरी भी जारी… read-more

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Cyber Attack, Home Ministery, Government

Courtesy: Amar ujala

Cyber India

फ़ोटो: Tribune India

भारत में बड़ा साइबर हमला, महाराष्ट्र के 70 सहित 500 से अधिक वेबसाइट हैक

भारत में आज बड़ा साइबर हमला हुआ है। भारत की आज 500 से अधिक वेबसाइट को हैक किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की साइट समेत 70 वेबसाइट्स भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शक है कि मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों  ये वेबसाइट्स को हैक किया है। एडीजी मधुकर पांडेय ने कहा कि  देश में वेबसाइटों को हैक करने के मामलों में मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों के नाम सामने आ रहे हैं।

मंगल, 14 जून 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Cyber Attack, Hack, Malaysia, Indonesia

Courtesy: Amar ujala

Cyber Attack

फोटोः Financial Times

यूरोप में हुआ अब तक का सबसे बड़ा 'साइबर हमला'

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध 10वें दिन भी जारी है। वहीं यूरोपीय देशों में बड़े साइबर हमले हुए हैं। यूरोप के कई शहरों में हजारों यूजर्स के इंटरनेट बंद कर दिए गए हैं। सैटेलाइट इंटरनेट सेवा प्रदाता बिगब्लू के मुताबिक जर्मनी, फ्रांस समेत 5 देशों के करीब 15 हजार यूजर्स परेशान हैं। यूरोप में 11 गीगावाट के 5,800 एयर टर्बाइन बंद कर दिए गए हैं। 

रवि, 06 मार्च 2022 - 09:20 AM / by Abhishek Kumar

Tags: Cyber Attack, European Union, Cyberwar

Courtesy: Dainik Bhaskar

Cyber attack threat

फोटो: The Statesman

NHAI के सर्वर पर साइबर हमलों के संकेत

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को CERT-In से भारतीय परिवहन क्षेत्र पर संभावित साइबर हमलों के बारे में अलर्ट प्राप्त हुआ है। मंत्रालय ने इस विषय पर मार्च 21 को रिपोर्ट जारी कर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और वाहन निर्माताओं को संभावित साइबर हमले से सतर्क रहने की सूचना दी है। इसके साथ ही मंत्रालय द्वारा परिवहन से संबंधित सभी विभागों और संगठनों को साइबर सुरक्षा को अपडेट रखने और ऑडिट करने का निर्देश जारी करते हुए सभी कार्रवाई की रिपोर्ट… read-more

सोम, 22 मार्च 2021 - 06:35 PM / by Shruti

Tags: NHAI, MoRTH, Cyber Attack, Transport Minister

Courtesy: Drivespark News

cyber crime

फोटो: NAI DUNIYA

अमेरिका के परमाणु सुरक्षा सहित ऊर्जा विभाग के कई कार्यालयों पर हुआ साइबर हमला

अमेरिका के परमाणु हथियारों को संभालने वाले राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन (एनएनएसए) और ऊर्जा विभाग के नेटवर्क पर, साइबर हमला किया गया है। इस साइबर हमले के पीछे एक हैकिंग ग्रुप जिसका नाम 'एपीटी29' है, का हाथ है। इस हैकिंग ग्रुप को 'द न्यूड' के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी समिति के अध्यक्ष बैनी थॉम्पसन ने कहा है कि, ''यह अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है।''

 

शुक्र, 18 दिसम्बर 2020 - 06:32 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: hacking, America, us nuclear security defence, Cyber Attack

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR